Panditji

Panditji Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Panditji, London.

Panditji aims to spread awareness about Sanatan Dharma and help people get rid of all the ill doings that have become part of modern lifestyle.More info will come soon.

15/08/2023

गणतंत्र दिवस की बहोत ढेर सारी शुभकामनाएं 🎉🥳🙏

Wishing you all a very happy independence day 🎉🎊🙏

Russia's invasion of Ukraine : Its heartbreaking to see what's happening and the whole world watching exactly as the DON...
03/03/2022

Russia's invasion of Ukraine :
Its heartbreaking to see what's happening and the whole world watching exactly as the DON of the area beats a helpless poor person and the whole area knows the rights and wrongs around it but chooses to stay mum for the sake of his/her own peaceful existence.
It does not take rocket science to understand why Russia is absolutely wrong here and is continuously threatening entire world.
Romantic alliance between India and Russia is just like alliance of Bhishma Pita Maha and Dhritrasta and no matter how much wrong Kauravas were, Pita Maha chooses to stay mum. Friendship is good but things should be in proper perspective and based on some concrete principles.
This is high time to choose righteous side, it is extremely important to break silence now or it will be too late. Bad company will put all of us asleep in the same way as Bhishma Pita Maha.
It is appalling to see how the Indian TV channels are presenting and reporting war from Ukraine, they are taking sides of Russia and are not neutral and their talks like, Russia will take away whole Ukraine in 2 days OR Russia is doing right as Ukraine was not listening, etc etc
Are you going to change the colour of your house if your powerful neighbour does not approve it? Will you choose to wear clothes and make friends according to that neighbour?
Do you know the size of Russia?
Russia has more than 1/10th of the surface when compared with all the land across whole world which is 30£ and 70% is water. After Russia, second biggest country is half of Russia's Size.
This alone should be enough to tell why others will be scared of Russia. In this current war, Russia is just being a bully and using his power trying his luck with the world. I guarantee, next 10 years are dreadful for Russia but we need to do this collectively.
How is Russia feeling threatened when it has the most number of nuclear weapons and the biggest army?
Follow this link to know more about the amount of nuclear weapons it has https://en.wikipedia.org/.../List_of_states_with_nuclear...
How is destroying people's lives, children's future, historic infrastructure, etc going to help in making Russia safer????
Putin is no less than a dictator and should be equated with Hi**er without fear, He is only bringing world closer to conflict and world war III.
Do not help Russia's propaganda:
Every life lost is a setback to our humanity
Every day lost by children in Ukraine war is going to rob them of their innocence and joy forever.
Every child loosing parents would be detrimental to their future.
World must come together to stop this war and bring the world to peace. Opportunity lost now would just mean we lost peaceful future.
Please take it seriously, share this, talk to your MLA / MP / Ministers / etc... make a difference now at least by speaking.... Doing donations and humanitarian help after the war would just not make any sense when you could have helped to stop it at least now.

03/11/2021

🙏जय जय श्री राम 🙏
🙏शुभ धनतेरस 🙏
🙏शुभ दीपावली 🙏

हैप्पी बनाम शुभ

जानिये कितना हल्का है यह हैप्पी शब्द, शुभ के आगे

हैप्पी मतलब ख़ुशहाल, सुखी, प्रसन्न

शुभ मतलब, ख़ुशहाल, समृद्ध, सम्पूर्ण सात्विक तत्वों से संपन्न, धर्म से सुशोभित, न्यायिक दृष्टिकोण के माप दंडों मे सभी से प्रथम स्थान ग्रहण करने और उसकी योगिता रखने वाला.....

तोह अब् से हैप्पी धनतेरस, हैप्पी दीपावली नहीं.....

