Shree Shree 1008 Baba Garib Nath Ji Maharaj

Shree Shree 1008 Baba Garib Nath Ji Maharaj The Page is made by the fan of Raghu nath Ji for helping Those people who are in trouble

श्री श्री 1008 पीर बाबा रघुनाथ नाथ जी महाराज की जय श्री गुरु महाराज की समाधि पर गुरु महाराज की ऐसी दिव्य मूर्ति स्थापित ...
27/06/2026

श्री श्री 1008 पीर बाबा रघुनाथ नाथ जी महाराज की जय श्री गुरु महाराज की समाधि पर गुरु महाराज की ऐसी दिव्य मूर्ति स्थापित करवा सकते हैं गुरु महाराज की समाधि का अच्छे से नवनिर्माण एवं आश्रम की मर्यादा के हिसाब से हम समाधि को निखार सकते हैं यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाई गई है एक एग्जांपल के गुरु महाराज की तस्वीर एवं उनकी मूर्ति व समाधि की जगह को कैसे खूबसूरत और अच्छे से सजा सकते हैं अगर आप लोगों को यह तस्वीर पसंद आई गुरु महाराज की यह मूर्ति पसंद आई तो आप सभी याद रखना जिस दिन भी गुरु महाराज की मूर्ति स्थापना की बात आएगी हम सबको मिलकर आगे बढ़ना है और गुरु महाराज की ऐसी दिव्य मूर्ति बनवानी है जैसा-जैसा जैसे सहयोग हो वैसा वैसा मंदिर के लिए हमें करना है जिस किसी भक्त ने भी है तस्वीर बनाई है वह कृपया हमसे कांटेक्ट करें

श्री श्री 1008 बाबा रघुनाथ जी महाराज की मूर्ती स्थापना शीघ्र की जाए
12/04/2026

श्री श्री 1008 बाबा रघुनाथ जी महाराज की मूर्ती स्थापना शीघ्र की जाए

जरा सोचिए वह दृश्य कितना सुंदर होगा जब हमारे बाबा रघुनाथ जी महाराज जी की मूर्ति की स्थापना हो जाएगी । हर साधु संत महात्म...
11/04/2026

जरा सोचिए वह दृश्य कितना सुंदर होगा जब हमारे बाबा रघुनाथ जी महाराज जी की मूर्ति की स्थापना हो जाएगी । हर साधु संत महात्मा से यही कहना है कि बाबा रघुनाथ जी महाराज की मूर्ति की स्थापना करवाई जाए और जहां तक बात खर्च की है अगर वह लोग कदम उठाएंगे तो महाराज के भक्त कम नहीं है सब आगे से आकर मदद करेंगे
बाबा रघुनाथ जी महाराज जी की मूर्ति स्थापना करवाई जाए

मैं आप सबसे पुनः आग्रह कर रहा हूं यह सवाल आप अपने आप से पूछिए की कितनी बार हम सब ने महाराज रघुनाथ जी की मूर्ति की मांग क...
11/04/2026

मैं आप सबसे पुनः आग्रह कर रहा हूं यह सवाल आप अपने आप से पूछिए की कितनी बार हम सब ने महाराज रघुनाथ जी की मूर्ति की मांग करी है यह वही पीर जी महाराज है जिन्होंने चलती बस को रोका था रामेश्वर दास महाराज को धुने में से प्रसाद निकाल कर दे दिया था । सामधा के 135 मंदिर है यह सारे मंदिर बाबा गरीब नाथ जी महाराज के अधीन है पीर रघुनाथ जी महाराज के अधीन है । अगर संत समाज इस बात का फैसला नहीं कर पा रहा है तो हम सबको ही कुछ करना होगा आप लोग कुछ समझो ना एक ग्रुप है जिसमें बाबा चंद्रनाथ जी, बाबा स्वरूप नाथ जी, बाबा जीवन नाथ जी और कुछ अन्य साधु संत और एक ग्रुप है बाबा हरिनाथ जी, बाबा भुरा नाथ जी, बाबा रतन नाथ जी, बाबा प्रेम नाथ जी जब यह सब आपस में ही संधि नहीं कर पा रहे तो कहीं ना कहीं इंद्रियों के वश में सब उलझे हुए हैं लेकिन मैं फिर वही कहता हूं हमारे लिए तो जो गद्दी पर विराजित होगा वही गद्दी पीर कहलाएगा हमारा मकसद सिर्फ हमारे पीर जी महाराज श्री श्री 1008 बाबा रघुनाथ जी महाराज की मूर्ति स्थापना की मांग है । आज से आप सब प्रण ले आप जब भी बाबा हरिनाथ जी महाराज या चंद्रनाथ जी महाराज के पास जाएंगे उनके पास बाबा रघुनाथ जी महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए जरूर कहेंगे और बाकी जितने भी महाराज है चाहे बाबा रतन नाथ जी हो प्रेम नाथ जी हो या फिर बगड़ धाम की महंत हो सबसे कहिए की सामधा धाम
मे गुरु महाराज की मूर्ति की स्थापना करवाए समधा धाम जहां बाबा गरीब नाथ जी महाराज जी की समाधि है वही मंदिर नाथ जी का पहला स्थान है। वहां बाबा की मूर्ति की स्थापना होनी ही चाहिए अन्य किसी भी मंदिर में हो वह अलग बात है लेकिन पीर जी महाराज की मूर्ति स्थापित होनी ही चाहिए। हम सब ने गुरु महाराज से हमेशा सुख सुविधा बाल बच्चे नौकरियां सब मांगी है आज हमारा समय है बाबा गरीब नाथ जी महाराज से वापस से प्रार्थना करना की मंदिर की व्यवस्था वापस से अच्छी हो जाए और पीर रघुनाथ जी महाराज जी की मूर्ति की स्थापना हो जाए अब से हम सब हरि नाथ जी और चंद्रनाथ जी से सवाल करेंगे की मूर्ति की स्थापना कब होगी

