16/05/2026
*सच्चे सुकर्म वाले हैं, बसते हो मन में तुम ही हमारे।*
*आप सभी भक्तो को शनि अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं !👏🤗💐💐*
*ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम।*
*छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।।*
*यह तिथि कर्मफल दाता और न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है । शनि अमावस्या पर पितरो की शांति के लिए श्राद्ध और धर्म कर्म के कार्यों से पितरों के साथ शनिदेव जी की भी विशेष कृपा होती है। साथ ही पितृ दोष, काल सर्प दोष, से मुक्ति मिलती है। शनि अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है इस दिन शनिदेव के दर्शन मात्र से सभी दोष और कष्टों का निवारण होता है और प्रभु श्री शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है, अतः अपने परिवार सहित मंदिर पधार कर दर्शन का लाभ प्राप्त करे। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विधि पूर्वक उनकी पूजा करनी चाहिए। पूजा पाठ के अलावा शनि अमावस्या के दिन स्नान और दान के बाद शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि शनि चालीसा का पाठ करने से आपको कई प्रकार के लाभ होते हैं। साथ ही कुंडली से शनि के अशुभ प्रभाव भी कम होने लगते हैं*