Being Hindu

Being Hindu हिन्दू हो हिन्दू होने पर गर्ब करो (true religion of god)

हिन्दुत्व को प्राचीन काल में सनातन धर्म कहा जाता था। हिन्दुओं के धर्म के मूल तत्त्व सत्य, अहिंसा, दया, क्षमा, दान आदि हैं जिनका शाश्वत महत्त्व है। अन्य प्रमुख धर्मों के उदय के पूर्व इन सिद्धान्तों को प्रतिपादित कर दिया गया था। इस प्रकार हिन्दुत्व सनातन धर्म के रूप में सभी धर्मों का मूलाधार है क्योंकि सभी धर्म-सिद्धान्तों के सार्वभौम आध्यात्मिक सत्य के विभिन्न पहलुओं का इसमें पहले से ही समावेश कर ल

िया गया था। मान्य ज्ञान जिसे विज्ञान कहा जाता है प्रत्येक वस्तु या विचार का गहन मूल्यांकन कर रहा है और इस प्रक्रिया में अनेक विश्वास, मत, आस्था और सिद्धान्त धराशायी हो रहे हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आघातों से हिन्दुत्व को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसके मौलिक सिद्धान्तों का तार्किक आधार तथा शाश्वत प्रभाव है।

आर्य समाज जैसे कुछ संगठनों ने हिन्दुत्व को आर्य धर्म कहा है और वे चाहते हैं कि हिन्दुओं को आर्य कहा जाय। वस्तुत: 'आर्य' शब्द किसी प्रजाति का द्योतक नहीं है। इसका अर्थ केवल श्रेष्ठ है और बौद्ध धर्म के चार आर्य सत्य की व्याख्या करते समय भी यही अर्थ ग्रहण किया गया है। इस प्रकार आर्य धर्म का अर्थ उदात्त अथवा श्रेष्ठ समाज का धर्म ही होता है। प्राचीन भारत को आर्यावर्त भी कहा जाता था जिसका तात्पर्य श्रेष्ठ जनों के निवास की भूमि था। वस्तुत: प्राचीन संस्कृत और पालि ग्रन्थों में हिन्दू नाम कहीं भी नहीं मिलता। यह माना जाता है कि परस्य (ईरान) देश के निवासी 'सिन्धु' नदी को 'हिन्दु' कहते थे क्योंकि वे 'स' का उच्चारण 'ह' करते थे। धीरे-धीरे वे सिन्धु पार के निवासियों को हिन्दू कहने लगे। भारत से बाहर 'हिन्दू' शब्द का उल्लेख 'अवेस्ता' में मिलता है। विनोबा जी के अनुसार हिन्दू का मुख्य लक्षण उसकी अहिंसा-प्रियता है

हिंसया दूयते चित्तं तेन हिन्दुरितीरित:।

एक अन्य श्लोक में कहा गया है

ॐकार मूलमंत्राढ्य: पुनर्जन्म दृढ़ाशय:

गोभक्तो भारतगुरु: हिन्दुर्हिंसनदूषक:।

ॐकार जिसका मूलमंत्र है, पुनर्जन्म में जिसकी दृढ़ आस्था है, भारत ने जिसका प्रवर्तन किया है, तथा हिंसा की जो निन्दा करता है, वह हिन्दू है।

चीनी यात्री हुएनसाग् के समय में हिन्दू शब्द प्रचलित था। यह माना जा सकता है कि हिन्दू' शब्द इन्दु' जो चन्द्रमा का पर्यायवाची है से बना है। चीन में भी इन्दु' को इन्तु' कहा जाता है। भारतीय ज्योतिष में चन्द्रमा को बहुत महत्त्व देते हैं। राशि का निर्धारण चन्द्रमा के आधार पर ही होता है। चन्द्रमास के आधार पर तिथियों और पर्वों की गणना होती है। अत: चीन के लोग भारतीयों को 'इन्तु' या 'हिन्दु' कहने लगे। मुस्लिम आक्रमण के पूर्व ही 'हिन्दू' शब्द के प्रचलित होने से यह स्पष्ट है कि यह नाम मुसलमानों की देन नहीं है।

