महर्षि दयानंद निर्वाण स्थली - भिनाय कोठी

  • Home
  • India
  • Ajmer
  • महर्षि दयानंद निर्वाण स्थली - भिनाय कोठी

महर्षि दयानंद निर्वाण स्थली - भिनाय कोठी आर्यसमाज के संस्थापक व स्वतंत्रता के प्रथम मंत्रदृष्टा स्वामी दयानंद सरस्वती जी की निर्वाण स्थली

एक निवेदन 🙏🙏🌸🙏🙏
10/07/2025

एक निवेदन

🙏🙏🌸🙏🙏

मीडिया कवरेज Acharya Bal KrishnaSwami Ramdevडॉ श्रीगोपाल बाहेती पूर्व विधायक
02/07/2025

मीडिया कवरेज

Acharya Bal Krishna
Swami Ramdev
डॉ श्रीगोपाल बाहेती पूर्व विधायक

आज पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के अधिष्ठाता श्रद्धेय Acharya Bal Krishna जी का ऋषि दयानंद सरस्वती जी की निर्वाण स्थली आगमन पर...
01/07/2025

आज पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के अधिष्ठाता श्रद्धेय Acharya Bal Krishna जी का ऋषि दयानंद सरस्वती जी की निर्वाण स्थली आगमन पर हार्दिक अभिनंदन किया l

यज्ञ से होता है विश्व का कल्याण : सोम रत्न आर्य आज ०३ मई को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर आज...
03/05/2025

यज्ञ से होता है विश्व का कल्याण : सोम रत्न आर्य

आज ०३ मई को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर आज समग्र विश्व के कल्याण व पर्यावरण सरंक्षण हेतु महर्षि दयानंद की निर्वाण स्थली में मंत्री श्री सोमरत्न आर्य जी के सानिध्य व पंडित सत्यनारायण जी शास्त्री के ब्रह्मत्व में विश्व कल्याण हेतु महायज्ञ किया l

इस अवसर पर श्रीमति वंदना आर्य, श्रीमति पुष्पा क्षेत्रपाल, श्री जय सिंह जी खंगारोत सहित अन्य आर्यजन उपस्थित थे l

महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास के यशस्वी मंत्री श्री सोम रत्न जी आर्य का महर्षि दयानंद निर्वाण स्मारक न्यास में आचा...
30/03/2025

महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास के यशस्वी मंत्री श्री सोम रत्न जी आर्य का महर्षि दयानंद निर्वाण स्मारक न्यास में आचार्य जागेश्वर जी के ब्रह्मत्व में देव यज्ञ कर मनाया l

इस अवसर पर महर्षि दयानंद निर्वाण न्यास के प्रधान डॉ॰ श्रीगोपाल जी बाहेती, डॉ॰ आरके गुर्जर, जय सिंह खंगारोत, वंदना आर्य सहित अन्य आर्यजन उपस्थित रहे l

॥ ओ३म ॥*महर्षि दयानंद ने नारी को दिलाया समाज में सम्मान - डॉ॰ बाहेती**वैदिक विद्वान वाचोनिधि आर्य जी के नेतृत्व में गुजर...
08/03/2025

॥ ओ३म ॥

*महर्षि दयानंद ने नारी को दिलाया समाज में सम्मान - डॉ॰ बाहेती*

*वैदिक विद्वान वाचोनिधि आर्य जी के नेतृत्व में गुजरात आर्यसमाज के दल ने किया ऋषि निर्वाण स्थली का भ्रमण*

आर्य समाज के संस्थापक एवं महान समाज सुधारक महर्षि दयानन्द सरस्वती ने नारी को उसकी आत्मिक शक्ति का परिचय कराते हुए समाज में सम्मान से जीने का अधिकार दिलाया।

