31/01/2018
हिन्दू युवा वाहिनी जिला सहारनपुर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 641 वे जन्मोत्सव पर भाईचारा कायम रखने को किया हकीकत नगर चौक पुलिस लाइन पर समरसता सहभोज का आयोजन ।
समरसता भोज पर दिया एकता का सन्देश ।
परम पूज्य मुख्यमंत्री बाबा योगिआदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार सहारनपुर में हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ ने मिलकर दिया एक देश और एक समाज का नारा ।
सहभोज कार्यक्रम में मुख्य अथिति महा नगर महापौर श्री संजीव वालिया ने व् एस पी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा की अब वक्त आ गया है की देश के नौजवान देश की तरक्की को आगे आ समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जाने का कार्य करे ।
कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट व् एस डी एम् सदर ने भी गुरु रविदाश जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
समरसता सहभोज में हिन्दू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष् ने समाज से जात पात का भेदभाव मिटाने पर जोर दिया जिला प्रभारी मानवेन्द्र चौहान व् जिला महामंत्री संघठन डॉ कुलदीप चौधरी ने भी गुरु रविदास को नमन कर समाज से भेदभाव दूर कर एकजूट हो देश को जोड़ने का कार्य हिन्दू युवा वाहिनी करेगी
समरसता भोज में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
नागल से शिव कुमार देवबंद से प्रभारी संदीप ग्रेवाल ननोता से अनुराग हिन्दू व् नितिन सैनी नकुड से जितेंद्र सैनी व् यीशु भारद्वाज चिलकाना से पवन सैन शादिराम सैनी सागर माहेश्वरी नगर से रोहित कटारिया अमरेश धीमान तरुण चौधरी आदि मौजूद रहे व् व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्ण की