05/12/2025
पिछले कल देवता साहिब मंगलेश्वर महाराज जी के मंदिर प्रांगण में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें देवता साहब की संपूर्ण घोड़ी की जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभा में बहुत सारे निर्णायक फैसले लिए गए आमसभा में जो पहला प्रस्ताव पारित हुआ कि शिव देवालय यानी देवरा का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए जिसके लिए प्रति घर ₹5000 की राशि यानी फांट के रूप में पड़ी हुई है और इलाके में जो समृद्ध लोग है वह अपनी स्वेच्छा से इससे ज्यादा की रकम भी दे सकते हैं और सभा में जो दूसरा प्रस्ताव पारित हुआ है की मंदिर परिसर में बलि प्रथा पर देवता साहिब के आदेश अनुसार पूर्णतय प्रतिबन्ध लग गया है जिसका सभी जनता ने स्वागत किया है और जिन लोगों का 8 सालों का बकाया राशि देने को रहता है उन्हें भी 3 महिने का समय सभा द्वारा दिया गया है जिन लोगों ने अभी तक कोई भी राशि नहीं दी है उनसे भी निवेदन है कि आप भी इस नेक कार्य में भागीदारी बने जितना भी हो सके मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करे धन्यवाद ।।
🕉️जय देवता मंगलेश्वर महाराज🕉️