Shree Kailash Seva Sansthan

Shree Kailash Seva Sansthan Shree Kailash Seva Sansthan is an Charitable Trust (Bihar). Established in 2023, We do this through
(1)

श्री कैलाश सेवा संस्थान ने जनकल्याण हेतु एवं गरीब बच्चों के उत्थान यानी शिक्षा और स्वास्थ्य हेतु, गरीब कन्याओं के उत्थान यानी शिक्षा के साथ साथ विवाह सेवा हेतू संकल्प लिया है और गरीब असहाय वांछितों के लिए निःशुल्क अस्पताल निर्माण के लिए भुमि और स्थान का चयन किया जा रहा है और धार्मिक आयोजन जैसे कि श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से ये बातें जन जन तक पहुँचाने का कार्य भी कर रहे हैं एवं श्री धाम वृंदावन की तपोभूमि पर श्री कैलाश सेवा आश्रम व शाकम्भरी गौ सेवा धाम के निर्माण कार्य के लिए योजनाबद्ध हैं ।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शुभेन्दु अधिकारी जी परम पूज्य सद्गुरुदेव भगवान दर्शन करने पधारे, आशी...
30/05/2026

कोलकाता में पश्चिम बंगाल के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शुभेन्दु अधिकारी जी परम पूज्य सद्गुरुदेव भगवान दर्शन करने पधारे, आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री सीताराम जय गौमाता जय गोपाल 🙏

आवश्यक सूचना⏳सम्माननीय मान्यवर, सादर अभिवादन 🙏🙏जिस ट्रस्ट अथवा सोसाइटी को आयकर अधिनियम की धारा 80G के अंतर्गत मान्यता प्...
14/04/2026

आवश्यक सूचना⏳

सम्माननीय मान्यवर,

सादर अभिवादन 🙏🙏

जिस ट्रस्ट अथवा सोसाइटी को आयकर अधिनियम की धारा 80G के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है, उनको करवर्ष 2026-27 के लिए प्रत्येक दान के संबंध में दानदाता का पहचान पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। पहचान पत्र हेतु निम्नलिखित पहचान पत्रों में से कोई एक प्राप्त करना अनिवार्य है:

1. पैन कार्ड की प्रति
2. पासपोर्ट की प्रति
3. वोटर कार्ड की प्रति
4. किसी विदेशी से प्राप्त के लिए Tax Identification Number (TIN)

यहां पर यह ध्यान देना आवश्यक है कि कर वर्ष 2026-27 के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, एवं ड्राइविंग लाइसेंस को वैद्य पहचान पत्र की सूची से बाहर कर दिया गया है। अतः वर्तमान वर्ष में दान प्राप्त करते समय पहचान पत्र एकत्रित हेतु यह बात ध्यान देना आवश्यक है। ‌

प्रत्येक ट्रस्ट अथवा सोसाइटी, जिसको आयकर अधिनियम की धारा 80G के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है, उसे वित्तीय वर्ष 2025-26 से सम्बन्धित प्रत्येक दानदाता का समस्त विवरण 31 मई 2026 तक आयकर विभाग के पास Form No. 10BD में जमा करना अनिवार्य है। उक्त विवरणी दिनांक 31मई 2026 तक दाखिल नहीं करने की दशा में विलम्ब की अवधि में 200/- रुपए प्रतिदिन की पेनल्टी लगाई जाएगी। इसके पश्चात प्रत्येक दानदाता को दान का प्रमाणपत्र 31 मई 2026 तक Form No. 10BE में जारी करना अनिवार्य है।

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया वित्तीय वर्ष 2025-26 से संबंधित प्रत्येक दानदाता के पहचान पत्र के साथ हमारे कार्यालय में शीघ्र अति शीघ्र संपर्क करें ताकि संबंधित विवरणी आयकर विभाग के पास समय से दाखिल की जा सके।

श्री कैलाश सेवा संस्थान के तत्वावधान में बनने जा रहा है "मां आदिशक्ति दुर्गा देवी जी का दिव्य मन्दिर एवं श्री कैलाश सेवा...
02/04/2026

श्री कैलाश सेवा संस्थान के तत्वावधान में बनने जा रहा है
"मां आदिशक्ति दुर्गा देवी जी का दिव्य मन्दिर एवं श्री कैलाश सेवा धाम आश्रम" आप सभी से सहयोग अपेक्षित है

श्री हनुमत प्राकट्य उत्सव की समस्त हिन्दू समाज को अनन्त मंगलकामनाएं।शौर्यं दाक्ष्यं बलं धैर्यं प्राज्ञता नयसाधनम्।विक्रम...
02/04/2026

श्री हनुमत प्राकट्य उत्सव की समस्त हिन्दू समाज को अनन्त मंगलकामनाएं।

शौर्यं दाक्ष्यं बलं धैर्यं प्राज्ञता नयसाधनम्।
विक्रमश्च प्रभावश्च हनूमति कृतालया:।।

शौर्य, दक्षता, बल, धैर्य, प्राज्ञता, नीतिपूर्वक कार्य करने की क्षमता, पराक्रम तथा प्रभाव, इन सभी सद्गुणों ने हनुमान् जी को अपना आश्रय बना रखा है।
(वाल्मीकि रामायण; उत्तरकाण्डः ३५/३)

जय गोमाता जय गोपाल।।

नवप्रभात, नवसृजन और नवचेतना के उत्सव का पावन पर्व 'बसंत पंचमी' की आप सब को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।वाणी, विद्या और व...
23/01/2026

नवप्रभात, नवसृजन और नवचेतना के उत्सव का पावन पर्व 'बसंत पंचमी' की आप सब को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

वाणी, विद्या और विवेक की अधिष्ठात्री भगवती माँ शारदे से प्रार्थना है कि हम सभी के जीवन में प्रकाश, प्रज्ञा और पवित्र प्रेरणा का संचार करें।

जय माँ शारदे!

आज मंकर संक्रांति पर्व पर गौ सेवा
15/01/2026

आज मंकर संक्रांति पर्व पर गौ सेवा

सिक्खों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्राकट्य दिवस की मंगल बधाई |
27/12/2025

सिक्खों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक
श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्राकट्य दिवस की मंगल बधाई |

बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं ...
26/12/2025

बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कम उम्र में असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह सम्मान न केवल वैभव की उपलब्धि है, बल्कि बिहार की खेल प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी है।

आस्था और पवित्रता के महापर्व छठ के द्वितीय अनुष्ठान ‘खरना’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।इस पावन एवं व्रत-निष्ठ अवसर प...
26/10/2025

आस्था और पवित्रता के महापर्व छठ के द्वितीय अनुष्ठान ‘खरना’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

इस पावन एवं व्रत-निष्ठ अवसर पर, मेरी प्रार्थना है कि छठी मइया और भगवान भास्कर की अपार कृपा सभी के जीवन में सदैव बनी रहे तथा आपके घर-परिवार में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।

जय छठी मइया!

Address

Gopalpur
Siwan
841420

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 9pm

Telephone

+917277782966

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Kailash Seva Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shree Kailash Seva Sansthan:

Share