🕯️शुभ धनतेरस🕯️
🏮शुभ दीपावली🏮

🙏आप सभी का धनतेरस कल्याण करि एवं शुभ हो, आप सभी की आर्थिक उन्नति के साथ साथ आध्यात्मिक उन्नति हो और आने वाला समय आपके जीवन में सुख, शांति, प्रसन्नता, न्याय और सद्भाव लाये ऐसी मेरी प्रभु श्री रामजी के श्री चरणों में कामना है🙏

🙏जय जय श्री राम 🙏

12/08/2020

।। जय जय श्री कृष्ण ।।
।। श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाये ।।

श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आपको सः परिवार बहोत ढेर सारी शुभ कामनाएं। आज के दिन का सभी से खास महत्त्व है की आप निष्काम कर्म, जो की बिना फल की कामना और लगाव के किया गया कर्म करने की और अग्रसर हों ।

श्री कृष्ण से वैसे तोह हमें बहोत प्रकार की प्रेरणा मिलती हैं पर सबसे उत्तम श्रेणी की यह है की आप हमेशा ही धर्म, न्याय और नीति सांगत रहो।

आपको बहोत ढेर सारी शुभ कामनाएं, प्रभु हम सभी का मंगल करें, सत बुद्धि प्रदान करें, भक्ति प्रदान करें और सदा प्रसन्न रक्खें

।। जय जय श्री कृष्ण ।।

27/07/2020

जय जय श्री राम

सभी ज्ञानी, भक्तों, धर्मात्माओं और संतों को कोटि कोटि प्रणाम।🙏

जैसा की हम सभी जानते हैं की प्रभु श्री रामजी के मंदिर के शिलान्यास की तारीख ५ अगस्त रक्खी गयी है और इस बात पर बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है।

यहाँ शास्त्रों के धनि और भक्ति भाव में डूबे प्रियजनों में ठन गयी है. क्यों की ज्ञानी कह रहे हैं की उनके पास जितना अर्जित किया गया ज्ञान है उसमें शिलान्यास का महूर्त नहीं है, सूर्य दक्षिणायण हैं, शुभ ग्रह सो रहे हैं, भद्रा लग रही है, इत्यादि। में आपके ज्ञान का आदर करता हूँ और इससे चुनौती देना मेरा काम नहीं है और न ही यह मेरे बस में है। में बस इतना बताना चाहता हूँ , की अगर आप सच में शास्त्रों को जानते हो तोह मूल रूप से उनमें दिए हुए परिहार, उपचार और वह कहाँ लागु होते हैं कहाँ नहीं इसकी जानकारी भी आपको अवश्य होगी।

में यहाँ आपने मत रख रहा हूँ, और बिना कोई पक्षपाथ किये में कुछ बातें सामने रखूँगा, और आशा करूँगा की उसमें से निर्णय पढ़ने वाला खुद ही निकल ले।

शिलान्यास:
यह केवल औपचारिक शब्द हैं, क्यों की यहाँ कोई नया मंदिर नहीं बनने जा रहा है, यहाँ मंदिर का पुनर्निर्माण होने जा रहा है। तोह जो कोई भी अगर यहाँ इस बात में भेद न समझे तोह वह आपने को ज्ञानी की श्रेणी से बहार यही करले। यह कोई नया कार्य नहीं है इसलिए सभी महूर्त को लेकर तर्क फीके बढ़ जाते हैं।

प्रभु श्री रामचन्द्रजी:
पूरा भूमण्डल इनके आधीन हैं, यह मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, यह सत्य हैं, पर हम सभी आपने तार्किक ज्ञान को संतुष्ट करने के लिए प्रभु की और कितनी परीक्षा लेना चाहते हो?
प्रभु के जीवन काल में ११००० साल से भी ज्यादा बार सूर्य उत्तरायण और दक्षिणायन हुए तोह क्या प्रभु ने आधे समाये शुभ कार्य नहीं किये?

भाव:
यहाँ जो मुझे समझ आ रहा है, वह यह है, की अब भक्तों से प्रभु का और उपहास सेहेन नहीं हो रहा है और वे बस प्रभु को उनके उचित स्थान पर देखना चाहते हैं। यह कुछ इस तरह हैं। में केवल एक उद्धरण दे रहा हु, मान लो आपका अपना घर है और अचानक कोई आता है और आपको घर से बहार कर देता है और किसी परिस्तिथि के कारण आप आपने ही घर के बहार रह जाते हो, और फिर आपका तिरस्कार होता है, भोजन नहीं, आपनो से नहीं मिल सकते, दुनिया भर की अदालतों में भटकते हो और फिर कई वर्षों के बाद आपको आपका घर वापस मिल जाता है। आप अभी क्या करोगे? बहार ही रहोगे? महूरत देखोगे तब तक ऐसे ही रहोगे? तर्क देने वाले परिस्तिथि की घंभीरता नहीं समझते हैं। भक्ति भाव को इसलिए ही सभी से श्रेष्ठ कहा गया है क्यों की भक्त प्रभु से आपने आपको ऐसे जोड़ लेते हैं जिसमें की पीड़ा तक स्वयं महसूस कर सकते हैं। मेरा यह मानना है की वह अभी और विलम्भ नहीं चाहते हैं। में आप सभी भक्तको के भाव को प्रणाम करता हु और प्रार्थना करता हु की प्रभु आप सभी को थोड़ा और धैर्य प्रदान करें।