भारत भूमि में अनेक ऋषि, सन्त और द्रष्टा उत्पन्न हुए हैं। उनके द्वारा प्रकट किये गये विचार जीवन के सभी पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं। कभी उनके विचार एक दूसरे के पूरक होते हैं और कभी परस्पर विरोधी। हिन्दुत्व एक उद्विकासी व्यवस्था है जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता रही है। इसे समझने के लिए हम किसी एक ऋषि या द्रष्टा अथवा किसी एक पुस्तक पर निर्भर नहीं रह सकते। यहाँ विचारों, दृष्टिकोणों और मार्गों में विविधता है किन्तु नदियों की गति की तरह इनमें निरन्तरता है तथा समुद्र में मिलने की उत्कण्ठा की तरह आनन्द और मोक्ष का परम लक्ष्य है।

हिन्दुत्व एक जीवन पद्धति अथवा जीवन दर्शन है जो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष को परम लक्ष्य मानकर व्यक्ति या समाज को नैतिक, भौतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के अवसर प्रदान करता है। हिन्दू समाज किसी एक भगवान की पूजा नहीं करता, किसी एक मत का अनुयायी नहीं हैं, किसी एक व्यक्ति द्वारा प्रतिपादित या किसी एक पुस्तक में संकलित विचारों या मान्यताओं से बँधा हुआ नहीं है। वह किसी एक दार्शनिक विचारधारा को नहीं मानता, किसी एक प्रकार की मजहबी पूजा पद्धति या रीति-रिवाज को नहीं मानता। वह किसी मजहब या सम्प्रदाय की परम्पराओं की संतुष्टि नहीं करता है। आज हम जिस संस्कृति को हिन्दू संस्कृति के रूप में जानते हैं और जिसे भारतीय या भारतीय मूल के लोग सनातन धर्म या शाश्वत नियम कहते हैं वह उस मजहब से बड़ा सिद्धान्त है जिसे पश्चिम के लोग समझते हैं । कोई किसी भगवान में विश्वास करे या किसी ईश्वर में विश्वास नहीं करे फिर भी वह हिन्दू है। यह एक जीवन पद्धति है; यह मस्तिष्क की एक दशा है। हिन्दुत्व एक दर्शन है जो मनुष्य की भौतिक आवश्यकताओं के अतिरिक्त उसकी मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक आवश्यकता की भी पूर्ति करता है।

हर हर महादेव
09/06/2014

हर हर महादेव

Om Namah Shivaya
13/04/2014

Om Namah Shivaya

HAPPY MAHASHIVRATARI
27/02/2014

HAPPY MAHASHIVRATARI

मानो या ना मानो...... आज ignoreना करे !जो भी ओनलाइन बैठे है ...इस अदभुत फोटो को देखते ही like करो !और सच्चे मन से " Har ...
15/12/2013

मानो या ना मानो......
आज ignoreना करे !
जो भी ओनलाइन बैठे है ...
इस अदभुत फोटो को देखते ही like करो !

और सच्चे मन से " Har Har Mahadev " कमेंट में लिखे !!....

Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar Tu Hi Meri Sukh Shanti Hai Tu Hi Mera AadharJai Jai Hey Shani Raj Dev Teri J...
14/12/2013

Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Tu Hi Meri Sukh Shanti Hai Tu Hi Mera Aadhar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Tu Hi Meri Sukh Shanti Hai Tu Hi Mera Aadhar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar

Neelvaran Ki Chavi Tumhari
Grahamandal Ka Tu Balihari - 2
Tere Charan Mein Sharnagat Hai Devlok Sansar
Tu Hi Meri Sukh Shanti Hai Tu Hi Mera Aadhar - 2
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar

Urg Mangala Maha Pratapi
Tamas Murti Tu Maha Kopi - 2
Tejomaye Tu Surya Putra Hai Dhanya Tera Avtar
Tu Hi Meri Sukh Shanti Hai Tu Hi Mera Aadhar - 2
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar

Krodh Tumhara Vinashkari
Daya, Kripa Ho Taranhari - 2
Ek Hi Aachana, Ek Hi Prathana Tu Hi Kare Uddhar
Tu Hi Meri Sukh Shanti Hai Tu Hi Mera Aadhar - 2
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Tu Hi Meri Sukh Shanti Hai Tu Hi Mera Aadhar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Tu Hi Meri Sukh Shanti Hai Tu Hi Mera Aadhar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar
Jai Jai Hey Shani Raj Dev Teri Jai Jai Kaar

