Shabaridham

Shabaridham Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shabaridham, Hindu temple, Shabaridham, Subir, Ahwa.

पूर्ण हुआ संकल्पमंदिर वहीं बनाया हैसदियों की वेदना, लाखों हिन्दुओं का बलिदान...हमने शपथ ली थी 'मंदिर वहीं बनाएंगे'. प्रभ...
17/01/2024

पूर्ण हुआ संकल्प

मंदिर वहीं बनाया है

सदियों की वेदना, लाखों हिन्दुओं का बलिदान...हमने शपथ ली थी 'मंदिर वहीं बनाएंगे'. प्रभु ! आज वह स्वप्न साकार हुआ है, हम राम मंदिर की देहरी पर खड़े हैं।

पढ़ें भगवान राम, अयोध्या और राम जन्मभूमि आंदोलन पर केंद्रित पाञ्चजन्य का विशेष अंक

12/01/2024
02/01/2021

प्रभु श्री राम और माता शबरी का अत्यंत रोचक संवाद

माता शबरी बोली- यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो राम तुम यहाँ कहाँ से आते ?"
राम गंभीर हुए। कहा,
"भ्रम में न पड़ो माता! राम क्या रावण का वध करने आया है?
छी अरे रावण का वध तो लक्ष्मण अपने पैर से वाण चला भी कर सकता है।
राम हजारों कोस चल कर इस गहन वन में आया है तो केवल तुमसे मिलने आया है माता,
ताकि हजारों वर्षों बाद जब कोई पाखण्डी भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करे तो इतिहास चिल्ला कर उत्तर दे कि इस राष्ट्र को क्षत्रिय राम और उसकी भीलनी माँ ने मिल कर गढ़ा था!

जब कोई कपटी भारत की परम्पराओं पर उँगली उठाये तो तो काल उसका गला पकड़ कर कहे कि नहीं ! यह एकमात्र ऐसी सभ्यता है जहाँ एक राजपुत्र वन में प्रतीक्षा करती एक दरिद्र वनवासिनी से भेंट करने के लिए चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार करता है....।

राम वन में बस इसलिए आया है ताकि जब युगों का इतिहास लिखा जाय तो उसमें अंकित हो कि सत्ता जब पैदल चल कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तभी वह रामराज्य है।

राम वन में इसलिए आया है ताकि भविष्य स्मरण रखे कि प्रतिक्षाएँ अवश्य पूरी होती हैं !!!

सबरी एकटक राम को निहारती रहीं।
राम ने फिर कहा- " राम की वन यात्रा रावण युद्ध के लिए नहीं है माता!
राम की यात्रा प्रारंभ हुई है भविष्य के लिए आदर्श की स्थापना के लिए।
राम आया है ताकि भारत को बता सके कि अन्याय का अंत करना ही धर्म है l
राम आया है ताकि युगों को सीख दे सके कि विदेश में बैठे शत्रु की समाप्ति के लिए आवश्यक है कि पहले देश में बैठी उसकी समर्थक सूर्पणखाओं की नाक काटी जाय, और खर-दूषणो का घमंड तोड़ा जाय....

और राम आया है ताकि युगों को बता सके कि रावणों से युद्ध केवल राम की शक्ति से नहीं बल्कि वन में बैठी सबरी के आशीर्वाद से जीते जाते हैं...।"

सबरी की आँखों में जल भर आया था। उसने बात बदलकर कहा- कन्द खाओगे राम ?
राम मुस्कुराए, "बिना खाये जाऊंगा भी नहीं माता.. "

सबरी अपनी कुटिया से झपोली में कन्द ले कर आई और राम के समक्ष रख दिया।
राम और लक्ष्मण खाने लगे तो कहा- मीठे हैं न प्रभु ?
यहाँ आ कर मीठे और खट्टे का भेद भूल गया हूँ माता! बस इतना समझ रहा हूँ कि यही अमृत है...

सबरी मुस्कुराईं, बोलीं- "सचमुच तुम मर्यादा पुरुषोत्तम हो राम! गुरुदेव ने ठीक कहा था.... "

गुजरात के महामहिम राज्यपाल श्रीमान आचार्य देवव्रतजी कल शबरीधाम डांग पूरे परिवार के साथ माता शबरी के दर्शन को पधारे थे रा...
12/09/2020

गुजरात के महामहिम राज्यपाल श्रीमान आचार्य देवव्रतजी कल शबरीधाम डांग पूरे परिवार के साथ माता शबरी के दर्शन को पधारे थे राज्यपाल महोदय ने पूरे परिसर में घूम के यहां चल रहे सेवाकार्यो का जायजा लिया और डांग क्षेत्र में चल रहे कार्यो की भी जानकारी साजा की उन्हों ने ज़ीरो बजेट खेती और गो संवर्धन पर अपने विचार रखे जो काफ़ी जरूरी ओर प्रभावी है इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी श्री किशोर भाई गावित ने शबरीधाम और पम्पा सरोवर के इतिहास से सभी को अवगत कराया और कैसे स्वामी अशिमानंदजी के भगीरथ प्रयत्नों से यहां जागरण का कार्य हुआ और इस स्थान का विकास हुआ यहभी जानकारी दी...राम राम..🚩

Address

Shabaridham, Subir
Ahwa
394716

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shabaridham posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shabaridham:

Share

Category