04/11/2024
नमस्कार प्रयागराज वासियों
क्या आप सबको पता है कि अपने #करछना तहसील में ही एक ऐसी तपोस्थली है जहां पर आप अगर कोई भी #मनौती मानते हैं तो वह साल भर के अंदर अवश्य पूर्ण हो जाती है,
ऐसा मैं नहीं ऐसा यहां पर आने वाले #श्रद्धालुओं का दावा है कि उन्होंने जो भी मनौतिया मानी है वह सब पूरी हुई,
तो चलिए आपको भी उसे स्थान के दर्शन कराते हैं साथ ही वहां की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी देते हैं
दोस्तों यह जगह स्थित है करछना तहसील के #वीरपुर रेलवे स्टेशन से तकरीबन तीन किलोमीटर अंदर #अंतहिया गांव में
जहां पर (श्री राम जानकी मंदिर)श्री सेवा दास मोनी बाबा जी का आश्रम है,
यहां पर मुख्य रूप से बालाजी की पूजा होती है, जिनकी पूजा स्वयं ब्रह्मलीन श्री #सेवादासमोनी #बाबा जी करते थे,
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें की श्री श्री 1008 श्री सेवा दास मोनी बाबा जी एक तपस्वी महात्मा थे जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन काल में बजरंग बली की कड़ी तपस्या की, जिनमें से चार मुख्य हैं 12 वर्ष धूनी तापी, 12 वर्ष मौन व्रत 14 वर्ष अन्य नहीं खाए, फल फुल पौधों की पत्ती खाकर बिताए, और सबसे बड़ी तपस्या चन्द्र नारायण व्रत 1 महीने रहे ये सभी उनकी बड़ी तपस्याओं में से एक है
तपस्या पूर्ण होने के बाद उन्होंने अपनी संपूर्ण जिंदगी जीने के बाद अपनी पूरी प्रॉपर्टी प्रभु श्री राम जी के नाम लिख कर 108 वर्ष की उम्र में देह त्याग किए
जिनके फल स्वरुप आज इस आश्रम में कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से कोई भी प्रार्थना करता है या मनौती मानता है तो वह बाला जी जरूर पूर्ण होती हैं
मैं तो दर्शन कर आया
कमेंट करके बताइए आप लोग कब जाने वाले हैं यहां पर बालाजी के दर्शन करने,
#सेवादास_महाराज ्रम Bageshwar Dham श्री राम जानकी मंदिर इच्छापूर्ति बालाजी धाम प्रयागराज श्री सेवादास महाराज प्रयागराज Bageshwar Dham chatarpur Bageshwar dham Sarkar Rahul Gandhi Bageshwar balaji dham 4 Bageshwar dham sarkar Prahlad Singh Patel and ्रम #सेवादास_महाराज