Gurudwara Sri Guru Singh Sabha

Gurudwara Sri Guru Singh Sabha Prayagraj

05/01/2026

fans DrBaldeep Kaur Manmohan Singh Tanha Pawandeep Singh Harpreet Bhatia Diljeet Singh Satvinder Singh Rajul Khabar Prayagraj

04/01/2026

तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर बिखे भव लयो।
धन-धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज पवित्र पावन प्रकाश पर्व
# Pawandeep Singh

🌟 Sahibzada Baba Ajit Singh Award – 2025 🌟The Guru Gobind Singh Memorial Trust proudly organized the Distribution of the...
28/12/2025

🌟 Sahibzada Baba Ajit Singh Award – 2025 🌟

The Guru Gobind Singh Memorial Trust proudly organized the Distribution of the Sahibzada Baba Ajit Singh Award – 2025 on the auspicious occasion of Veer Bal Diwas to honour meritorious students for their outstanding achievements.

The awards were presented by the

Honourable District Magistrate, Shri Manish Kumar Ji, in the esteemed presence of:

Sardar Harjinder Singh Ji
-Mukh Sevadaar, Gurudwara Shri Guru Singh Sabha, Prayagraj
-Chairman, Guru Gobind Singh Memorial Trust.

Sardar Devender Pal Singh Ji
-Managing Trustee, Guru Gobind Singh Memorial Trust

This noble initiative reflects our commitment to nurturing excellence, celebrating dedication, and shaping a brighter future for our youth. 🌟


27/12/2025
27/12/2025

तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर बिखे भव लयो।
धन-धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पवित्र पावन प्रकाश पर्व पर सभी को लख-ल #ख वधाइयाँ।

वीर बाल दिवसशुक्रवार 26 दिसम्बर 2025सायं 03:00 बजे से 07:00 बजेकार्यक्रम स्थल :मुक्ता काशी मंच – उत्तर मध्य क्षेत्र सांस...
26/12/2025

वीर बाल दिवस
शुक्रवार 26 दिसम्बर 2025
सायं 03:00 बजे से 07:00 बजे
कार्यक्रम स्थल :
मुक्ता काशी मंच – उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (NCZCC)

हक़–हक़ आगाह, गुरू गोबिंद सिंह शाही शंशाह, गुरु गोबिंद सिंह धन–धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराजके पावन प्रकाश पर्व के ...
23/12/2025

हक़–हक़ आगाह, गुरू गोबिंद सिंह
शाही शंशाह, गुरु गोबिंद सिंह
धन–धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज
के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर

🚩 नगर कीर्तन 🚩
गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

🕛 दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शोभा यात्रा, पाँच प्यारे के नेतृत्व में, गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर नगर के प्रमुख बाज़ारों से होते हुए सायं 5:45 बजे पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुँचेगी।

🎶 कीर्तन दरबार
🕕 सायं 6:00 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक
उपलंत गुरु का लंगर अटूट बर्तेगा

🙏 साध संगत जी से विनम्र बेंती है कि पूरे परिवार सहित नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु महाराज की खुशियाँ प्राप्त करें।

— श्री गुरु सिंह सभा
खुल्दाबाद, प्रयागराज

22/11/2025

🌸 धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी🌸
Hind di Chadar
350वें शहीदी दिवस के पावन उपलक्ष्य पर
23 November से 25 November तक प्रयागराज में विशेष समागम आयोजित किया जा रहा है।

📅 समागम प्रोग्राम

🔹 23 November — नगर कीर्तन
⏰ 11:00 बजे प्रस्थान – 5:30 बजे वापसी
📍 गुरुद्वारा तपस्थान पक्की संगत, अहियापुर, प्रयागराज

🔹 23 November — रात्रि कीर्तन दीवान
⏰ शाम 7:00 – 9:00 बजे
📍 गुरुद्वारा पक्की संगत, प्रयागराज
🍴 उपरांत गुरु का लंगर

🔹 24 November — 101 सहज पाठ की समाप्ति
⏰ 11:45 पूर्वाह्न
📍 श्री गुरु सिंह सभा, खुल्दाबाद, प्रयागराज

🔹 24 November — रात्रि कीर्तन दीवान
⏰ शाम 8:00 – 10:00 बजे
📍 गुरुद्वारा तपस्थान पक्की संगत, अहियापुर, प्रयागराज
🍴 उपरांत गुरु का लंगर

🔹 25 November — कीर्तन दीवान
⏰ प्रातः 10:00 – दोपहर 2:00 बजे
📍 गुरुद्वारा पक्की संगत, प्रयागराज
🍴 उपरांत गुरु का लंगर

