23/06/2016
Adra Naxtra Starts============== No to Mangoes
🍋🍋🍋🍋🍋🍋🍋🍋🍋🍋
🍋 _*आद्रा नक्षत्र दिनांक : 21.06.2016 मंगलवार असाढ़ वदी १ रात, 10.59 pm*_
_*आम और आम से बनी चींजों का त्याग करें - जीव हिंसा से बचें l*_
❓_आद्रा नक्षत्र शुरू हो जाने पर आम का त्याग क्यों? _इससे पूर्व ही वर्षा शुरू हो जाने से आम जैसे फलों में असंख्य जीवों की उत्पति होने लगती है। और सेवन करने से हम उनकी अकाल मृत्यु का कारण बन जाते है।_
जिनशासन में "जयणा" पालन की ओर विशेष ध्यान दिया गया है। आद्रा नक्षत्र शुरू होते ही आम या आम से बनी चींजों का त्याग भी "जयणा पालन" का ही हिस्सा है।
_*वैसे कोई भी फल उसकी ऋतु में ही खाना चाहिए, उस ऋतु का काल समाप्त होने के बाद भले ही वह बाजार में मिलता हो - हमारे लिए अभक्ष्य है। क्योंकि उसमें असंख्य जीवों की उत्पति शुरू हो जाती है, cold storage में रखे हुए या डिब्बों में पैक किये हुए खाद्य पदार्थों का उपयोग कदापि न करें - वे अभक्ष्य तो है ही - साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है, फ़्रेश रखने के लिए कई प्रकार के कर्मिकल्स मिलाये जाते है, जो सेहत के बेहद नुकसानदेय है।*_
जिनप्रेमी "जयणा" (जीव दया) पालन की ओर अग्रसर होते हुए ज्यादा से ज्यादा सावधान बनकर पापकर्म बंध से मुक्त होते हुए... पुण्यबन्ध की ओर आगे बढ़ें।
_*जयणा यानि जीव रक्षा के प्रति सावधानी।*_
श्रावक, श्राविकाओं को संसार में रहते हुए... जयणा का पालन करना ही धर्म क्रिया का प्रथम मार्ग है, पापकर्म बंधन से बचने का और जीवन को पुण्यकर्म की ओर अग्रसर करने का सर्वप्रथम एवं सर्वोच्च उपाय है।
🙋घर घर में जीवरक्षा कीजिये, जीवदया आपका वर्तमान और भविष्य ( आने वाले भव ) दोनों ही सुखद बनायेगी।
🔔 हमारी थोड़ी सी सावधानी से... हम हिंसा द्वारा होने वाले पापकर्म से बच सकते है।
_*पाप से रक्षा यानि भविष्य के दु:खों से रक्षा*_