Shakti Dham Nyas

Website

Shakti Dham Nyas "शक्तिधाम"
(शक्ति-श्रद्धा-शास्त्र- साधना अनुसन्धान केंद्र)
नर्मदा तट स्थित 51 शक्तिपीठ समेकित मंदिर
प्रकल्प
📌बड़वाह, जिला खरगोन (म.प्र.)

🙏🚩 शक्तिधाम राष्ट्रीय संगोष्ठी का आमंत्रण 🚩🙏शक्तिधाम प्रकल्प को लेकर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के आमंत्रण पत्र...
07/10/2026

🙏🚩 शक्तिधाम राष्ट्रीय संगोष्ठी का आमंत्रण 🚩🙏

शक्तिधाम प्रकल्प को लेकर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के आमंत्रण पत्र श्री मिलिंद जी सोलंकी द्वारा देवास में अपने इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों को भेंट कर कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया।

51 शक्तिपीठों की दिव्य परिकल्पना, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को केंद्र में रखकर आयोजित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंथन में सभी की सहभागिता एवं आशीर्वाद अपेक्षित है।

आइए, इस दिव्य संकल्प के सहभागी बनें। 🙏🚩

शक्तिधाम — शक्ति, श्रद्धा, शास्त्र एवं साधना का दिव्य संगम।

#शक्तिधाम #51शक्तिपीठ #राष्ट्रीयसंगोष्ठी #देवास #सनातनधर्म #शक्तिउपासना

🚩 शक्तिधाम राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का शुभारंभ 🚩माँ शक्ति के आशीर्वाद और संत-महात्माओं की पावन उपस्थिति में 51 श...
07/10/2026

🚩 शक्तिधाम राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का शुभारंभ 🚩

माँ शक्ति के आशीर्वाद और संत-महात्माओं की पावन उपस्थिति में 51 शक्तिपीठों की परिकल्पना पर आधारित शक्तिधाम प्रकल्प को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आज उज्जैन की पावन धरा पर शुभारंभ हुआ।

देशभर से पधारे संत, विद्वान, धर्माचार्य, चिंतक एवं शोधार्थी इस महत्वपूर्ण आयोजन में शक्ति, श्रद्धा, शास्त्र, साधना और भारतीय संस्कृति के विभिन्न आयामों पर विचार-मंथन करेंगे।

आइए, इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक संकल्प के साक्षी बनें। 🙏🚩

शक्तिधाम — शक्ति, श्रद्धा, शास्त्र एवं साधना का दिव्य संगम।

📰 शक्तिधाम प्रकल्प को मिली व्यापक मीडिया कवरेज 🚩51 शक्तिपीठों की परिकल्पना पर आधारित ‘शक्तिधाम’ प्रकल्प को लेकर उज्जैन म...
07/10/2026

📰 शक्तिधाम प्रकल्प को मिली व्यापक मीडिया कवरेज 🚩

51 शक्तिपीठों की परिकल्पना पर आधारित ‘शक्तिधाम’ प्रकल्प को लेकर उज्जैन में आयोजित हो रही दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला को प्रमुख समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

नर्मदा तट पर प्रस्तावित शक्तिधाम प्रकल्प के विभिन्न आयामों, शक्ति उपासना, भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, शास्त्र एवं साधना जैसे विषयों पर देशभर से आए विद्वान, संत, धर्माचार्य एवं शोधार्थी इस राष्ट्रीय मंथन में अपने विचार साझा करेंगे।

📍 उज्जैन | 8 एवं 9 अक्टूबर 2026

इस महत्वपूर्ण आयोजन में भैयाजी जोशी, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अनेक विशिष्ट संत, विद्वान एवं गणमान्य अतिथियों की सहभागिता रहेगी।

शक्तिधाम — शक्ति, श्रद्धा, शास्त्र एवं साधना का दिव्य संगम। 🙏🚩

🚩 कार्यशाला परिसर तैयार है… आपका इंतजार है! 🚩शक्तिधाम राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला के लिए परिसर पूरी तरह तैयार है।आइ...
07/10/2026

🚩 कार्यशाला परिसर तैयार है… आपका इंतजार है! 🚩

शक्तिधाम राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला के लिए परिसर पूरी तरह तैयार है।

आइए, इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और 51 शक्तिपीठों की दिव्य परंपरा, साधना, संस्कृति एवं ज्ञान पर होने वाले इस विशेष आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

आप पधारिए… माँ शक्ति का आशीर्वाद पाइए। 🙏

स्थान: झालरिया मठ, हरसिद्धि मंदिर के पीछे, उज्जैन

शक्तिधाम — शक्ति, श्रद्धा, शास्त्र एवं साधना का दिव्य संगम।

शक्ति धाम राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकउज्जैन | 4 अक्टूबर 2026आगामी 7 से 9 अक्टू...
04/10/2026

