Shri Aadi Shakti Durga Mata Mandir

Shri Aadi Shakti Durga Mata Mandir Shri Aadi Shakti Durga Mata Mandir is a charitable trust which was started in 2014 by Shradhey Shri Triyugi Narayan Mishra a devotee of Mata Durga.

20/03/2026

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमों नमः।।

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ जगदम्बा जी की द्वितीय स्वरूपा शक्ति माँ ब्रह्मचारिणी जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन 🙏

माँ समस्त विश्व का कल्याण करें 🙏

19/03/2026

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

माँ दुर्गा की आराधना-उपासना के पावन पर्व, चैत्र नवरात्रि की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

15/02/2026

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।

06/02/2026

💐🙏आप सभी देशवासियों को श्री आदिशक्ति दुर्गा माता मंदिर के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ सहित मंगलकामनाएँ 🙏💐

आज श्रीआदिशक्ति दुर्गा माता मंदिर, रैय्या, सोरांव, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के स्थापना दिवस के परम पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं क्षेत्रवासियों को हृदय से हार्दिक शुभेच्छाएँ अर्पित की जाती हैं।
यह पवित्र पीठ माँ आदिशक्ति दुर्गा की अनुकम्पा से श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, सेवा और सनातन संस्कारों का अनुपम केंद्र बना हुआ है। माँ की कृपा से यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और लोककल्याण का भी प्रेरणास्रोत रहा है।
इस पुण्य अवसर पर माँ जगदम्बा के श्रीचरणों में यह विनयपूर्ण स्तुति समर्पित है—

देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद
प्रसीद मातर्जगतोऽखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं
त्वमीश्वरी देवी चराचरश्य ।।

माँ दुर्गा के नवस्वरूपों के पावन नाम हम सभी के जीवन की रक्षा, उन्नति और कल्याण करें—
शैलपुत्री ,ब्रह्मचारिणी,
चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कन्दमाता
कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री सभी नव देवियां संपूर्ण समाज और विश्व का मंगल करें ।
माँ दुर्गा की दिव्य कृपा से यह पावन मंदिर चिरकाल तक जनकल्याण, धर्मसंरक्षण और मानव-मूल्यों की स्थापना का केंद्र बना रहे। माता रानी समस्त भक्तों को आरोग्य, ऐश्वर्य, शांति और सद्बुद्धि प्रदान करें तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता का विस्तार करें।
इस स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मंदिर से जुड़े सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का योगदान अत्यंत वंदनीय है। हम सभी माँ के चरणों में नतमस्तक होकर यह संकल्प लें कि धर्म, सेवा और संस्कार के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेंगे।

🙏 जय माता दी 🙏
🙏 श्रीआदिशक्ति दुर्गा माता की जय 🙏

अध्यक्ष: श्री त्रियुगीनारायण मिश्र

— समस्त श्रीआदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर मंडल परिवार

Address

Raiya Soraon
Allahabad
212502

Telephone

+918090460949

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Aadi Shakti Durga Mata Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Aadi Shakti Durga Mata Mandir:

Shortcuts

Share

Category