🌺 आओ, हम सब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की महान शहादत को नमन करे और अपनी हाज़िरी लगा कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।

गुरू चरण यात्रासाहिबे कमाल साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े के दर्शन को लेकर ...
24/10/2025

गुरू चरण यात्रा

साहिबे कमाल साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े के दर्शन को लेकर आ रही यात्रा

अमृत के दाते" साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े की यात्रा "चरण सुहावा" महान अंतरराज्यीय यात्रा जो कि दिल्ली से प्रारंभ होकर विभिन्न नगरों से होते हुए बुधवार दिनांक 29.10.25 को शाम 4 बजे प्रयागराज पर आगमन हो रहा है ।
इस महान यात्रा का स्वागत हम सभी संगतों को "जसवंत विला मुंडेरा" पर एकत्रित होकर करना है

यह यात्रा धूमनगंज, सुलेम सराय, करियप्पा मार्ग, हाई कोर्ट फ्लाईओवर, एकलव्य चौराहा, कैरेटलाइन चौराहा,हॉट स्टफ चौराहा,सुभाष चौराहा,पत्थर गिरजा, नगर निगम,नवाब यूसुफ रोड, डी.एस.ए. पुल, रेलवे स्टेशन,प्रयाग होटल होते हुए शाम 7.00 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद पहुंचेगी ।

इसी तरह गुरुवार दिनांक 30.10.25 सुबह 9.00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद से आरंभ होकर खुल्दाबाद सब्जी मंडी,रेलवे स्टेशन, लीडर रोड,जानसन गंज चौराहा,निरंजन, हनुमान मंदिर, हाथी पार्क चौराहा, बालसन चौराहा, सोबतीयाबाग फ्लाईओवर, बैरना चुंगी होते हुए सासाराम बिहार की तरफ प्रस्थान करेगी।

प्रोग्राम
बुधवार 29.10.25 शाम 7 बजे पाठ श्री रेहरास साहिब,कीर्तन अरदास उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरतेगा

गुरुवार दिनांक 30.10.25 सुबह 8.00 बजे से 9.00 बजे तक कीर्तन दिवान उपरांत चाय नाश्ता

आप सभी संगतों के चरणों में बेनती हैं कि बिना किसी भेद भाव के गुरु जस गाते हुए सभी प्रोग्रामों में समय से पहुंच कर एवं यात्रा में साथ साथ चलकर गुरु महाराज की खुशियों के पात्र बने

गुरु पंथ के दास
प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा
खुल्दाबाद प्रयागराज

गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब, चरण सुहावा" गुरु चरण यात्रा के रूप में पटना साहिब वाया कानपुर ...
18/10/2025

गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब, चरण सुहावा" गुरु चरण यात्रा के रूप में पटना साहिब वाया कानपुर होते हुए लेजाए जायेंगे : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली: 16 अक्टूबर: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार के पास गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब हैं, जिनकी सेवा संभाल उनका परिवार पिछले तीन सो साल से करता आ रहा है और अब परिवार ने उन्हें गुरु साहिब के जन्म स्थान तख्त श्री पटना साहिब में संगत के दर्शन हेतु अर्पित करने का निर्णय लिया।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने आज इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए जानकारी दी कि दिल्ली से पटना साहिब जोड़ा साहिब को चरण सुहावा, गुरु चरण यात्रा के रूप में लेजाया जाएगा ताकि रास्ते में संगत गुरु साहिब के जोड़ा साहिब के दर्शन कर सकेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में गुरु ग्रन्थ साहिब के पावन स्वरूप और पांच प्यारे साहिब भी रहेंगे।
दिनांक 22 तारीख रात को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में विशेष कीर्तन समागम होगा जिसमें संगत के दर्शन हेतु जोड़ा साहिब रखे जाएंगे। दिनांक 23 तारीख चरण सुहावा यात्रा गुरुद्वारा मोती बाग से शुरू होकर रात को फरीदाबाद पहुंचेगी, 24 तारीख को फरीदाबाद से चलकर आगरा, 25 को आगरा से चलकर बरेली, 26 को बरेली से महंगापुर, 27 को महंगापुर से लखनऊ, 28 को लखनऊ से कानपुर, 29 को कानपुर से प्रयागराज, 30 को प्रयागराज से बनारस होते हुएं सासाराम, 31 को सासाराम से गुरुद्वारा गुरु का बाग पटना साहिब पहुंचेगी और 1 नवंबर को सुबह गुरू का बाग से चलकर तख्त पटना साहिब पहुंचकर समाप्ति होगी।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,
श्री गुरु सिंह सभा
खुल्दाबाद, प्रयागराज।

Address

Khuldabad
Allahabad
211003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurudwara Sri Guru Singh Sabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share