उक्त शब्द महर्षि दयानंद निर्वाण स्मारक न्यास के यशस्वी प्रधान व पूर्व विधायक डॉ॰ श्रीगोपाल जी बाहेती ने आज गुजरात आर्यसमाज के दल का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महर्षि दयानंद की निर्वाण स्थली भ्रमण के दौरान उपस्थित आर्यजनों को संबोधित करते हुए बताया कि एक समय वह था जब नारियों को वेद-वाणी सुनने और पठन, पाठन को अधिकार नहीं था। यहां तक कि नारी शक्ति को शिक्षा से भी वंचित रखा जाता है, बाल-विवाह के बाद यदि कोई बालिका बचपन में विधवा हो जाती थी तो उसे जीवन भर विधवा रहकर ही जीवनयापन करना होता था, जो उन पर घोर अत्याचार था।

महर्षि दयानन्द सरस्वती ने नारी शक्ति को जागरूक किया और बाल-विवाह प्रथा को बंद करवाकर विधवा-विवाह, नारी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए नारी शक्ति को जागरूक करके समाज में सम्मान से जीने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पधारे आर्य जनों का न्यास के यशस्वी मंत्री श्री सोम रत्न जी आर्य, उप प्रधान श्री तुलसीदास जी सोनी, उप मंत्री श्री जय किशन पारवानी व गौकृषि आदि रक्षिणी सभा के मंत्री श्री गिरधारी लाल जी सहित अन्य आर्यजन उपस्थित रहे l

*कार्यालय*
महर्षि दयानंद निर्वाण स्मारक न्यास
भिनाय कोठी
अजमेर (राज॰)

23/02/2025

“सत्य के ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने में सर्वदा उद्यत रहना चाहिये”
- स्वामी दयानंद

वैदिक परम्पराओं को पुनर्स्थापित करने वाले, सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत, आर्य समाज के संस्थापक, महान चिन्तक, समाज सुधारक, देशभक्त, ओजस्वी संत “महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की”
जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन 🙏🏻

मीडिया कवरेज
13/02/2025

मीडिया कवरेज

नारी जाति के उन्नायक महर्षि दयानन्द – डॉ॰ बाहेतीयुगपुरुष महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 201 वीं जयंती पर वृहद् यज्ञ का आयो...
12/02/2025

नारी जाति के उन्नायक महर्षि दयानन्द – डॉ॰ बाहेती

युगपुरुष महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 201 वीं जयंती पर वृहद् यज्ञ का आयोजन l

अजमेर l वेदोद्धारक व आर्यसमाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर आचार्य जागेश्वर निर्मल के ब्रह्मत्व में वृहद् यज्ञ का आयोजन किया गया l यज्ञ में मुख्य यजमान न्यास के मंत्री सोमरत्न आर्य थे l इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता न्यास के प्रधान व पूर्व विधायक डॉ॰ श्रीगोपाल बाहेती ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए बताया कि महर्षि दयानंद भारत में महिला शिक्षा व महिला उत्थान के सूत्रधार थे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। वह पहले समाज सुधारक थे जिन्होंने नारी उत्थान की क्रांति को जन्म दिया। उनका मानना था कि जब तक नारी शिक्षित नहीं होगी तब तक जागरूक नहीं हो सकती, ऋषि ने वेदों की कुंजी स्त्रियों के लिए सुलभ करा दी थी। हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा। महर्षि दयानंद ऐसे ही दीदावर थे जिनकी सुगंध आज भी हमारी जीवन रूपी बगिया को महका रही है । इस अवसर पर पंडित रामस्वरूप, वानप्रस्थी सत्यार्थ मुनि, डॉ॰ राम किशन गुर्जर, पुष्पा क्षेत्रपाल, जय सिंह खंगारोत, सत्यनारायण शर्मा, विद्याशास्त्री, शारदा, शोभा जादोन, रोशनी मेलानी, इंदु वैद्य, अलका सिंह, व मोहिनी बिंदीवाली सहित अनेक आर्यजन उपस्थित रहे l अंत में न्यास के मंत्री सोम रत्न आर्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया l

कार्यालय :
महर्षि दयानंद निर्वाण स्मारक न्यास, अजमेर

Address

Jaipur Road
Ajmer
305091

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when महर्षि दयानंद निर्वाण स्थली - भिनाय कोठी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share