04/09/2026
कैमूर (बिहार) जिला के भगवानपुर प्रखंड स्थित कैमूर पहाड़ी बड़वान घाटी का ये दृश्य जहां ग्रामीणों ने अपनी कठिन परिश्रम से अपने गांव बड़वान कला एवं बड़वान जाने के लिए पहाड़ तोड़कर दुर्गम रास्ते को सुगम बनाया। श्री तुलसी कृत रामायण की प्रसंगों में ऐसा प्रमाण मिलता है कि त्रेता युग में भगवान श्री राम लंका जाने के लिए समुंद्र में श्वेत बांध रामेश्वरम का निर्माण किये थे पर इन ग्रामीणों ने ठीक उसी तरह से पहाड़ की बड़ी बड़ी चट्टानों को तोड़कर अपने गांव जाने के लिए कठिन से कठिन दुर्गम रास्ते को भी सुगम बना डाला। धन्य हैं, बड़वान कला एवं बड़वान गांव की ग्रामीण जनता जिन्होंने शासन प्रशासन की उदासीनता के बावजूद भी अपने इलाकाई लोगों के सहयोग से अपना मार्ग खुद ही बना लिया। सौभाग्य हुआ मेरा कि इन्हीं गांव के अमेरिका में रहने वाले इस्कॉन के महात्मा श्री विष्णुरत दास महाराज की प्रेरणा से मुझे भी वहां जाने व सहयोग करने का मौका मिला। कोटि कोटि धन्यवाद है, बड़वान कला एवं बड़वान गांव की जनता और उनकी साहस को जो आज के समय में भी रामायण काल की प्रसंगों को अपने शारीरिक बल व परिश्रम से हुबहू चरितार्थ किये। मैं धन्यवाद देना चाहूंगा हि