Shri Devvrat ji

Call Directions Contact the place of worship

Shri Devvrat ji ॥ कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥
SPIRITUAL LEADER 🌷✨
"Guiding souls through the wisdom of Sanatan Dharma."
📞Katha Inquiry :- 9161111008, 9532779599

जागरण विमर्श में प्रतापगढ़ को अयोध्या-चित्रकूट यात्रा का प्रमुख पड़ाव बनाने पर जोरप्रतापगढ़। शैल श्याम पैलेस, प्रतापगढ़ ...
01/10/2026

जागरण विमर्श में प्रतापगढ़ को अयोध्या-चित्रकूट यात्रा का प्रमुख पड़ाव बनाने पर जोर

प्रतापगढ़। शैल श्याम पैलेस, प्रतापगढ़ में आयोजित ‘जागरण विमर्श 2026 - विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित प्रतापगढ़’ कार्यक्रम में जिले की धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं आर्थिक संभावनाओं पर विस्तृत विमर्श हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा दैनिक जागरण के पत्रकारगण ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में पूज्य महाराज श्री के ‘आस्था से अर्थव्यवस्था’ विषयक उद्बोधन को भी उपस्थित लोगों ने सुना। उद्बोधन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था को स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं आईपीएस श्री आलोक कुमार की उपस्थिति रही। चर्चा के दौरान यह विचार सामने आया कि अयोध्या से चित्रकूट के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए प्रतापगढ़ को केवल विश्राम स्थल तक सीमित न रखते हुए ऐसा गंतव्य विकसित किया जाए, जहां लोग प्रतापगढ़ की धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को देखने के लिए विशेष रूप से अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

वक्ताओं ने प्रतापगढ़ की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह धरती स्वामी करपात्री जी और जगद्गुरु कृपालु जी जैसी विभूतियों से जुड़ी रही है। इसके साथ ही जिले ने अनेक विद्वानों एवं प्रतिभाओं को जन्म दिया है। ऐसे में प्रतापगढ़ की विरासत को पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ने की व्यापक संभावनाएं हैं।

विमर्श में धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता, रोजगार, शिक्षा, संस्कृति और क्षेत्रीय विकास को जोड़ने पर भी विचार रखा गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्रतापगढ़ की विशिष्ट पहचान को व्यापक स्तर पर सामने लाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, शिक्षाविदों और समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज पाण्डेय, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, सीए दिनेश त्रिपाठी, आंवला उद्यमी आलोक खंडेलवाल, उद्यमी अभिषेक सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती’, उपायुक्त उद्योग साहब शरण, प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव (प्राचार्य, पीवीपीजी कॉलेज), वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, बसपा नेता प्रथमेश मिश्रा, प्रतापगढ़ सांसद एसपी सिंह पटेल, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, विशेष कार्याधिकारी डॉ. मंजू सिंह (राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश), प्रोफेसर शैलेन्द्र मिश्र, प्राचार्य एमडीपीजी कॉलेज, सेवानिवृत्त आईएएस चन्द्रभूषण सिंह, प्रो. पीयूषकांत शर्मा सहित इतिहासविद, चिंतक, शिक्षाविद, उद्यमी एवं दैनिक जागरण के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

‘जागरण विमर्श’ के माध्यम से प्रतापगढ़ की विरासत, वर्तमान विकास और भविष्य की संभावनाओं को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के बीच संवाद हुआ। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करने तथा स्थानीय विकास को नई दिशा देने से जुड़े विषय प्रमुखता से चर्चा में रहे।

01/10/2026

क्या आप भी माथे पर तिलक लगाते हैं? ज़रूर सुनें

D.M. प्रतापगढ़ श्रीमान अभिषेक पाण्डेय एवं I.P.S. श्रीमान आलोक कुमार जागरण विमर्श कार्यक्रम में आस्था से अर्थ व्यवस्था पू...
30/09/2026

D.M. प्रतापगढ़ श्रीमान अभिषेक पाण्डेय एवं I.P.S. श्रीमान आलोक कुमार जागरण विमर्श कार्यक्रम में आस्था से अर्थ व्यवस्था पूज्य श्री देवव्रत जी महाराज के उद्बोधन को‌ श्रवण करके अयोध्या से चित्रकूट के मध्य प्रतापगढ़ केवल विश्राम स्थल ना बने बल्कि लोग प्रतापगढ़ के लिए अपनी यात्रा प्रारम्भ करें प्रतापगढ़ की धरती धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज की धरती है एवं जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की धरती है एवं अनेकानेक विद्वानों को जन्म दिया है।

