SIDH SHRI BABA BALAK NATH JI Mandir - Aligarh

SIDH SHRI BABA BALAK NATH JI Mandir - Aligarh SIDH SHRI BABA BALAK NATH JI MANDIR (ALIGARH)

 STAY HOME STAY SAFE
08/05/2020


STAY HOME
STAY SAFE

कितनी बार ईस दुनियाँ ने, बेरहमी से दिल तेरे को तोडा है हाये रे बन्दे तूने अब तक, ईस दुनियाँ से मुहँ ना मोड़ा है।सारेया तो...
10/04/2020

कितनी बार ईस दुनियाँ ने, बेरहमी से दिल तेरे को तोडा है
हाये रे बन्दे तूने अब तक, ईस दुनियाँ से मुहँ ना मोड़ा है।

सारेया तो सोणा बालक नाथ ऎ, जिदा सोने दी गुफा दे विच वास ऎ ..

शिवजी तो वर है पाया ..
दुनिया नु तारण आया ..
भगता दे रैनदा जोगी साथ ऎ.
सदा भगता दे रैनदा जोगी साथ ऎ...

सारेया तो सोणा बालक नाथ ऎ, जिदा सोने दी गुफा दे विच वास ऎ ..

जै बाबे दी।

24/11/2019

सोने से पहले एक बार जय बाबे दी हो जाएँ ...जय बाबे दी रात्रि

आप सभी भक्तों को जय बाबे दी || आप सभी भक्तों को सूचित किया जाता है कि 10 नवंबर दिन रविवार 2019 को बाबाजी का आठवां स्थापन...
31/10/2019

आप सभी भक्तों को जय बाबे दी ||
आप सभी भक्तों को सूचित किया जाता है कि 10 नवंबर दिन रविवार 2019 को बाबाजी का आठवां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को सपरिवार आमंत्रित करते हैं | कार्यक्रमानुसार पधारकर बाबाजी का आशीर्वाद वा प्रसाद को ग्रहण करें | आप सभी भक्त गण सादर आमंत्रित हैं ||
|| #कार्यक्रम ||
#पूजन एवं #हवन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक
ीर्तन दोपहर 11:00 बजे से बाबा कि इच्छा तक
#विशाल_ध्वजारोहण दोपहर 11:30 बजे......

#बुलबुल_सेटी ग्रुप द्वारा मनमोहक बाबा जी एवं माता रानी के भजनों का गुणगान किया जाएगा

#विशाल #भंडारा एवं #महाप्रसाद_वितरण दोपहर 2:00 बजे से बाबा की इच्छा तक

सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर अलीगढ़ गुरु रामदास नगर सारसोल जीटी रोड अलीगढ़

सेवक ठाकुर प्रेम सिंह राजा (एडवोकेट)
📱 9837044454

#निवेदक_आप_और_हम_सब

जय बाबे दी आप सभी भक्त गण बाबा के दरबार में सादर आमंत्रित हैं
21/10/2019

जय बाबे दी आप सभी भक्त गण बाबा के दरबार में सादर आमंत्रित हैं

जय बाबे दी
18/10/2019

जय बाबे दी

सांसो की माला पे सिमरूं मैं पि का नामअपने मन की मैं जानु और पि के मन की रामदीन धरम सब छोड़ के मैं तो पि की धुन में खोयीजि...
26/09/2019

सांसो की माला पे सिमरूं मैं पि का नाम
अपने मन की मैं जानु और पि के मन की राम

दीन धरम सब छोड़ के मैं तो पि की धुन में खोयी
जित जाऊं गुण पि के गाऊं नाहि दूजा काम

प्रेम पियाला जबसे पिया है जी का है ये हाल
चिंगारों पे नींद आ जाए कांटो पे आराम

प्रीतम तुमरे ही सब है अब अपना राज सुहाग
तुम नाही तो कछु नाही तुम मिले जागे भाग

आ पिया इन नैनन में जो पलक ढांप तोहे लूँ
ना मैं देखूँ गैर को ना तोहे देखन दूँ

ढांप लिया पलकों में तुझको बंद कर लिए नैन
तू मुझको मैं तुझको देखूं गैरों का क्या काम

जीवन का सिंगार है प्रीतम मांग का है सिन्दूर
प्रीतम की नज़रों से गिरके जीना है किस काम

प्रेम के रंग में ऐसी डूबी बन गया एक ही रूप
प्रेम की माला जपते जपते आप बनी मैं श्याम

प्रीतम का कछु दोष नहीं है वो तो है निर्दोष
अपने आप से बातें करके हो गयी मैं बदनाम

वो चातर है कामिनी वो है सुन्दर नार
जिस पगली ने कर लिया साजन का मन राम
नील गगन से भी परे सैंयाजी का गांव
दर्शन जल की कामना पथ रखियो हे राम

अब किस्मत के हाथ है इस बंधन की लाज
मैंने तो मन लिख दिया साँवरिया के नाम
जब से राधा श्याम के नैन हुए हैं चार
श्याम बने हैं राधिका राधा बन गयी श्याम

