05/18/2021
अद्भुत है चित्तौडगढ का समिधेश्वरमंदिर इसका निर्माण मालवा के प्रसिद्द परमार शासक राजाभोज ने 11 वी सदी में करवाया था| इसे त्रिभूवननारायण मंदिर तथा भोजजगती भी कहा जाता था| गुजरात के सोलंकी राजा कुमारपाल ने 1150 इसवी में अजमेर के शासक अर्नोराज चौहान (आनाजी) को परास्त करने के बाद चित्तौड़ को देखने आया था| उसने इस मंदिर में पूजा अर्चना की थी तथा इस मंदिर को एक गाँव भी भेट किया था और वहा अपना शिलालेख लगाया था| महाराणा मोकल ने 1428 में इसका जीर्णोद्धार करवाया था जिससे सम्बंधित शिलालेख मंडप की पश्चिमी दीवार पर खुदा हुवा है जिसके कारण इसे मोकल का समिधेश्वरमंदिर मंदिर भी कहते है
तीन प्रवेश दारो युक्त इस मंदिर में अर्ध मंडप, अलंकृत सभा मंडप, अंतराल तथा विशाल गर्भ गृह है| मंदिर के गर्भगृह में शिव जी की विशाल त्रिमुखी मूर्ति स्थापित है जो त्रिगुणों का, उनके तीन रूपों का प्रतीक है| मुख्य द्वार के सामने नदी विराजित है| मंदिर के बाहर अलौकिक मूर्तिया शिल्पांकित की गई है जिन्हें देख कर आप अभिभूत रह जाते है| मंदिर के समीप एक मठ और गौमुख कुंड बना हुवा है जिसमे पवित्र अविरल जल धारा गौमुख से वर्षपर्यंत उसके नीचे बने शिवलिंग पर गिरती रहती है| आप एक बार इस मंदिर को अवश्य देखिएगा यहाँ ईश्वर स्वयं निवास करते है|
* *समिधेश्वर मन्दिर - चित्तौडगढ दुर्ग* *जय मेवाड़ !* *जय चित्तोड़ ।*
------------------------------------🕉️
Samadhishwar temple
Samadhishwar temple is from chittoragh,Rajasthan. It was constructed by Paramara king Bhoja in chittor.
It was also known as Bhoja-svamin-jagati(a lord of three world)
The temple gas been restored many times but in 1428 CE a black marble slab inscription was discoverd which records its restoration by king Mokala Simha and it uses word like 'samadhishwara' and 'samadhisha' to describe the deity.
The temple consist a Garbhagriha (sanctum) which has a imagae of Shiva with 3 head- 3 different forms of shiva, Antarala( an artechambar), Gudha mandap(entrance hall). It has 3 entrances each on its northern, southern and western sides.
The marvellous architecture of this temple will mesmerizing take a time from your busy schedule and visit this ancient temple. 🕉️