01/03/2026
डॉ. मनजीत सिंह खालसा जी के सुपुत्र का भारतीय वायुसेना में कर्तव्य निभाना पूरे सिख समाज के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। देश सेवा के इस पावन मार्ग पर उनका समर्पण, साहस और अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अलोपीबाग सिख संगत गुरुद्वारा साहिब की ओर से उन्हें इस महान उपलब्धि पर लख-लख बधाइयाँ। साथ ही पूरे खालसा परिवार को भी हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई। वाहेगुरु जी उनकी सेवा को स्वीकार करें, उन्हें चढ़दी कला बख्शें और हमेशा अपनी मेहर भरी नज़र बनाए रखें।
https://www.youtube.com/live/EQKVcbPOyKc?si=EJK0VDBV5Zf4XlsC