04/10/2026
लखनऊ में प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार, 4 अक्टूबर को लखनऊ में प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों की भूमिका, संस्कारयुक्त शिक्षा एवं समाज निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान एवं अभिनंदन भी किया गया।