परिहार:
महूरत की तोह फ़िलहाल कोई भी आवश्यकता ही नहीं है क्यों की यह मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा है, अगर कुछ नया है तोह वह बस श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नया है, बाकि सब वही है। इसके अलावा भी जो महूर्त निकला है वह शास्त्रों में बताए हुए परिहार का ही हिसा है। यह अभिजीत महूर्त है, जो दिन का बिलकुल मध्य (सूर्योदय से सूर्यास्त तक के समाये का मध्य), इस मध्य के २४ मिनट पहले से यह महूर्त शुरू होता है और २४ मिनट बाद तक रहता है। कुल मिला कर ४८ मिनट। अब संतो ने जो निर्णय लिया है वह कुछ ऐसा है, इस मध्य के १६ सेकंड पहले से लेकर १६ सेकंड बाद तक के ३२ सेकंड में औपचारिक शिलान्यास होगा। यह पुरे महूर्त का सभी से उत्तम और शक्तिशाली समय होगा।
इतना ही नहीं, २ दिन पहले पूरी वैदिक विधान से गौरी गणेश, नवग्रह, इत्यादि देवी देवताओ का आवाहन होगा और पूजा अर्चना होगी ताकि कोई भी अमंगल नहीं हो। और यह अनुष्ठान फिर लम्बे समय तक चलता रगेगा।

प्रार्थना :
मेरी विनम्र प्रार्थना है आप सभी विद्वानों, ज्ञानियों, भक्तों से की आपस में बिना बात तर्क में न उलझो इससे किसी का भी उद्देश्य पूरा नहीं होगा। प्रभु श्रीरामजी ने बहोत धैर्य दिखाया है और अभी भी धीरज की कहीं कमी नहीं है, पर हमको यह याद रखना होगा की हम अगर मालिक को यह कह कर घर में घुसने से रोकदें की अभी नौकर घर में नहीं है आप भीतर नहीं जा सकते तोह यहाँ ज्ञानी केवल मुर्ख ही दिखाई पड़ेगा, प्रभु के मंदिर का पुनर्निर्माण होने दो और फिर सभी मिल कर अच्छा महूरत निकलना उनके ग्रह प्रवेश और राज तिलक का।

प्रभु हम सभी पर अपनी अनुकम्पा, स्नेह, प्रेम बनाये रक्खें 🙏
जय जय श्री राम

01/04/2020

जय जय श्री राम

श्रीरामचन्द्रचरणौ मनसा स्मरामि
श्रीरामचन्द्रचरणौ वचंसा गृणामि ।
श्रीरामचन्द्रचरणौ शिरसा नमामि
श्रीरामचन्द्रचरणौ शरणं प्रपद्ये ॥
माता रामो मत्पिता रामचन्द्रः
स्वामी रामो मत्सखा रामचन्द्रः ।
सर्वस्वं मे रामचन्द्रो दयलुर्नान्यं
जाने नैव जाने न जाने ॥

हमारे प्रभु श्री रामचंद्रजी के प्रकटोत्सव की आपको बहोत ढेर सारी शुभकामनाएं। प्रभु हम सभी पर आपने स्नेह अवं प्रेम सदा बनाये रक्खें

Wishing you all a very very happy and auspicious Shree Ram Navmi, may Lord Shree Ramchandra, bless all of us 🙏

जय जय श्री राम

29/03/2020

अनुस्मारक: श्री राम नवमी २ अप्रैल २०२० को है 🙏
Remember: Shri Ram Navami is on 2 April 2020 🙏

Address

London
NW1

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Panditji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Panditji:

Share