19/07/2023
हर हर महादेव - ॐ नमः शिवायः - ज्योतिलिंग जागेश्वर अल्मोड़ा
जागेश्वर भगवान सदाशिव के बारह ज्योतिर्लिगो में से एक है। इसे योगेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। ऋगवेद में ‘नागेशं दारुकावने” के नाम से इसका उल्लेख मिलता है। महाभारत में भी इसका वर्णन है।
देवदार के घने जंगलों के बीच जागेश्वर तीर्थ कुमाऊँ के अल्मोड़ा जिले में पड़ता है। अल्मोड़ा शहर से इसकी दूरी लगभग 34 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राजमार्ग ही एकमात्र रास्ता है। खाने, पीने व रहने की अच्छी व्यवस्था है। कुमाऊँ मण्डल विकास निगम का एक गेस्ट हाउस भी यहां बना है।
हर वर्ष श्रावण मास में पूरे महीने यहां का पर्व चलता है। पूरे देश से श्रद्धालु यहां आते है | कर्मकांड, जप, पार्थिव पूजन आदि चलता है। यहां विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं। यहां कुल 165 मंदिर हैं। जिनमें हिन्दुओं के सभी बड़े देवी-देवताओं के मंदिर हैं। दो मंदिर विशेष हैं। एक शिव और दूसरा शिव के महामृत्युंजय रूप का। महामृत्युंजय में जप आदि करने से मृत्यु तुल्य कष्ट भी टल जाता है।
Jageshwar Dham Almora जागेश्वर अल्मोड़ा Almora अल्मोड़ा Almora Uttarakhand - अल्मोड़ा उत्तराखंड Chitai Mandir Almora चितई मंदिर अल्मोड़ा Ranikhet The Queen's Meadow - रानीखेत Kausani - कौसानी - Himalayan Hill Station Kainchi Dham Bhowali Nainital - कैंची धाम
Incredible Uttarakhand Uttarakhand Tourism Nainital The Lake City Of Uttarakhand India Uttarakhand The Land Of Gods
#जागेश्वर #जागेश्वरधाम #जागेशवरमंदिर #अल्मोड़ा #हरहरमहादेव #ॐ #ॐनमःशिवायः #ज्योतिलिंग