01/02/2026
नगला शिम्भू पुख्ता में बुद्ध विहार एवं अम्बेडकर पार्क का उद्घाटन
बदायूं। ग्राम नगला शिम्भू पुख्ता में नवनिर्मित बुद्ध विहार व अम्बेडकर पार्क का उद्घाटन श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बब्बू भैया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं त्रिशरण–पंचशील पाठ के साथ प्रवेश कुमार शाक्य बौद्धाचार्य जी ने कराया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ता प्रवेश कुमार, राधेश्याम भास्कर एवं ग्याराम भारती हवलदार सिंह ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बुद्ध विहार शांति, करुणा और सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम के आयोजक संदीप कुमार प्रधान, सौदन सिंह कोटेदार , वीरेंद्र सिंह, मुन्ना लाल, रामौतार शाक्य, ओमवीर शाक्य बालिस्टर प्रधान रामबहादुर दाताराम सत्यपाल अमित कुमार रामस्नेही एवं समस्त ग्रामवासी रहे। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।