ईडाणा महारानी

ईडाणा महारानी Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ईडाणा महारानी, Hindu temple, गांव/ईडाणा ज़िला/सलुबंर श्री शक्तिपीठ ईडाणा माताजी मंदिर, Udaipur.

उदयपुर से 60 किमी की दूरी पर अरावली की पहाड़ियों के मध्य कुराबड़ -बमबोरा मार्ग पर विख्यात श्री शक्तिपीठ ईडाणा माता मंदिर अग्नि स्नान के लिए प्रसिद्ध है
मेवाड़ का प्रमुख शक्तिपीठ
सम्पूर्ण मेवल -मेवाड़ की आराध्यदेवी
गांव- ईडाणा ज़िला -सलूंबर राजस्थान Idana Mata Temple : ईडाणा माता मंदिर यह चमत्‍कारिक मंदिर राजस्‍थान में स्थित है और इसे ईडाणा माता मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की महिमा बहुत ही निराली है।

यह स्‍थान उदयपुर शहर से 60 किमी दूर अरावली की पहाड़ियों में स्थित है। इस मंदिर के ऊपर कोई छत नहीं है और एकदम खुले चौक में स्थित है। इस मंदिर का नाम ईडाणा

उदयपुर मेवल की महारानी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अग्नि स्‍नान करती हैं

माता ईडाणा यहां श्री शक्तिपीठ ईडाणा माता अग्नि से स्‍नान करती है। स्‍थानीय लोग बताते हैं यहां महीने में कम से कम 2-3 बार स्‍वत: ही अग्नि प्रज्‍जवलित हो जाती है और इस अग्नि में माता की मूर्ति को छोड़कर उनका पूरा श्रृंगार और चुनरी सब कुछ स्‍वाहा हो जाता है।

इस अग्नि स्‍नान को देखने के लिए भक्‍तों का मेला लगा रहता है। अगर बात करें इस अग्नि की तो आज तक कोई भी इस बात का पता नहीं लगा पाया कि ये अग्नि कैसे जलती है। ऐसी है मंदिर की मान्‍यता
इस मंदिर में भक्तों की खास आस्था है, क्योंकि यहां मान्यता है कि लकवे से ग्रसित रोगी यहां मां के दरबार में आकर ठीक हो जाते हैं। ईडाणा माता मंदिर में अग्नि स्नान का पता लगते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है।

मंदिर के पुजारी के अनुसार ईडाणा माता पर अधिक भार होने पर माता स्वयं ज्वालादेवी का रूप धारण कर लेती हैं। ये अग्नि धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करती है और इसकी लपटें 10 से 20 फीट तक पहुंच जाती है।

यह है अग्नि की खास बात इस चमत्‍कारिक अग्नि को स्‍वयं अपनी आंखों से देख चुके लोग बताते हैं कि इसकी खास बात यह है कि आज तक श्रृंगार के अलावा अग्नि से किसी और चीज को नुकसान नहीं पहुंचा है। इसे देवी का स्‍नान माना जाता है।
इसी अग्नि स्नान के कारण यहां मां का मंदिर नहीं बन पाया। ऐसी मान्‍यता है कि जो भक्‍त इस अग्नि के दर्शन करते हैं उनकी हर इच्‍छा पूर्ण होती है।

। more information about the temple following page -- Facebook) on Instagram--( idanamharani)

[email protected]

रविवार दिन के विशेष श्रृंगार दर्शनश्रीं शक्तिपीठ ईडाणा माता मंदिर 🔱🔱🚩            mateswari mewar  udaipur matarani rajst...
16/08/2026

रविवार दिन के विशेष श्रृंगार दर्शन
श्रीं शक्तिपीठ ईडाणा माता मंदिर 🔱🔱🚩
mateswari mewar udaipur matarani rajsthan maaidana
navratri maaamba

ईडाणा माताजी के दर्शन किए कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने, मेवाड के वागड व मेवल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महा...
15/07/2026

ईडाणा माताजी के दर्शन किए कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने, मेवाड के वागड व मेवल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का जगह जगह कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

भोर वैभव । रतन केदावत

सलूबर। मेवाड़ के वागड़ व मेवल क्षेत्र के लिए दो दिवसीय दौरे रहे कांग्रेस महासचिव व पुर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जहां वागड़ बांसवाड़ा स्थित मां भवानी त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए व कुशलगढ़ में कार्यकताओं की सभा सम्बंधित की। ईधर वागड क्षेत्र के बेणेश्वरधाम पहुंचे व भगवान के दर्शन कर महाराज व पीठाधीश अच्युतानन्द जी का आशीर्वाद लिया। वागड से मेवल क्षेत्र की ओर दौरा रवानगी के दौरान, साबला,

आसपुर, व सलुंबर जिले में पहुंचने पर पटेल पाटीदार समाज द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया व सचिन पायलट ने सलुंबर जिले मे कार्यकताओं की बड़ी सभा ली गई। यहां जिला कांग्रेस कमेटी व संभाग कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

महासचिव सचिन पायलट के इस पुरे दौरे में साथ रहे उदयपुर पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस राजनेता रघुवीर सिंह मीणा, कांग्रेस नेता, लालसिंह झाला, कचरुलाल चौधरी, सलुंबर जिले के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकताओं की मौजूदगी रही। कांग्रेस पुर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन

पायलट सलुंबर से रवानगी मेवल की ओर बढी जहां कांग्रेस पदाधिकारी ने करावली गांव के बस स्टैंड पर पायलट का भव्य स्वागत किया गया व गांव कडुणी मे कार्यकताओं को संबोधित किया।

कडुणी से रवानगी हुई, कांग्रेस राजनेता व महासचिव सचिन पायलट की जो मेवल महारानी व शक्ति पीठ ईडाणा माताजी के दर्शन कर आरती का लाभ लिया।

यहां से पायलट वल्लभनगर विधानसभा पहुंचे बंबोरा मे स्वागत किया गया।

रविवार दिन के विशेष श्रृंगार दर्शनश्रीं शक्तिपीठ ईडाणा माता मंदिर 🔱🔱🚩            mateswari mewar  udaipur matarani rajst...
05/07/2026

रविवार दिन के विशेष श्रृंगार दर्शन
श्रीं शक्तिपीठ ईडाणा माता मंदिर 🔱🔱🚩
mateswari mewar udaipur matarani rajsthan maaidana
navratri maaamba

01/07/2026

Address

गांव/ईडाणा ज़िला/सलुबंर श्री शक्तिपीठ ईडाणा माताजी मंदिर
Udaipur
313027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ईडाणा महारानी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to ईडाणा महारानी:

Shortcuts

Share

Category