Hitashram “हिताश्रम”

Hitashram “हिताश्रम” Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hitashram “हिताश्रम”, Religious organisation, लादूखेड़ा रोड सैयाँ, आगरा, Agra.

“राधा माधव सेवा चेरिटेबिल ट्रस्ट (रजि.)" के तत्वावधान में हिताश्रम (द्वितीय शाखा) सैयां में संचालित है। जो राधावल्लभ संप्रदाय (हित हरिवंश महाप्रभु द्वारा प्रवर्तित एक वैष्णव सम्प्रदाय है जो 1535 में श्री हित हरिवंश महाप्रभु ने शुरू की थी) से सम्बन्धित है।

🧘‍♂️🕉️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🕉️🧘‍♀️"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और श्रेष्ठ...
21/06/2026

🧘‍♂️🕉️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🕉️🧘‍♀️

"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और श्रेष्ठ जीवन का आधार है।"

आइए, इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी प्रतिदिन योग करने का संकल्प लें और स्वयं के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ एवं निरोग बनाने में अपना योगदान दें।

योग अपनाइए – रोग भगाइए।
स्वस्थ रहें – प्रसन्न रहें – सफल रहें।

सादर 🙏

सरस कथा वाचक
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बृज रसिक
श्री हित उमेश चन्द्र शास्त्री जी "सलिल" (बृजवासी)

🌿 "योगः कर्मसु कौशलम्"
21 जून – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
करें योग, रहें निरोग। 🧘🌸

॥ राधे राधे ॥🙏 तन, मन, वाणी और दृष्टि — सब कुछ प्रभु सेवा में समर्पित हो जाए, यही जीवन का सच्चा सौभाग्य है। Umesh Chandr...
22/05/2026

॥ राधे राधे ॥

🙏 तन, मन, वाणी और दृष्टि — सब कुछ प्रभु सेवा में समर्पित हो जाए, यही जीवन का सच्चा सौभाग्य है।

Umesh Chandra Shastri Brijwasi
Radha Madhav Sewa Charitable Trust (Regd.
094126 52643

श्री हित हरिवंश 🙏🌿 अधिक मास में श्रीधाम वृन्दावन की सेवा, भजन और साधना का पुण्य अनंत गुना बढ़ जाता है। वृन्दावन केवल धाम...
20/05/2026

श्री हित हरिवंश 🙏

🌿 अधिक मास में श्रीधाम वृन्दावन की सेवा, भजन और साधना का पुण्य अनंत गुना बढ़ जाता है। वृन्दावन केवल धाम नहीं, भक्ति और सेवा का जीवंत स्वरूप है।
🙏 आइए, इस पावन पुरुषोत्तम मास में दिखावे से दूर रहकर सच्ची सेवा, स्वच्छता और भक्ति का संकल्प लें।

#अधिकमास #पुरुषोत्तममास #श्रीधाम_वृन्दावन #राधेराधे #सनातन_संस्कृति #भक्ति #श्रीधाम_वृन्दावन #राधेराधे #सनातन_संस्कृति #भक्ति #वृन्दावन_धाम

Umesh Chandra Shastri Brijwasi
Radha Madhav Sewa Charitable Trust (Regd.
094126 52643

🌿🙏 श्रीहरि की असीम कृपा से प्राप्त पवित्र पुरुषोत्तम अधिकमास आत्मशुद्धि, भक्ति, जप, तप, दान एवं सत्संग का दिव्य अवसर है।...
19/05/2026

🌿🙏 श्रीहरि की असीम कृपा से प्राप्त पवित्र पुरुषोत्तम अधिकमास आत्मशुद्धि, भक्ति, जप, तप, दान एवं सत्संग का दिव्य अवसर है।
यह माह हमें प्रभु भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को धर्म, सेवा और सदाचार से प्रकाशित करने की प्रेरणा देता है।

आइए, इस पावन अधिकमास में श्रीहरि नाम संकीर्तन, गौसेवा, संतसेवा एवं पुण्य कार्यों के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाएं।

॥ जय श्री राधे ॥
॥ श्रीहरि कृपा सदैव बनी रहे ॥ 🙏🌸

Umesh Chandra Shastri Brijwasi
Radha Madhav Sewa Charitable Trust (Regd.
094126 52643

*राधे - राधे ॥ आज का भगवद् चिंतन ॥*                     17 मई 2026    🌟 || पुरुषोत्तम मास महिमा || 🌟पुरुषोत्तम मास स्वयं...
17/05/2026

