15/08/2020
आज दिनांक 15-09-2018 : जीयो गीता युवा चेतना नारायणगढ़ की ओर से श्री कृष्ण गौशाला में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के आशीर्वाद से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रिय ध्वज फ़हराने की परंपरा से हुयी |
उसके उपरान्त देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये गए | | इसके उपरान्त समरस गीत, भगवत स्तुति की गयी और अंत में प्रसाद वितरित किया|
इस दौरान मंदिर प्रांगण जयहिंद के नारों से गूंज उठा।तिरंगे को फहराकर उन शहीदों को सलामी दी, जिन्होंने मां भारती की शान के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया।
इस अवसर पर बोलते हए स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा की गीता का प्रचार प्रसार करना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है, उन्होंने कहा की आज़ादी के इस पर्व पर गीता ग्रन्थ से प्रेरणा लेते हुए हम सबको अपने आप को बदलने का प्रण लेना होगा व देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने भारत के इतिहास के बारे में व स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताया. उन्होंने सभी को देश हित सम्बंधित कार्य करने के निर्देश भी दिए |
कार्यक्रम का अंत राष्ट्रीयगान के साथ हुआ।इस दौरान श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष श्री अशोक मेहता जी, योगेश शर्मा, केशव, अनिरुद्ध सिंघल, महेश शर्मा, ईशान, नमन, सुरिन्दर बिदंल, सिद्धार्थ वालिया व अन्य उपस्थित थे।