इस कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज पाण्डेय,सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य,सी.ए.दिनेश त्रिपाठी,आंवला उद्यमी आलोक खंडेलवाल,उद्यमी अभिषेक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा डा. रोहित मिश्र, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती) उपायुक्त उद्योग साहब शरण, प्रोफेसर-अमित कुमार श्रीवास्तव, (प्राचार्य पी.वी.पी.जी. कालेज) वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, विधायक बाबागंज विनोद सरोज, बसपा नेता प्रथमेश मिश्रा, सांसद प्रतापगढ़ एसपी सिंह पटेल, विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल‌ पटेल, विशेष कार्याधिकारी डा. मंजू सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना (उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश) प्रोफेसर शैलेन्द्र मिश्र, प्राचार्य एमडीपीजी कालेज, सेवा निवृत्त आइएएस चन्द्रभूषण सिंह,प्रो पीयूषकांत शर्मा, इतिहासविद् और चिंतक एवं दैनिक जागरण के सभी पत्रकारगण उपस्थित रहे।

शानदार आयोजन के लिए ब्यूरो चीफ श्री Gurudeep Tripathi जी का हृदय से आभार आपके कुशल नेतृत्व में दैनिक जागरण, प्रतापगढ़ निरंतर नई ऊँचाइयाँ छुए और नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही शुभकामना।

30/09/2026

गुरु दीक्षा लेने के 12 स्थान कौन-कौन से हैं?

जिनकी उंगली पकड़कर चलना सीखा था,अब उन्हें श्रद्धा से याद करने के दिन है।
30/09/2026

जिनकी उंगली पकड़कर
चलना सीखा था,
अब उन्हें श्रद्धा से
याद करने के दिन है।

29/09/2026

परिवार की उन्नति के लिए यह बात जरूर जानें

प्रतापगढ़ जागरण विमर्शआस्था का अर्थशास्त्रआस्था केवल हमारी आध्यात्मिक चेतना का आधार नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति, सेवा और ...
29/09/2026

प्रतापगढ़ जागरण विमर्श

आस्था का अर्थशास्त्र

आस्था केवल हमारी आध्यात्मिक चेतना का आधार नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति, सेवा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण शक्ति है। आस्था से जुड़े आयोजन रोजगार, पर्यटन, स्थानीय व्यापार और सामाजिक सहभागिता के नए अवसरों का निर्माण करते हैं।

इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखेंगे

परम श्रद्धेय आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज
प्रयागराज

दिनांक: 30 सितंबर 2026, बुधवार
समय: 2:05 बजे से 2:55 बजे तक
स्थान: शैल श्याम पैलेस, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

प्रतापगढ़ जागरण विमर्श
आस्था, अर्थव्यवस्था और विकास के अंतर्संबंधों पर सार्थक संवाद..

28/09/2026

पिता-बेटी का कहाँ खो गया वो प्यार?

पितृपक्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।इन सोलह दिनों में अपने पितरों के निमित्त जो कुछ भी संभव हो, श्रद्धापूर्वक अवश्य करें। तर्...
28/09/2026

पितृपक्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।

इन सोलह दिनों में अपने पितरों के निमित्त जो कुछ भी संभव हो, श्रद्धापूर्वक अवश्य करें। तर्पण, श्राद्ध, दान अथवा सेवा-सामर्थ्य के अनुसार किया गया प्रत्येक सत्कर्म अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा का प्रतीक है।

हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि जिन पूर्वजों के त्याग, तप, संघर्ष और संस्कारों की विरासत हमें मिली, उन्हीं के कारण आज हम अपनी पहचान, अपनी संस्कृति और अपनी सनातन परंपराओं के साथ खड़े हैं।

पितृपक्ष केवल कर्मकांड का समय नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों को स्मरण करने, उनके प्रति कृतज्ञ होने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर है।

अपने पितरों का स्मरण कीजिए, उनके निमित्त यथासंभव पुण्य कर्म कीजिए और उनके आशीर्वाद के पात्र बनिए।

27/09/2026

बच्चे के जन्मदिन पर जरूर करें ये खास कार्य! 🎂✨

Address

Allahabad

Telephone

+919161111008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Devvrat ji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Devvrat ji:

Shortcuts

Share