15/07/2026
वार्षिक साधारण सभा – 2026
रिपोर्ट
📅 15 जुलाई 2026
🕝 दोपहर 2:30 बजे
📍 अमोलक भवन, रायपुर
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशनुसार तेरापंथ महिला मंडल, रायपुर की वार्षिक साधारण सभा गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
🪔 कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं 🎶 जागृति गीत से हुआ।
🌸 अध्यक्षा श्रीमती प्रमिला जी बरलोटा ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए प्रेरणादायी उद्बोधन दिया एवं संगठन की मर्यादा, एकता और सक्रियता पर अपने विचार व्यक्त किए।
📖 मंत्री श्रीमती ज्योति जी बैद ने वर्षभर की गतिविधियों एवं सभी प्रकल्पों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा आगामी वर्ष की योजनाओं से सभी को अवगत कराते हुए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
📜 वरिष्ठ उपाध्यक्षा श्रीमती वर्षा जी भंसाली ने संगठन के संविधान का वाचन कर सभी सदस्यों को मर्यादाओं, नियमों एवं दायित्वों का स्मरण कराया।
🎙️ अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सरिता जी बरलोटा ने "मर्यादा – हमारी पहचान बने" विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए अनेक रोचक एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से मर्यादा के महत्व को स्पष्ट किया।
💰 कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा जी बैद ने वर्षभर की आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों से समय पर वार्षिक शुल्क जमा कर संगठन को सशक्त बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।
👭 कन्या मंडल द्वारा "मर्यादा – हमारी पहचान बने" विषय पर सुंदर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसे सभी बहनों ने खूब सराहा।
🏆 अंत में अध्यक्षा एवं मंत्री द्वारा वर्षभर के प्रमुख प्रकल्पों, विशेष रूप से कैंसर सहायता प्रकल्प एवं श्री उत्सव में सक्रिय एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाली बहनों का सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
🎤 कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन श्रीमती नेहा जी जैन द्वारा किया गया।
✨ कार्यक्रम सौहार्द, अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏
🪷 तेरापंथ महिला मंडल, रायपुर 🪷