पौराणिक शिव मंदिर, वृद्ध केदार, अल्मोड़ा - उत्तराखंड

  • Home
  • India
  • Almora
  • पौराणिक शिव मंदिर, वृद्ध केदार, अल्मोड़ा - उत्तराखंड

पौराणिक शिव मंदिर, वृद्ध केदार, अल्मोड़ा - उत्तराखंड Vridh Kedar Shiv Temple,Kedar, Post office-Rotapani (Masi), District Almora, Uttrakhand. This temple was established in year 1568 by the king Rudra Chand.

13/11/2025

Jai ho Golu Devta

09/11/2025
09/11/2025

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌺

आज 9 नवम्बर 2025 को हमारी देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) मना रही है।
सन् 2000 में इस पवित्र भूमि ने अलग राज्य का स्वरूप प्राप्त किया था — यह हमारे उन सभी वीरों, माताओं और युवाओं के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है जिन्होंने “अलग उत्तराखण्ड” का सपना देखा था।

आइए, इस अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने राज्य को शिक्षा, स्वच्छता, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और समृद्धि के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

जय देवभूमि!
जय उत्तराखण्ड! 🏔️✨

🌺 वैकुण्ठ चतुर्दशी एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले का भव्य आयोजन 🌺📍 प्राचीन शिव मंदिर,  केदार , जनपद अल्मोड़ा)हर वर्ष की भाँति...
05/11/2025

🌺 वैकुण्ठ चतुर्दशी एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले का भव्य आयोजन 🌺
📍 प्राचीन शिव मंदिर, केदार , जनपद अल्मोड़ा)

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 04 नवम्बर 2025 को प्राचीन शिव मंदिर, बुधा केदार में वैकुण्ठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर एक भव्य मेले का आयोजन किया गया। 🙏

इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ उपस्थित रहे तथा मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

🌕 आज दिनांक 05 नवम्बर 2025 (कार्तिक पूर्णिमा) को श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी में पवित्र स्नान किया तथा भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात सभी ने मेले का भरपूर आनंद उठाया।

🎭 मेले में सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन हुआ और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उल्लास का भाव व्याप्त रहा।

🕉️ भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी यह मेला अत्यंत भव्य रूप से संपन्न हुआ, तथा पूरे क्षेत्र में उत्सव की अनूठी रौनक देखने को मिली।

💫 यह मेला न केवल भक्ति का प्रतीक रहा, बल्कि इसने हमें हमारी पुरानी यादों और परंपराओं से भी जोड़ा।

अंत में, हम सभी शिव भक्तों का हृदय से धन्यवाद करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में भी सभी भक्तजन इसी प्रकार श्रद्धा, उत्साह और एकता के साथ इस पावन मेले में सम्मिलित होते रहें।

🙏 हर हर महादेव! 🙏

26/02/2025

शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं, शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं, शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं, शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।

भोलेबाबा तथा माँ पार्वती की कृपा से आपके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

महाशिवरात्रि की मंगलमय शुभकामनाएं

💐💐💐💐💐💐

24/07/2023

पौराणिक वृद्ध केदार शिव मंदिर में कूर्म पुराण कथा के पश्चात गंगा आरती में शामिल होते हुए भक्तजन। ॐ नमः शिवाय

आप सभी शिव भक्तों को सूचित किया जाता है कि पौराणिक वृद्ध केदार शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष कूर्म पुराण कथा का...
05/07/2023

आप सभी शिव भक्तों को सूचित किया जाता है कि पौराणिक वृद्ध केदार शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष कूर्म पुराण कथा का आयोजन 18 जुलाई 23 से 25 जुलाई 23 तक किया जा रहा है। जिसमें मुख्य जजमान श्रीमती चंदा देवी धर्मपत्नी श्री नारायण दत्त डुंगरियाल ग्राम नौगाँव होंगे।आप सभी शिव मंदिर में आमंत्रित हैं। निवेदन मन्दिर समिति और श्री तारा दत्त शर्मा महासचिव। ॐ नमः शिवाय

पौराणिक शिव मंदिर वृद्ध केदार में दो नए गेट का निर्माण कार्य एवं मंदिर में रंग रोगन कार्य संपूर्ण हुआ। मंदिर समिति आप सभ...
04/12/2022

पौराणिक शिव मंदिर वृद्ध केदार में दो नए गेट का निर्माण कार्य एवं मंदिर में रंग रोगन कार्य संपूर्ण हुआ। मंदिर समिति आप सभी दानदाताओं का एवं भक्तजनों का आभार व्यक्त करती है। भगवान भोले शंकर की कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो। धन्यवाद। ॐ नमः शिवाय

पौराणिक शिव मंदिर वृद्ध केदार समिति के महासचिव श्री तारादत्त शर्मा जी ने माननीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जी के माध्यम...
15/11/2022

पौराणिक शिव मंदिर वृद्ध केदार समिति के महासचिव श्री तारादत्त शर्मा जी ने माननीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जी के माध्यम से बुढ़ा केदार मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने के सम्बन्ध में एक पत्र पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी को प्रस्तुत किया। माननीय पर्यटन मंत्री महोदय ने इस कार्य के लिए सचिव पर्यटन को निर्देशित किया है। भगवान शिव की कृपा से यह कार्य अवश्य पूर्ण होगा। धन्यवाद

आज केदार के कौतिक का समापन हुआ। मंदिर समिति मुख्य अतिथि महोदय, अन्य गण्यमान अथितियों तथा आप सभी क्षेत्रीय जनता का हार्दि...
08/11/2022

आज केदार के कौतिक का समापन हुआ। मंदिर समिति मुख्य अतिथि महोदय, अन्य गण्यमान अथितियों तथा आप सभी क्षेत्रीय जनता का हार्दिक धन्यवाद करती है। धन्यवाद

Address

Kedar
Almora
263658

Telephone

919837446228

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पौराणिक शिव मंदिर, वृद्ध केदार, अल्मोड़ा - उत्तराखंड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to पौराणिक शिव मंदिर, वृद्ध केदार, अल्मोड़ा - उत्तराखंड:

Share