Divyansh1611

Divyansh1611 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Divyansh1611, Mumbai.

27/06/2026
उत्तराखंड में 46 वर्ष बाद साधु बनकर लौटा लापता बेटा, 85 वर्षीय मां ने आवाज से पहचाना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरी...
07/06/2026

उत्तराखंड में 46 वर्ष बाद साधु बनकर लौटा लापता बेटा, 85 वर्षीय मां ने आवाज से पहचाना
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के दोलीगाड़ गांव से एक ऐसी भावुक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को भाव-विभोर कर दिया। करीब 46 वर्ष पहले घर छोड़कर गए बेटे का अपनी मां से पुनर्मिलन हुआ तो दोनों की आंखें नम हो गईं।
जानकारी के अनुसार, दोलीगाड़ गांव निवासी बुद्धि बल्लभ उपाध्याय लगभग 46 वर्ष पहले 15 वर्ष की आयु में घर छोड़कर चले गए थे। उनके जाने के बाद परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

समय बीतने के साथ पिता का निधन हो गया और रिश्तेदारों की उम्मीदें भी धीरे-धीरे समाप्त हो गईं, लेकिन उनकी मां नंदी देवी ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। वह हमेशा कहती थीं कि उनका बेटा एक दिन जरूर लौटेगा।

मां की यह उम्मीद आखिरकार 4 जून को सच साबित हुई। एक साधु भिक्षा मांगते हुए उनके घर पहुंचा।

85 वर्षीय नंदी देवी ने जैसे ही उसकी आवाज सुनी, वह भावुक हो उठीं और तुरंत पहचान गईं कि यह कोई और नहीं, बल्कि उनका बिछड़ा हुआ बेटा बुद्धि बल्लभ है। इसके बाद मां ने बेटे को गले लगा लिया और दोनों की आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली।

बताया जाता है कि घर छोड़ने के बाद बुद्धि बल्लभ ने साधु जीवन अपना लिया था और ‘बुद्धनाथ’ नाम से राजस्थान के बीकानेर में रह रहे थे।

वर्षों बाद परंपरा के अनुसार मां के हाथों से भिक्षा लेने के उद्देश्य से वह अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां उनका अपनी मां से भावुक मिलन हुआ।

इस मार्मिक पुनर्मिलन की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग इसे मां के अटूट विश्वास और ममता की मिसाल बता रहे हैं।

Address

Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Divyansh1611 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share