27/06/2020
*आज आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर बाबा से प्रार्थना की हे दयालु शंभूनाथ बाबा जल्दी ही भारत को कोरोना मुक्त करो! हर संकट से भारतवासियों की रक्षा करो!*
*आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरि जी से हुई लंबी चर्चा के दौरान उन्होंने बताया बाबा भोलेनाथ के चरणों में प्रतिदिन हाजिरी लगाकर भारत को हर संकट से मुक्ति मिले ऐसी कामना की जा रही है!*
*मोदी जी के कट्टर प्रशंसक महंत निर्मल गिरि जी!*
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*महंत निर्मल गिरी जी ने कहा ना किसी पार्टी की प्रशंसा कर रहा हूं ना किसी नेता की प्रशंसा कर रहा हूं! मैं उस जन नायक की प्रशंसा कर रहा हूं जिस महान व्यक्तित्व ने अद्भुत, अकल्पनीय, कार्यों को अंजाम दिया! जो 370 की धारा को वर्षों तक कोई ना हटा सका मोदी जी ने उसको हटाकर नया कीर्तिमान हासिल किया! जो राम मंदिर निर्माण का वादा था वो भी सिर्फ और सिर्फ मोदी जी ने पूरा किया! और ये भी तय है अगर चीन ने अपना दिमाग ठीक नहीं किया तो मोदी जी के पास वो पेचकस है चीन के सारे पेच टाईट हो जाएंगे! और मोदी जी का नाम युगों - युगों तक इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा! मोदी जी कोई आम व्यक्तित्व नहीं ये ईश्वर के भेजे हुए वो बंदे हैं जो कुछ बड़ा करके ही सांस लेंगे!*
*शहर वासियों के लिए दिया संदेश*
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*भोलेनाथ पर यकीन रखना सेवकों! विधि का विधान है दुख के बाद ही सुख आता है! कोरोना जाएगा और फिर खुशियों भरी ज़िन्दगी होगी! बाबा के भक्तों को घबराने की जरूरत नहीं है! बाबा भोलेनाथ हर आत्मा में विराजमान हैं! अच्छे कर्म करिए, बाबा की भक्ति करिए, अपना और अपने परिवार का ध्यान रखिए, सुरक्षा रखिए! हर संकट और मुसीबत से छुटकारा मिलेगा!*
*जय बाबा भोलेनाथ*
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
*आगरा से गौरव धवन की कलम* ✒️✒️