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता ।अपने सेवक जन की सुख सम्पति दाता ।मैया जय सन्तोषी माता ।सुन्दर चीर सुनहरी माँ धारण...
13/12/2013

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की सुख सम्पति दाता ।
मैया जय सन्तोषी माता ।

सुन्दर चीर सुनहरी माँ धारण कीन्हो
मैया माँ धारण कींहो
हीरा पन्ना दमके तन शृंगार कीन्हो
मैया जय सन्तोषी माता ।

गेरू लाल छटा छबि बदन कमल सोहे
मैया बदन कमल सोहे
मंद हँसत करुणामयि त्रिभुवन मन मोहे
मैया जय सन्तोषी माता ।

स्वर्ण सिंहासन बैठी चँवर डुले प्यारे
मैया चँवर डुले प्यारे
धूप दीप मधु मेवा, भोज धरे न्यारे
मैया जय सन्तोषी माता ।

गुड़ और चना परम प्रिय ता में संतोष कियो
मैया ता में सन्तोष कियो
संतोषी कहलाई भक्तन विभव दियो
मैया जय सन्तोषी माता ।

शुक्रवार प्रिय मानत आज दिवस सो ही,
मैया आज दिवस सो ही
भक्त मंडली छाई कथा सुनत मो ही
मैया जय सन्तोषी माता ।

मंदिर जग मग ज्योति मंगल ध्वनि छाई
मैया मंगल ध्वनि छाई
बिनय करें हम सेवक चरनन सिर नाई
मैया जय सन्तोषी माता ।

भक्ति भावमय पूजा अंगीकृत कीजै
मैया अंगीकृत कीजै
जो मन बसे हमारे इच्छित फल दीजै
मैया जय सन्तोषी माता ।

दुखी दरिद्री रोगी संकट मुक्त किये
मैया संकट मुक्त किये
बहु धन धान्य भरे घर सुख सौभाग्य दिये
मैया जय सन्तोषी माता ।

ध्यान धरे जो तेरा वाँछित फल पायो
मनवाँछित फल पायो
पूजा कथा श्रवण कर घर आनन्द आयो
मैया जय सन्तोषी माता ।

चरण गहे की लज्जा रखियो जगदम्बे
मैया रखियो जगदम्बे
संकट तू ही निवारे दयामयी अम्बे
मैया जय सन्तोषी माता ।

सन्तोषी माता की आरती जो कोई जन गावे
मैया जो कोई जन गावे
ऋद्धि सिद्धि सुख सम्पति जी भर के पावे
मैया जय सन्तोषी माता ।

आरती उतारे हम तुम्हारी साई बाबा ।चरणों के तेरे हम पुजारी साईं बाबा ॥विद्या बल बुद्धि, बन्धु माता पिता होतन मन धन प्राण, ...
12/12/2013

आरती उतारे हम तुम्हारी साई बाबा ।
चरणों के तेरे हम पुजारी साईं बाबा ॥
विद्या बल बुद्धि, बन्धु माता पिता हो
तन मन धन प्राण, तुम ही सखा हो
हे जगदाता अवतारे, साईं बाबा ।
आरती उतारे हम तुम्हारी साई बाबा ॥


ब्रह्म के सगुण अवतार तुम स्वामी
ज्ञानी दयावान प्रभु अंतरयामी
सुन लो विनती हमारी साईं बाबा ।
आरती उतारे हम तुम्हारी साईं बाबा ॥

आदि हो अनंत त्रिगुणात्मक मूर्ति
सिंधु करुणा के हो उद्धारक मूर्ति
शिरडी के संत चमत्कारी साईं बाबा ।
आरती उतारे हम तुम्हारी साईं बाबा ॥

भक्तों की खातिर, जनम लिये तुम
प्रेम ज्ञान सत्य स्नेह, मरम दिये तुम
दुखिया जनों के हितकारी साईं बाबा ।
आरती उतारे हम तुम्हारी साईं बाबा ॥

मानो या ना मानो...... आज ignoreना करे !जो भी ओनलाइन बैठे है ...इस अदभुत फोटो को देखते ही like करो !और सच्चे मन से " Har ...
11/12/2013

मानो या ना मानो......
आज ignoreना करे !
जो भी ओनलाइन बैठे है ...
इस अदभुत फोटो को देखते ही like करो !

और सच्चे मन से " Har Har Mahadev " कमेंट में लिखे !!.

Address

Dubai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Being Hindu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share