Ritz Auralight

Ritz Auralight स्वतंत्र पत्रिका..satya Marg
swatantra Patrika.. aatm gyan

मेरी शिक्षिका को समर्पित संदेश❤️😇🙏A message to my teacher'sMother Teacher / Kulkarni Ma'am , Lucy Ma'am“आज Teachers’ Day...
05/09/2026

मेरी शिक्षिका को समर्पित संदेश❤️😇🙏
A message to my teacher's
Mother Teacher / Kulkarni Ma'am , Lucy Ma'am
“आज Teachers’ Day पर आइए, अपने इन पहले गुरुओं को दिल से धन्यवाद दें… क्योंकि हमारी हर बड़ी उपलब्धि की शुरुआत कहीं न कहीं इन्हीं छोटी कक्षाओं से हुई थी।” ❤️
“आज भी मुझे अपनी Mother Teacher's याद हैं।
समय बीत गया, लेकिन उनकी दी हुई सीख और उनका प्यार आज भी मेरे दिल में है।
शायद यही एक अच्छे शिक्षक की सबसे बड़ी पहचान है—
वह class से निकल जाते हैं, लेकिन उनकी यादें और संस्कार हमारे जीवन में हमेशा बने रहते हैं।
मेरी उन Mother Teachers को Teachers’ Day पर दिल से नमन और धन्यवाद।
Teachers class में कुछ साल साथ रहते हैं,
लेकिन उनकी दी हुई सीख पूरी जिंदगी हमारे साथ रहती है।
“आज मैं जो कुछ कह पा रही हूँ, उसके पीछे मेरी शिक्षिकाओं की दी हुई शिक्षा और संस्कार हैं।
उन्होंने मुझे सिर्फ पढ़ना नहीं सिखाया, बल्कि अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करना भी सिखाया।
आज उन्हीं की सीख और संस्कारों की वजह से मैं आप सभी के सामने अपने मन की बात कह पाने के काबिल हूँ।
मेरी पहली शिक्षिकाओं को दिल से नमन। ❤️🙏”

03/09/2026

🌸 मेरा छोटा-सा उद्देश्य 🌸
मैं यह सब इसलिए साझा करती हूँ क्योंकि मेरी इच्छा है कि हर बच्चा अच्छे संस्कारों के साथ बड़ा हो और एक अच्छा इंसान बने।
मैं एक शिक्षिका रह चुकी हूँ और बच्चों को हमेशा अच्छी बातें और अच्छे संस्कार सिखाना मेरा उद्देश्य रहा है। आज भी मैं इसी प्रयास को आगे बढ़ाना चाहती हूँ—फेसबुक और दूसरे माध्यमों के जरिए।
मेरा लक्ष्य बहुत सरल है—
हर बच्चे तक ऐसी अच्छी सीख पहुँचे, जो उसके जीवन को बेहतर बनाए। ❤️🙏
आइए, हम सब मिलकर बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें। 🌿

02/09/2026

ललही छठ की प्यारी-सी कहानी
ललही छठ के दिन माँ पूजा कर रही थीं। बच्चे पास आकर बोले,
“माँ, आप क्या माँग रही हो?”
माँ बोलीं,
“मैं तुम सबकी खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रही हूँ।”
बच्चे बोले,
“माँ, हम हमेशा अच्छे काम करेंगे।”
माँ ने प्यार से कहा,
“बस बेटा, यही मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद है।” 🙏🌸

छोटी कहानी — 🌱“सच्ची सफलता” True Success ऋतु पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी करने लगी। उसके पास अच्छी शिक्षा और सफलता तो थी, ले...
02/09/2026

छोटी कहानी — 🌱
“सच्ची सफलता” True Success
ऋतु पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी करने लगी। उसके पास अच्छी शिक्षा और सफलता तो थी, लेकिन वह मानती थी कि सफलता का अर्थ केवल ऊँचा पद पाना नहीं है।
एक दिन रास्ते में उसे एक बुज़ुर्ग महिला दिखाई दी। वह उनके पास गई, उन्हें पानी और भोजन दिया और प्यार से उनकी मदद की। बुज़ुर्ग महिला ने मुस्कुराकर उसे आशीर्वाद दिया।
ऋतु को उस दिन महसूस हुआ कि उसकी पढ़ाई तभी सार्थक है, जब उसके ज्ञान से किसी के जीवन में थोड़ी खुशी आए।
🌸 Moral of the story
“शिक्षा हमें आगे बढ़ना सिखाती है, संस्कार हमें दूसरों को साथ लेकर चलना सिखाते हैं।”
बच्चों के लिए संदेश:
👉 “बड़े सपने देखो, खूब पढ़ो और अच्छे इंसान बनना कभी मत भूलो।”
👍 वास्तविक उपलब्धि
😇सच्ची संतुष्टि / पूर्णता✨

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ritz Auralight posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share