17/02/2026
जेडीयू पार्टी के प्रवक्ता और MLC श्री नीरज कुमार जी ने बिहार विधान परिषद में जोड़दार तरीक़े से सामान्य जाति के लगातार गिरती हुई आर्थिक स्थिति के बारे में सरकार को अवगत कराया।
उन्होंने कहा अध्यक्ष महोदय आजादी के बाद जिस समाज ने इस राज्य के आर्थिक,राजनैतिक और शैक्षणिक विकास के लिए हर एक सार्थक प्रयास किया आज उसी समाज का बहुत खस्ता हाल है यह कहते हुए उन्होंने अध्यक्ष महोदय के समकक्ष एक रिपोर्ट प्रस्तुत किया जो काफी चौंकाने वाला है।
रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सबसे ज्यादा आवासहीन सामान्य जातियां हैं।
आवासहीन जातियों का प्रतिशत
सामान्य जातियां 0.31%
अनुसूचित जाति 0.26%
अनुसूचित जनजाति 0.28%
OBC जातियां 0.30%
पिछड़ा वर्ग 0.16%
प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि जो लोग लाखों लोगों को अपने निजी जमीन पे आवास बनवाने का कार्य किए आज वही लोग आवासहीन हो चुके हैं, और सरकार है कि रोज नया नया कानून लाकर समान्य जाती का ही दोहन करने में जुटी है, जो कि चिंतनीय विषय बन चुकी है।