11/07/2026
श्री रामलीला ट्रस्ट, विकासपुरी को अत्यंत हर्ष एवं गर्व है कि श्री आनंद भारद्वाज जी लगातार पाँचवें वर्ष हमारी रामलीला में रावण की प्रभावशाली भूमिका का मंचन कर रहे हैं।
आपके सशक्त अभिनय, प्रभावशाली व्यक्तित्व एवं समर्पण ने न केवल हमारा, बल्कि समस्त दर्शकों का भी हृदय जीत लिया है। हमारी हार्दिक कामना है कि आप आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें और अपनी अद्भुत प्रस्तुति से रामलीला की गरिमा को और अधिक गौरवान्वित करते रहें।
भगवान श्री राम की असीम कृपा, आशीर्वाद एवं स्नेह सदैव आप, आपके परिवार तथा आपके सभी प्रियजनों पर बना रहे।
जय श्री राम! 🚩