11/11/2023
*महाकाल महाराज को लगा सबसे पहले 56 भोग*
रूप चतुर्दशी पर मंगला आरती में अहमदाबाद के अंबावाडी में विराजमान महाकाल महाराज को परम्परा अनुसार आज से गर्म जल से स्नान प्रारंभ कर विधिवत पंचामृत अभिषेक किया गया । पश्चात् संत श्री गगन बापूजी के निर्देशन में महाकाल बाबा का भांग, सुखा मेवा आदि से अभ्यंग श्रृंगार कर 56 भोग निवेदित किया । महाकाल महाराज को ही सबसे पहले 56 भोग लगाया जाता है, उसके बाद ही अन्य जगह 56 भोग और अन्नकूट की परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इस अवसर पर बापूजी ने सभी शिव भक्तों को दीपावली की मंगल शुभकामनाएं भी प्रेषित की है ।
🙏🏻जय महाकाल