मैं दिल्ली से अशोक गोठवाल बाबा गरीब नाथ जी महाराज बाबा गोपाल नाथ जी महाराज और पीर बाबा रघुनाथ नाथ जी महाराज जी के चरणों ...
10/04/2026

मैं दिल्ली से अशोक गोठवाल बाबा गरीब नाथ जी महाराज बाबा गोपाल नाथ जी महाराज और पीर बाबा रघुनाथ नाथ जी महाराज जी के चरणों में वंदन करता हुआ यह लेख लिख रहा हूं बाबा पना नथ जी महाराज जी का मै शिष्य हूं, 2017 के बाद सामधा धाम में जो कुछ भी हुआ वह सबके सामने है मेरी बस एक विनती है की गुरु महाराज के जितने भी प्रेमी लोग थे वह सब कहां है ? क्या यह समय नहीं है कि हम सब लोग मिलकर मंदिर की गरिमा को वापस स्थापित करवाए, बाबा गरीब नाथ जी महाराज के भजन में उनको कहा गया है थे परम दया के नाथ तो क्या आज मंदिर में किसी के अंदर भी दया नहीं बची है? नाथ जी महाराज ने समय-समय पर दुनिया का उद्धार किया क्या यह हमारा फर्ज नहीं है कि आज उनकी गरिमा का हम मान बढ़ाएं हमारे लिए गद्दी पर जो भी विराजित होगा वह पूजनीय है । श्री गुरु महाराज का रूप ही उसे मानेंगे चाहे वह बाबा हरिनाथ जी महाराज हो या बाबा चंद्रनाथ जी महाराज हो लेकिन एक बात है इतने साल हो चुके हैं बाबा रघुनाथ जी महाराज जी को समाधि लिए हुए लेकिन उनकी मूर्ति की स्थापना अभी तक नहीं हुई है मेरी विनती है गद्दी अपनी जगह है लेकिन गुरु महाराज की मूर्ति की स्थापना तो होनी चाहिए बाबा हरिनाथ जी महाराज बाबा चंद्रनाथ जी महाराज यह बात उन तक पहुंचनी चाहिए गद्दी की लड़ाई तो चलती रहेगी । गुरु महाराज की मूर्ति उनके सामने ही बन गई थी और जहां तक मुझे याद है खंडित भी हो गई थी पर इतने साल हो चुके हैं वह बाबा पीर रघुनाथ जी महाराज है उनकी मूर्ति की स्थापना होनी ही चाहिए । मेरी आप सभी लोगों से विनती है कि इस मैसेज को जितना हो सके उतना शेयर करें और दोनों महाराज से विनती करें की बाबा रघुनाथ जी महाराज जी की मूर्ति की स्थापना करवाई जाए
जय श्रीनाथजी महाराज की

श्री श्री 1008 पीर बाबा रघुनाथ नाथ जी महाराज होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
04/03/2026

श्री श्री 1008 पीर बाबा रघुनाथ नाथ जी महाराज
होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

योगाश्रम बगड़, झूंझंनू में ब्रह्मलीन महंत श्री चंद्रनाथ जी महाराज की तिये विधि कार्यक्रम में योगी भानी नाथ जी चेला महंत ...
29/12/2025

योगाश्रम बगड़, झूंझंनू में ब्रह्मलीन महंत श्री चंद्रनाथ जी महाराज की तिये विधि कार्यक्रम में योगी भानी नाथ जी चेला महंत चंद्रनाथ जी महाराज का चादराभिषेक किया।

27/12/2025

श्री श्री 1008 बाबा चंद्रनाथ जी महाराज बगड़ धाम योग आश्रम आखरी दर्शन

Address

Jeevan Singh Pura Samdha Alwar
Alwar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Shree 1008 Baba Garib Nath Ji Maharaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category