02/08/2026
17 सफ़र 1448, 2 अगस्त 2026 बरोज़ इतवार, *फातिहा साबिक यानी पूर्व सज्जादा नशी*
*दरगाह हज़रत सैय्यदना शाह अमीर अबुल उला रह. आगरा*
हज़रत मोइनुद्दीन चिश्ती संजरी अजमेरी रह. दरगाह अजमेर शरीफ के दीवान साहब हज़रत किबला सैय्यद ज़ैनुल आबेदीन साहब के जानशीन हज़रत सैय्यद नसीरउद्दीन चिश्ती साहब ने इस ख़ास प्रोग्राम में शामिल होकर दुआऐं की और उनके साथ दरगाह हज़रत सैय्यदना शाह अमीर अबुल उला रह. के सज्जादा नशीन व मुतवल्ली हज़रत सैय्यद मोहतशिम अली अबुल उलाई ने रस्म परंपरा अनुसार नायब सज्जादगान सैय्यद विरासत अली अबुल उलाई, सैय्यद ईशाअत अली अबुल उलाई व सैय्यद कैफ़ अली अबुल उलाई की मौजूदगी में की, उनके साथ कुछ खुसूसी मेहमान सैय्यद सिनवान अहमद शाह, ख़ानक़ाह कादरिया मेवा कटरा, डॉ सैय्यद हबीब उर रहमान नियाज़ी,
सज्जादानशीन दरगाह हजरत मीर कुर्बान अली शाह र.ह. मीर जी का बाग जयपुर, पीर गुलाम नजमी फारुकी, नायब सज्जादानशीन दरगाह हजरत ख्वाजा सूफी कमालुद्दीन चिश्ती फारूकी रहमतुल्लाह झुंझुनू राजस्थान, ख़ानक़ाह नियाजिया आगरा के जानशीन सैय्यद फ़ैज़ अली शाह, सैय्यद अरीब अली अबुल उलाई, सलमान मज़हर, सैय्यद शहाब अली, सैय्यद अज़हर अली, सैय्यद मुकरर्रम अली, सैय्यद सलीम उज़ ज़मा, सैय्यद सलीम अहमद, सैय्यद अशफाक अहमद, दरगाह सय्यदना औलिया बाबा के सज्जादानशीन मियां हुसैन रशीदी, सूफी मोहम्मद अली अंसारी, सूफी मुबीन ने शामिल होकर प्रोग्राम की रौनक बढ़ाई।
दरबार ए सैय्यदना सरकार में मुल्क मे तरक्की, अमन चैन, एकता व भाईचारे की दुआ की गई ।
सिलसिला सज्जादानशीनी हज़रत सैय्यदना शाह अमीर अबुलउला अहरारी नक्शबन्दी से आज तक
# हज़रत अमीर नूरूलउला कुदस सराहू (सज्जादानशीन पहले)
# हज़रत मीर ताजुल-उला तालिब उल्लाह सराहू (दूसरे)
# हज़रत मीर मुईन उद्दीन पिसर मीर बोलन मुखातिब व एहरारी खाँ (तीसरे)
# हज़रत मीर अकरम उद्दीन शाह (चौथे)
# हज़रत मीर अज़ीज़ उल्ला उर्फ सय्यद मीरंजान शाह (पाँचवे)
# हज़रत शाह हाफिज़ कमरूद्दीन (छठे)
(नवासे हज़रत मीर अज़ीज़ उल्ला उर्फ सय्यद मीरंजान शाह)
# हज़रत शाह अहीद उद्दीन (सातवे)
# हज़रत डा. सईद उद्दीन अहमद (आठवें)
# जनाब काजी मंजूर उल हसन (नवें)
# हज़रत अल्हाज सैय्यद इनायत अली ई (दसवें)
(नवासे डा. सईद उद्दीन अहमद)
# व बादहू ई फकीर हकीर ना चीज़ सैय्यद मोहतशिम अली ई. 2021 से