13/02/2026
विगत 12 फरवरी को नगर पंचायत हनुमना अंतर्गत, वार्ड 15 कचनार में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन मऊगंज क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री सुखेन्द्र सिंह बन्ना जी द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मऊगंज जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिवदत्त मिश्रा जी ने किया । ज्ञात हो कि कचनार हमेशा से क्रिकेट रत्नों की खान रहा है तथा यहां के खिलाड़ी सदैव दूर दराज के क्षेत्रों में जाकर अपने खेल के माध्यम से गांव और जिले का नाम रोशन करते आए हैं ।
आयोजक मंडल ने बताया कि कचनार में क्रिकेट महाकुंभ कई दिनों तक चलने वाला है जिसमें आसपास के जिलों की नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमना के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र मिश्रा भाजपा नेता राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद श्री नंदलाल मिश्रा टूर्नामेंट के व्यवस्थापक श्री रामसखा मिश्रा गांव के सम्मानित नागरिक श्री विजय मिश्रा, श्री ब्रह्ममणि शर्मा, श्री विन्ध्येश्वरी मिश्रा, श्री विश्वनाथ पाल श्री शिवेश मिश्र समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे । पूर्व विधायक ने उद्घाटन अवसर पर अनुशासन एवं खेल भावना से खेलने की अपेक्षा करते हुए आयोजक मंडल को शुभकामनाएं संप्रेषित की ।
Ramsakha Mishra Shivesh Mishra Virendra Mishra Shivdatt Mishra Bhaskar Mishra Bhaskar Datt Mishra Sukhendra Singh Banna ゚viralシfypシ゚viralシ ゚viralfollowersシ゚