कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर

  • Home
  • India
  • Ajmer
  • कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर
Directions

कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर, Hindu temple, NH 58, Beawar Road , Ramganj, 305003, Ajmer.

Shri panchanam juna akhada ,Kashi
Shri karya siddh balaji mandir Ramganj Ajmer
Mandal mahant - shri shashi giri ji Maharaj karya siddh balaji mandir Ramganj Ajmer

24/09/2026

॥ श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर का 87वां वार्षिक मेला 24 से ॥

भव्य शोभायात्रा और सुंदरकांड का होगा आयोजन

अजमेर शहर के रामगंज स्थित श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर (राजमोहन गंगेश्वर आश्रम) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 87वें वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 24 से 26 सितंबर तक महंत शशि गिरी महाराज के सानिध्य में भक्ति-भाव और हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा:
ध्वजारोहण व सुंदरकांड (24 को):
कार्यक्रम का शुभारंभ 24 सितंबर को सायं 6 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। इस मंदिर की खास परंपरा के अनुसार हर वर्ष पुलिस प्रशासन के अधिकारी द्वारा ही ध्वज चढ़ाकर मेले की शुरुआत की जाती है। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि तक सुंदरकांड पाठ और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

भव्य रामरथ शोभायात्रा (25 को):
25 सितंबर को सायं 8 बजे देवनारायण मंदिर, सुभाषनगर से भव्य रामरथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो रामगंज के मुख्य मेला क्षेत्र और बाजारों से होते हुए वापस बालाजी मंदिर पर महाआरती के साथ संपन्न होगी।

विशाल मेला व झांकियां (26 को):
रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि तक मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन होगा, जिसमें आकर्षक और मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को हलवे का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद:
इस तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

22/09/2026
05/09/2025

जय श्री राम 🚩
श्री कार्य सिद्ध बालाजी महाराज का तीन दिवसीय वार्षिक मेल आज से प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें की श्री बालाजी मंदिर परिवार के सदस्यों द्वारा ध्वज शोभायात्रा निकाल कर मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी

जिसमें आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थना है

कृपया सभी आज दिनांक 5 सितंबर शुक्रवार को शाम को 5:00 बजे श्री बिखरे बालाजी मंदिर रामगंज पर पधारे 🚩

धन्यवाद

05/09/2025
04/09/2025

*जय श्री राम* 🚩🚩श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर श्री राजमोहन गंगेश्वर आश्रमश्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा काशी जी मैं छह दिवसी...
16/05/2023

*जय श्री राम* 🚩🚩
श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर
श्री राजमोहन गंगेश्वर आश्रम
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा काशी जी मैं छह दिवसीय विशाल भव्य
मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं जीर्णोद्धार समारोह संचालक एवं व्यवस्थापक मंडल महंत श्री शशि गिरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है जिसमें की 20 मई 2023 को सायंकाल 4:00 बजे से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा एवं 21 से 25 मई तक अनवरत एक लाख गायत्री जाप, 1008 हनुमान चालीसा के पाठ ,108 सुंदरकांड के पाठ के साथ हवन महायज्ञ का आयोजन होगाl
इसी आयोजन के अंतर्गत 22 मई 2023 को महंत श्री शशि गिरी जी महाराज के सानिध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका उमा लहरी अपने भजनों की भजनों के पुष्प बालाजी महाराज के चरणों में अर्पित करेंगी एवं 25 मई को लगभग 500 साधु संतों की उपस्थिति में इस विशाल महायज्ञ की पूर्णाहुति विशाल भंडारे के साथ विश्राम लेगी l*

🚩संचालक एवं व्यवस्थापक:-
मंडल श्री महंत शशि गिरी जी महाराज
श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर राजमोहन गंगेश्वर आश्रम
रामगंज अजमेरl #कार्यसिद्धबालाजी

Address

NH 58, Beawar Road , Ramganj, 305003
Ajmer
305001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category