हाथ छुड़ावत जात हो निर्बल जानके मोहे
हिरदय में से जाओ तब मैं जानु तोहे
काजल डालूँ हो जाए किरकिरी ना रहे बह जाए
जिन नैनन में पि बसे वहाँ दूजा कौन समाए

सांसो की माला पे सिमरूं मैं पि का नाम
प्रेम के पथ पे चलते चलते हो गयी मैं बदनाम
सांसो की माला पे सिमरूं मैं पि का नाम
अपने मन की मैं जानु और पि के मन की राम

सबकी मनोकामना पुरी करने वाले बाबा दुधाधारी की जय हो,,,जय बाबा पौणाहारी
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺जय बाबा बालक नाथ जी की भक्तों,,, सबकी मनोकामना पुरी करने वाले बाबा दुधाधारी की जय हो,,,जय बाबा पौणाहारी🌺🌺🌺🌺...
24/09/2019

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
जय बाबा बालक नाथ जी की भक्तों,,, सबकी मनोकामना पुरी करने वाले बाबा दुधाधारी की जय हो,,,जय बाबा पौणाहारी
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

 #रूद्राभिषेक_का_औचित्य ंदेश_आते_रहे_हैं_कि_महादेव_को_दूध_की_कुछ_बूंदें_चढाकर_शेष_निर्धन_बच्चों_को_दे_दिया_जाए। सुनने मे...
22/07/2019

#रूद्राभिषेक_का_औचित्य

ंदेश_आते_रहे_हैं_कि_महादेव_को_दूध_की_कुछ_बूंदें_चढाकर_शेष_निर्धन_बच्चों_को_दे_दिया_जाए। सुनने में बहुत अच्छा लगता है लेकिन हर भारतीय त्योहार पर ऐसे संदेश पढ़कर थोड़ा दुख होता है। दीवाली पर पटाखे ना चलाएं, होली में रंग और गुलाल ना खरीदें, सावन में दूध ना चढ़ाएं, उस पैसे से गरीबों की मदद करें। लेकिन त्योहारों के पैसे से ही क्यों? ये एक साजिश है हमें अपने रीति-रिवाजों से विमुख करने की।

हम सब प्रतिदिन दूध पीते हैं तब तो हमें कभी ये ख्याल नहीं आया कि लाखों गरीब बच्चे दूध के बिना जी रहे हैं। अगर दान करना ही है तो अपने हिस्से के दूध का दान करिए और वर्ष भर करिए। कौन मना कर रहा है। शंकर जी के हिस्से का दूध ही क्यों दान करना?

अपने करीब उपलब्ध किसी आयुर्वेदाचार्य के पास जाकर पूछिये कि वर्ष के जिन दिनों में शिव जी को दूध का अभिषेक किया जाता है उन दिनों में स्वास्थ्य की दृष्टि से दूध का न्यूनतम सेवन किया जाए जिससे मौसमानुसार शरीर में वात और कफ न बढे जिससे हम निरोगी रहे ऐसा आयुर्वेद कहता है कि नहीं।

आप अपने व्यसन का दान कीजिये दिन भर में जो आप सिगरेट, पान-मसाला, शराब, मांस अथवा किसी और क्रिया में जो पैसे खर्च करते हैं उसको बंद कर के गरीब को दान कीजिये | इससे आपको दान के लाभ के साथ साथ स्वास्थ्य का भी लाभ होगा।

महादेव ने जगत कल्याण हेतु #विषपान किया था इसलिए उनका अभिषेक दूध से किया जाता है। जिन महानुभावों के मन में अतिशय दया उत्पन्न हो रही है उनसे मेरा अनुरोध है कि एक महीना ही क्यों, वर्ष भर गरीब बच्चों को दूध का दान दें। घर में जितना भी दूध आता हो उसमें से ज्यादा नहीं सिर्फ आधा लीटर ही किसी निर्धन परिवार को दें। महादेव को जो 50 ग्राम दूध चढ़ाते हैं वो उन्हें ही चढ़ाएं।

शिवलिंग की वैज्ञानिकता ....

भारत का #रेडियोएक्टिविटी मैप उठा लें, तब हैरान हो जायेगें ! भारत सरकार के न्यूक्लिअर रिएक्टर के अलावा सभी ज्योतिर्लिंगों के स्थानों पर सबसे ज्यादा रेडिएशन पाया जाता है।

शिवलिंग और कुछ नहीं बल्कि न्यूक्लियर रिएक्टर्स ही हैं, तभी तो उन पर जल चढ़ाया जाता है ताकि वो शांत रहे।

महादेव के सभी प्रिय पदार्थ जैसे कि बिल्व पत्र, आक, आकमद, धतूरा, गुड़हल, आदि सभी न्यूक्लिअर एनर्जी सोखने वाले है।

क्यूंकि शिवलिंग पर चढ़ा पानी भी रिएक्टिव हो जाता है इसीलिए तो जल निकासी नलिका को लांघा नहीं जाता।

भाभा एटॉमिक रिएक्टर का डिज़ाइन भी शिवलिंग की तरह ही है।

#शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ जल नदी के बहते हुए जल के साथ मिलकर औषधि का रूप ले लेता है।

तभी तो हमारे पूर्वज हम लोगों से कहते थे कि महादेव शिवशंकर अगर नाराज हो जाएंगे तो प्रलय आ जाएगी।

#ध्यान दें, कि हमारी परम्पराओं के पीछे कितना गहन विज्ञान छिपा हुआ है।

जिस संस्कृति की कोख से हमने जन्म लिया है, वो तो चिर सनातन है। विज्ञान को परम्पराओं का जामा इसलिए पहनाया गया है ताकि वो प्रचलन बन जाए और हम भारतवासी सदा वैज्ञानिक जीवन जीते रहें।..