*राधे - राधे ॥ आज का भगवद् चिंतन ॥*
17 मई 2026
🌟 || पुरुषोत्तम मास महिमा || 🌟

पुरुषोत्तम मास स्वयं पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्रीहरि का ही स्वरूप है। इस मल मास को स्वयं भगवान ने अपना लोक मंगलकारी नाम प्रदान करके पुरुषोत्तम मास बनाकर कलिकाल में लोकमंगल हेतु प्रतिष्ठित किया है। इस पावन मास में किया गया कोई भी सद्कर्म निश्चित ही अक्षय पुण्य फल प्रदायक हमारे शास्त्रों में बताया गया है। इस मास की एक विशेषता यह भी है, कि इसमें किया गया न्यून पुण्य कर्म भी अनंत गुना अधिक फलदायी होता है इसीलिए इसको *अधिक मास* के नाम से भी जाना जाता है।

यत्किञ्चित्कुरुते धर्मं पुरुषोत्तममासके।
तदक्षयं भवेत्सर्वं न अत्र कार्या विचारणा॥

मास पर्यंत इस पावन अवधि में यथा सामर्थ्य किसी श्रेष्ठ नियम का निष्ठापूर्वक पालन करके इस सौभाग्यशाली अवसर का लाभ लेकर अपने स्वयं के कल्याण के साथ-साथ अपने पितरों व पूर्वजों की सद्गति मार्ग भी प्रशस्त कर सकते हैं। इस पावन पुरुषोत्तम मास में प्रभु नाम का जप, कीर्तन, सुमिरण, दान, गंगा स्नान व दीपदान के साथ-साथ श्रीमद्भागवत, श्रीराम चरित मानस, श्रीमद्भगवद्गीता सहित अन्य सद्ग्रंथों का यथा संभव पाठ करते हुए इस समय को सफल करते हुए अपने जीवन को सार्थक करें।🖋️

Umesh Chandra Shastri Brijwasi
Radha Madhav Sewa Charitable Trust (Regd.
094126 52643

⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥









゚ #मलमास

सर्वेभ्य: होलिका पर्वण्: हार्दिक्य शुभकामना: !! अहंकार निर्मूलन एवं समर्पण के अनुपम पर्व होलिका दहन के रूप में दुर्गुणों...
04/03/2026

सर्वेभ्य: होलिका पर्वण्: हार्दिक्य शुभकामना: !!

अहंकार निर्मूलन एवं समर्पण के अनुपम पर्व होलिका दहन के रूप में दुर्गुणों के विसर्जन के अनन्तर #फाग_उत्सव द्वारा जीवन में नवीन रंग-रस-उत्साह व नवोन्मेष का आनंद पर्व एवं सामाजिक समरसता, हर्षोल्लास, परस्पर प्रीति, एकात्मता, समन्वय-उत्साह के महापर्व #रंगोत्सव फाल्गुनिका की कल्याणी वेला शुभ हो !

#होली ...............................…..….................

Follow Us!
सनातन सम्वाहक बृज रसिक
हित शास्त्री जी “सलिल” (बृजवासी)
संपर्क सूत्र ☎ :- 094126 52643

होलिकोत्सव (होलिका दहन महोत्सव) की समस्त भक्तों को वैष्णवों को हितमय मङ्गल बधाईयां। "रामनाम जपतां कुतो भयंसर्वतापशमनैकभे...
02/03/2026

होलिकोत्सव (होलिका दहन महोत्सव) की समस्त भक्तों को वैष्णवों को हितमय मङ्गल बधाईयां।

"रामनाम जपतां कुतो भयं
सर्वतापशमनैकभेषजम्।
पश्य तात मम गात्रसन्निधौ
पावकोऽपि सलिलायतेऽधुना।।"
(श्रीनृसिंह पुराण)

भक्तशिरोमणि श्रीप्रह्लादजी धधकती चिता पर बैठे निर्भीक होकर अपने पिता हिरण्यकशिपु से कहते हैं:-
श्रीराम नाम के जपने वाले को भला भय कहाँ हो सकता है; क्योंकि सभी प्रकार के आधिभौतिक, आधिदैविक और आध्यात्मिक तापों को शमन करने वाला रामनामरूपी महारसायन है, उसके पान करके वाले के पास भला ताप आ ही कैसे सकते हैं? हे पिताजी ! प्रत्यक्ष के लिये प्रमाण क्या? आप देखते नहीं, मेरे शरीर के अंगों के समीप आते ही उष्ण-स्वभाव की अग्नि भी जल के समान शीतल हो गयी (अर्थात वह मेरे शरीर को जला ही न सकी)। राम-नाम का ऐसा ही माहात्म्य है।

