Everlasting Worship

Everlasting Worship This Everlasting Worship is here is to spread the love of JESUS through his Word, Worship, Live Streamings, Inspiaring Stories and testimonials etc.

To reach the LOST and to help people grow their faith in CHRIST JESUS who was & who is to come.

11/12/2025
क्या अब Bible एक बोझ बन गई है?(कृपया पूरा पढ़ें और अंत में अपनी राय ज़रूर बताएं)आज के समय में जब बहुत से लोग प्रभु यीशु ...
30/04/2025

क्या अब Bible एक बोझ बन गई है?
(कृपया पूरा पढ़ें और अंत में अपनी राय ज़रूर बताएं)

आज के समय में जब बहुत से लोग प्रभु यीशु मसीह का प्रचार करते हैं, तो एक बात साफ़ दिखाई देती है – अब ज़्यादातर प्रचारक अपने साथ पवित्र बाइबल नहीं रखते।

बजाय इसके, वे अपने iPad या Tablet में अपने संदेश तैयार करके ले जाते हैं। प्रचार भी उसी स्क्रीन को देखकर करते हैं।
शायद उन्हें Bible हाथ में लेकर चलना एक "बोझ" लगता है...

लेकिन सवाल यह है:
क्या वचन को उठाना अब बोझ हो गया है?
क्या वो Bible जिसमें परमेश्वर का जीवनदायी वचन है, अब सिर्फ़ एक App तक सीमित हो गई है?

"तेरा वचन मेरे पाँव के लिये दीपक, और मेरी राह के लिये उजियाला है।"
(भजन संहिता 119:105)

Bible कोई साधारण किताब नहीं, यह परमेश्वर की साँस से निकला हुआ वचन है।
यीशु मसीह ने कभी प्रचार करने के लिए किसी आसान रास्ते की तलाश नहीं की। उन्होंने तो सच्चाई के लिए क्रूस उठाया। और आज हम वचन का प्रचार करने निकले हैं तो क्या हम वचन को ही पीछे छोड़ रहे हैं?

हमें टेक्नोलॉजी से परहेज़ नहीं है, लेकिन हमें आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या हम इसे परमेश्वर के पवित्र वचन से ऊपर तो नहीं रख रहे?

अगर आप इससे सहमत हैं या इससे अलग राय रखते हैं, तो कृपया कमेंट में अपनी बात जरूर साझा करें।
आपके विचार और अनुभव दूसरों के लिए आशीष बन सकते हैं।

Address

Aligarh
CHURCHMISSIONCOMPOUND

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Everlasting Worship posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Everlasting Worship:

Share