अपना व्यवहार बदलो अपने धर्म को बदलने का प्रयास मत करो।

!!ॐ नम: शिवाय, हर हर

⚜🕉⛳🕉⚜

इस कारण दिन में 4 बजे तक ही होगी गुरु पूर्णिमा की पूजा, जानें सूतककाल का सही समय......इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 16 जुल...
10/07/2019

इस कारण दिन में 4 बजे तक ही होगी गुरु पूर्णिमा की पूजा, जानें सूतककाल का सही समय......
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 16 जुलाई को होगा। इस दिन आषाढ़ी पूर्णिमा होने के कारण गुरु पूर्णिमा का भी योग बन रहा है। यह लगातार दूसरा साल है, जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। बीते साल भी 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन ही खग्रास चंद्र ग्रहण लगा था।
3 घंटे का होगा ग्रहण का समय
ग्रहण का समय तकरीबन 3 घंटे का होगा, जो 1.32 बजे मध्यरात्रि से तड़के 4.30 बजे तक होगा। इसका असर भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में भी होगा।
9 घंटे पहले लग जाएगा सूतक
गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होने से पूजा कार्यक्रम प्रभावित होंगे। दरअसल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ रात में 01:31 बजे हो रह है तो सूतक काल 9 घंटे पूर्व यानी शाम को 04:30 बजे से ही लग जाएगा। चंद्र गहण के मोक्ष होने तक सूतक काल होता है। मान्यता है कि सूतक के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। गौरतलब है कि सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले ही लग जाता है।
यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह ऑस्ट्रेलिया, एशिया (उत्तर-पूर्वी भाग को छोड़ कर), अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश भाग में दिखाई देगा।

मेरा नाता अपने से जोड़ के तूने मेरी हर मुसीबत को टाल रखा है मैं तो कब का मिट गया होता 'हे पौनाहारी' बस तूने मुझे संभाल रख...
27/06/2019

मेरा नाता अपने से जोड़ के तूने मेरी हर मुसीबत को टाल रखा है मैं तो कब का मिट गया होता 'हे पौनाहारी' बस तूने मुझे संभाल रखा है 🕉 जय बाबा बालक नाथ 🙏

 ा_विचार============== एक नफरत है जिसको पल भर में महसूस कर लिया जाता है,और एक प्रेम है जिसका यकीन दिलाने के लिए सारी जिं...
26/06/2019

ा_विचार
==============
एक नफरत है जिसको पल भर में महसूस कर लिया जाता है,और एक प्रेम है जिसका यकीन दिलाने के लिए सारी जिंदगी भी कम पड़ जाती है,जो सबसे पहले क्षमा मांगता है वह सबसे बहादुर है,जो सबसे पहले क्षमा करता है वह सबसे शक्तिशाली है,और जो सबसे पहले भूल जाता है,वह सबसे सुखी रहता हैं,सोच का प्रभाव मन पर होता है मन का प्रभाव तन पर होता है,तनऔर मन दोनों का प्रभाव सारे जीवन पर होता है,इसलिये सदा अच्छा सोचें और खुश रहें,हंसते मुस्कराते हुए जिंदगी के हर पल का आनन्द उठाते रहें।

जब कोई इंसान इस दुनिया से विदा हो जाता है तो उसके कपड़े,उसका बिस्तर,उसके द्वारा इस्तेमाल किया हुआ सभी सामान उसी के साथ तुरन्त घर से निकाल दिये जाते है,पर कभी कोई उसके द्वारा कमाया गया धन दौलत प्रापर्टी उसका घर उसका पैसा, उसके जवाहरात आदि इन सबको क्यों नही छोड़ते?बल्कि उन चीजों को तो ढूंढते है,मरे हुए के हाथ पैर गले से खोज खोजकर,खींच खींचकर निकालकर चुपके से जेब मे डाल लेते है,वसीयत की तो मरने वाले से ज्यादा चिंता करते है,इससे पता चलता है कि आखिर रिश्ता किन चीजों से था,इसलिए पुण्य परोपकार और नाम की कमाई करे,इसे कोई ले नही सकता,चुरा नही सकता,ये कमाई तो ऐसी है, जो जाने वाले के साथ ही जाती है।

Address

Aligarh

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 7am - 9pm

Telephone

+91 97599 99231

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SIDH SHRI BABA BALAK NATH JI Mandir - Aligarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share