शक्ति धाम राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

उज्जैन | 4 अक्टूबर 2026

आगामी 7 से 9 अक्टूबर तक झलारिया मठ, उज्जैन में आयोजित होने वाली शक्ति धाम राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला की तैयारियों को लेकर आज कालिदास अकादमी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अतिथि सत्कार, आवास, भोजन, परिवहन, पंजीयन, मंच एवं सभागार, प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी व्यवस्था संयोजकों एवं सह-संयोजकों ने अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की और आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक समन्वय पर चर्चा की।

बैठक में श्री विभाष उपाध्याय, श्री गोविंद गंदे, अरुण जी शर्मा, सुरेश गिरी, राधेश्याम उपाध्याय, रूपेश परमार एवं सुनील बारोड़ सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। 🙏

शक्तिधाम प्रकल्प के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी भेंट 🙏आज बागेश्वर धाम पहुँचकर पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ज...
04/10/2026

शक्तिधाम प्रकल्प के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी भेंट 🙏

आज बागेश्वर धाम पहुँचकर पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर उन्हें शक्तिधाम प्रकल्प की विस्तृत जानकारी दी तथा आगामी 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया।

पूज्य महाराज जी ने हमारे निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि—

“यह राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। आप लोग जिस उद्देश्य के साथ इस प्रकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं, उसे हम सभी मिलकर आगे बढ़ाएंगे।”

पूज्य महाराज जी के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के शब्द शक्तिधाम प्रकल्प की यात्रा में नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाले हैं।

शक्तिधाम प्रकल्प — राष्ट्र, संस्कृति और सनातन चेतना को समर्पित एक संकल्प।

माँ शक्ति की कृपा और संतों के आशीर्वाद से यह संकल्प जन-जन तक पहुँचे और एक भव्य, दिव्य एवं प्रेरणादायी केंद्र के रूप में साकार हो—यही प्रार्थना है। 🙏

जय माँ शक्ति 🚩
हर हर महादेव 🙏

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी से भेंट कर शक्तिधाम कार्यशाला में सहभागिता हेतु उन्हें सादर आमंत...
02/10/2026

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी से भेंट कर शक्तिधाम कार्यशाला में सहभागिता हेतु उन्हें सादर आमंत्रित किया।

शक्तिधाम — शक्ति, श्रद्धा, शास्त्र एवं साधना के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास।

कार्यशाला आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यशाला के आयोजन, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न तैयारियो...
02/10/2026

कार्यशाला आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यशाला के आयोजन, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में श्री प्रशांत हड़तालकर, श्री विभाष उपाध्याय, श्री विरुपाक्ष जड्डी पाल, श्री शिव शंकर मिश्र, श्री गोविंद गंधे, श्री कुंज बिहारी पांडे, श्री नीरज, श्री रूपेश परमार, श्री दीक्षित एवं श्री क्षोत्रिय सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

शक्तिधाम कार्यशाला — संकल्प से सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम। 🙏

शक्तिधाम कार्यशाला की व्यवस्थापन बैठक संपन्नअक्टूबर माह में आयोजित होने जा रही शक्तिधाम कार्यशाला के सफल एवं सुव्यवस्थित...
28/09/2026

शक्तिधाम कार्यशाला की व्यवस्थापन बैठक संपन्न

अक्टूबर माह में आयोजित होने जा रही शक्तिधाम कार्यशाला के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु दिनांक 27 सितंबर को श्री अरविंद योग शक्ति पीठ, उज्जैन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता संतश्री रितेशदास जी महाराज ने की। इस दौरान कार्यशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा एवं आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में न्यासी श्री विभाष उपाध्याय जी, कालिदास अकादमी के निदेशक श्री गोविंद गन्धये जी, श्री आनंदीलाल जी, श्री राम पराशर जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन न्यास के सचिव श्री राकेश शर्मा जी ने किया।

माँ भगवती की कृपा एवं सभी के सामूहिक प्रयासों से शक्तिधाम कार्यशाला को भव्य, दिव्य एवं सफल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।

जय माँ भगवती! 🙏

बरेली स्थित प्रसिद्ध बाबा छींद हनुमान मंदिर में आज श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन कर बाबा छिंद हनुमान जी से शक्तिधाम प्रकल्प क...
24/09/2026

बरेली स्थित प्रसिद्ध बाबा छींद हनुमान मंदिर में आज श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन कर बाबा छिंद हनुमान जी से शक्तिधाम प्रकल्प की सफल स्थापना एवं दिव्य संकल्प की सिद्धि हेतु अर्जी लगाई।

बाबा के चरणों में प्रार्थना है कि शक्तिधाम का यह पावन संकल्प शीघ्र साकार हो और सनातन संस्कृति, साधना एवं श्रद्धा का यह भव्य केंद्र बने।

जय श्री राम 🚩
जय बजरंगबली 🙏
हर हर नर्मदे 🌺

Address

Badwah, Khargone
Madhya Pradesh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shakti Dham Nyas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share