28/01/2026
॥ श्री गणेशाय नमः ॥ ॥ ॐ श्री श्याम देवाय नमः ॥ ॥ श्री राणी सत्ये नमः ॥॥ श्री हनुमते नमः ॥
भक्तगण, जय श्री श्याम🙏अतुल हर्ष, अनुराग एवं भक्तिरस से ओतप्रोत हृदय के उद्गारों सहित समस्त श्यामानुरागियों को यह शुभ सूचना निवेदित करते हुए परम आनंद का अनुभव हो रहा है कि गुरुवर श्यामलीन पं. काशीरामजी शर्मा एवं श्यामलीन श्रद्धेय कुलभूषणजी शर्मा के पुण्याशीर्वाद, तथा श्रद्धेय श्री हजारीमलजी सेनी एवं श्रद्धेय श्री गौरवजी शर्मा के पावन सान्निध्ये, देवनगरी रानीगंज की पवित्र वसुधा पर हारे के सहारे, कलियुगावतारी श्री श्याम प्रभु के श्रीचरणकमलों में समर्पित श्री श्याम मंदिर के द्वितीय स्थापना महोत्सव एवं श्री श्याम बाल मंडल के 41वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में एक त्रिदिवसीय, दिव्य, भावमय एवं अलौकिक अनुष्ठान का आयोजन सानंद संपन्न होने जा रहा है। दिनांक 29 जनवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे श्री श्री सीतारामजी मंदिर से श्री श्याम मंदिर तक भव्य निशान शोभा यात्रा नगर का मंगलमय परिभ्रमण करेगी, जहाँ “जय-जय श्याम” के निनाद से दिशाएँ गुंजायमान होंगी तथा संध्या 5:00 बजे एकादशी के पावन पर्व पर कीर्तन प्रसाद (भजन प्रवाहक: श्री सागर शर्मा, गुडगांव/दिल्ली) से भक्तिहृदय पुलकित होंगे; दिनांक 30 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे श्री बालाजी सत्संग समिति, कोलकाता द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं सस्वर संगीतमय सुन्दरकाण्ड (पाठ वाचक: नन्दूजी पेरीवाल, कोलकाता) होगा तथा संध्या 7:00 बजे से माँ श्री राणी सती दादीजी का भव्य कीर्तन एवं प्रसाद (भजन प्रवाहिका: निविता शर्मा, कोलकाता) से वात्सल्य, करुणा एवं कृपा की सरिता प्रवाहित होगी; और दिनांक 31 जनवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे से भजनों की अमृतवर्षा में लव अग्रवाल एवं हर्षिता डिडवानिया (कोलकाता), अंजली द्विवेदी (बरेली) तथा विशेष आमंत्रित श्री श्याम मण्डल, नूतन बाजार, कोलकाता के स्वर सुमनों से भक्तिरस परिपूर्ण होगा। आयोजन स्थल श्री श्याम मंदिर प्रांगण, एस.एस.बी. रोड, रानीगंज रहेगा; अतः आप सभी श्याम प्रेमियों से करबद्ध, सविनय एवं सप्रेम प्रार्थना है कि सपिवार, इष्ट-मित्रों सहित पधारकर प्रभु श्री श्याम के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा, प्रेम एवं भक्ति अर्पित करें, दादी माँ के वात्सल्यपूर्ण आशीष का अनुभव करें तथा इस पावन महोत्सव की शोभा में अभिवृद्धि कर अपने जीवन को श्याम कृपा से कृतार्थ करें। 🙏
जय श्री श्याम 🙏
®️ ©️📸
#भक्ति #भजन