जय गोमाता जय गोपाल

हित शास्त्री जी"सलिल" बृजवासी
094126 52643

हित की यहाँ उपासना, हित के हम दास।हित विशेष राखत रहो, चित नित हित की आस।।समादरणीय महानुभाव :-राधा माधव सेवा चेरिटेविल ट्...
29/01/2026

हित की यहाँ उपासना, हित के हम दास।
हित विशेष राखत रहो, चित नित हित की आस।।

समादरणीय महानुभाव :-
राधा माधव सेवा चेरिटेविल ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में श्री राधा चरण प्रधान नित्य विहार प्राण रसोपासना प्रवर्तक रस रसिकाधार वंशीस्वरूप श्रीहित हरिवंश महाप्रभु द्वारा प्राकट्य श्री अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक निखिल निगमागम अगोचर हितावतार अकारण करूणा वरूणालय श्री राधावल्लभ लाल की अहैतुकी कृपा से #हिताश्रम सैयाँ में

चतुर्थ पञ्चदिवसीय वार्षिक हित प्राकट्य महा मधुरोत्सव

फाल्गुन कृष्ण नवमी सम्वत् २०८२ - दिनांक 11-02-2026 से फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी सम्वत् २०८२ - दिनांक 15-02-2026 तक

भक्तमाल कथा एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों एवं सन्त समागम के पावन अवसर पर सभी भक्तजनों से आग्रह है कि सपरिवार अभूतपूर्व पुनीत कार्यक्रम में पधार कर पुण्य के भागी बनें।

कार्यक्रम स्थल- हिताश्रम, लादूखेड़ा रोड, सैयाँ

निवेदक- हिताश्रम सेवा समिति, सैयाँ

॥जय जय श्री हित हरिवंश॥
-------------------------------------------------------

29/01/2026
गणतंत्र दिवसदिव्य सांस्कृतिक एवं अप्रतिम आध्यात्मिक आभा से परिपूर्ण भारतीय गणतंत्र का यह सूर्य  समानता, सद्भाव और शांतिप...
26/01/2026

गणतंत्र दिवस

दिव्य सांस्कृतिक एवं अप्रतिम आध्यात्मिक आभा से परिपूर्ण भारतीय गणतंत्र का यह सूर्य समानता, सद्भाव और शांतिपूर्ण सहअस्तित्त्व के दिव्य भावों से सम्पूर्ण विश्व को आलोकित करता रहे #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

#गणतंत्र_दिवस

-------------------------------------------------------

✦ सनातन सम्वाहक वृज रसिक हित शास्त्री जी “सलिल” से जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हुए link's को फ़ॉलो करें ।✦

संपर्क सूत्र ☎ :- +91 9412652643

👉🏻अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर सम्पर्क करें निश्चिंत रहें आपकी पूरी सहायता की जाएगी ।
🙏🏻- www.rmsct.org

👉🏻हमारे साथ हर समय जुड़े रहने के लिए संस्था के आधिकारिक WhatsApp चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें ।
🙏🏻- www.whatsapp.com/channel/0029VaB4u0LCRs1sv8TGwn1d

👉🏻हमारे साथ हर समय जुड़े रहने के लिए संस्था के आधिकारिक Facebook चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें ।
🙏🏻- www.facebook.com/rmsct

👉🏻हमारे साथ हर समय जुड़े रहने के लिए संस्था के आधिकारिक Twitter चैनल को follow अवश्य करें ।
🙏🏻- www.twitter.com/rmsct_org

👉🏻हमारे साथ हर समय जुड़े रहने के लिए संस्था के आधिकारिक Instagram चैनल को follow अवश्य करें ।
🙏🏻- www.instagram.com/rmsct_org

👉🏻कथा श्रवण करने हेतु कृपया हमारे आधिकारिक You Tube चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें ।
🙏🏻- https://www.youtube.com/

Address

लादूखेड़ा रोड सैयाँ, आगरा
Agra
283124

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hitashram “हिताश्रम” posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share