Janpadiya Brahman Sabha Shakha Roorkee

Janpadiya Brahman Sabha Shakha Roorkee जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की - रुड़क?

05/12/2024
28/11/2024

समर्पण जन कल्याण संगठन एवं जनपदीय ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी सचिन पंडित जी की माताजी श्रीमती कौशल्या शर्मा जी का स्वर्गवास हो गया है।
ईश्वर की यही इच्छा थी।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं समस्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अंतिम यात्रा कल 29.11.2024 प्रातः 9:00 बजे निज निवास निकट गीता मंदिर चाव मंडी से मालवीय चौक श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

ओम शांति शांति शांति

28/11/2024

दुःखद सूचना :
हमारे सदस्य सचिन पंडित जी की माता जी का आज देहांत हो गया है। ॐ शांति शांति।

16/11/2024

पंडित आशीष शर्मा एडवोकेट निवासी निकट गणेश चौक, गणेशपुर, रुड़की की पूजनीय माताजी का कल रात्रि आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है।
ईश्वर की ऐसी ही इच्छा थी। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने उच्च लोक में स्थान प्रदान करें और परिजनों को यह दारूण दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अंतिम संस्कार मालवीय चौक श्मशान घाट पर आज 11:00 बजे किया जाएगा।
ऊँ शांति शांति शांति

06/04/2024

आदरणीय विप्रजन,

सादर अभिवादन।

भारतीय नववर्ष संवत्सर २०८१ के शुभारंभ के अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की द्वारा द्वितीय नवरात्रि दिनांक 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को हवन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
दिनांक : 10 अप्रैल 2024,
दिन : बुधवार
समय : सांय 5:00 बजे
स्थान : भगवान परशुराम घाट,
निकट भगवान लक्ष्मीनारायण मन्दिर, रूड़की।
आप सभी विप्रजन से अनुरोध है कि कृप्या कार्यक्रम में समयानुसार पहुंचकर अपना प्रतिभाग करें।

निवेदक :
पंडित ऋषिपाल शर्मा (अध्यक्ष)
पंडित संजय शर्मा (महामंत्री)
पंडित ईश्वर चंद्र शर्मा (कोषाध्यक्ष)
एवं समस्त सदस्य, जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की।

01/04/2024

दुःखद सूचना

अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा हैं की पंडित आनन्द शर्मा जी (डॉक्टर) सेवानिवृत पोस्टमास्टर, डाक विभाग, निवासी झबरेडा का आज शाम अचानक हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है।
ईश्वर की ऐसी ही इच्छा थी।
अन्तिम यात्रा कल दिनांक 2 अप्रैल 2024 सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान, झबरेडा से आरंभ होगी।
भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर शान्ति एवं मोक्ष प्रदान करे एवं परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शान्ति शान्ति शान्ति।

04/03/2024

*दुःखद सूचना*

जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रूड़की के संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत प्रधानाचार्य आदरणीय पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा जी (निवासी शिव विहार कॉलोनी, गीतांजलि विहार, गणेशपुर रुड़की) की धर्मपत्नी जी का कल रात आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है। ईश्वर की यही इच्छा थी।
अंतिम संस्कार शमशान घाट मालवीय चौक, रुड़की पर आज 4 फरवरी प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें अपने उच्च लोक में उच्च स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति

जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रूड़की की ओर से भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को समाच...
26/12/2023

जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रूड़की की ओर से भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए सभी पत्रकार मित्रों का हृदय से आभार। जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रूड़की आशा करती है कि आप सभी पत्रकारों मित्रों का सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहेगा।

24/12/2023

🚩== सूचना == 🚩
सभी बंधु भगिनी को नमस्कार

भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की की ओर से *महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती* पर यज्ञ एवं माल्यार्पण का कार्य निम्नलिखित सूचना के अनुसार होगा ।

*दिनाँक : 25.12.23*
*समय : प्रात: 9:30*
*स्थान : पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा, मालवीय तिराहा*

जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की के सभी पदाधिकारीओं एवं सदस्यों से अनुरोध है कि वह कार्यक्रम में सही समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाए

निवेदक
पंडित ऋषिपाल शर्मा (अध्यक्ष) एवं समस्त कार्यकारिणी
जनपदीय ब्राह्मण सभा,
शाखा रुड़की

Address

Roorkee
247667

Telephone

+919410166115

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janpadiya Brahman Sabha Shakha Roorkee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share