Shakti Dham Nyas

Shakti Dham Nyas "शक्तिधाम"
(शक्ति-श्रद्धा-शास्त्र- साधना अनुसन्धान केंद्र)
नर्मदा तट स्थित 51 शक्तिपीठ समेकित मंदिर
प्रकल्प
📌बड़वाह, जिला खरगोन (म.प्र.)

देवास में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री अरविंद जन्मोत्सव। कार्यक्रम में आदरणीय भैया जी जोशी जी ने आध्यात्मिक श...
11/08/2026

देवास में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री अरविंद जन्मोत्सव। कार्यक्रम में आदरणीय भैया जी जोशी जी ने आध्यात्मिक शक्ति, राष्ट्रचेतना और अखंड भारत के संकल्प का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्री रितेश दास बैरागी जी ने की। इस अवसर पर 51 शक्तिपीठों की परिकल्पना का प्रस्तुतीकरण एवं वृक्षारोपण भी किया गया।
समाचार पत्रों में प्रकाशित इस आयोजन की प्रमुख झलकियां। 🙏🇮🇳

देवास में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री अरविंद जन्मोत्सव, भैया जी जोशी ने दिया अखंड भारत का संदेशमहायोगी श्री ...
10/08/2026

देवास में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री अरविंद जन्मोत्सव, भैया जी जोशी ने दिया अखंड भारत का संदेश

महायोगी श्री अरविंद के जन्मोत्सव के अवसर पर देवास में भव्य आध्यात्मिक समागम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निवर्तमान सरकार्यवाह एवं कार्यकारी मंडल सदस्य आदरणीय भैया जी जोशी जी ने “अखंड भारत – संस्कृत राष्ट्र चेतना का स्वरूप” विषय पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्री रितेश दास बैरागी जी ने की तथा संपूर्ण आयोजन की रूपरेखा एवं संचालन का दायित्व भी उन्होंने संभाला। विशिष्ट अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 51 शक्तिपीठों की परिकल्पना एवं भावी स्वरूप का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

महायोगी श्री अरविंद की राष्ट्रचेतना, आध्यात्मिक दृष्टि और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करें।

SAGE University के प्रोफेसर श्री राजेश निखरा जी से सौजन्य भेंट हुई। इस अवसर पर उन्हें शक्तिधाम की पुस्तिका भी भेंट की।शक...
09/08/2026

SAGE University के प्रोफेसर श्री राजेश निखरा जी से सौजन्य भेंट हुई। इस अवसर पर उन्हें शक्तिधाम की पुस्तिका भी भेंट की।

शक्तिधाम के इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्राप्त मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार।

शक्तिपीठ दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज तिरुवनंतपुरम स्थित पावन अट्टुकल भगवती मंदिर में माँ दुर्गा के दिव्य दर्शन एवं पूज...
06/08/2026

शक्तिपीठ दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज तिरुवनंतपुरम स्थित पावन अट्टुकल भगवती मंदिर में माँ दुर्गा के दिव्य दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

माँ भगवती के श्रीचरणों में शक्तिधाम प्रकल्प की सफलता, राष्ट्र कल्याण एवं जनमंगल हेतु प्रार्थना की तथा माँ से शक्तिधाम पधारने का विनम्र आव्हान किया।

माँ अट्टुकल भगवती की कृपा से शक्तिधाम प्रकल्प धर्म, संस्कृति और साधना का एक दिव्य केंद्र बनकर जनमानस का मार्गदर्शन करे, यही प्रार्थना है।

शक्तिपीठ दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत पावन कन्याकुमारी शक्तिपीठ में माँ भगवती के दिव्य दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त ह...
06/08/2026

शक्तिपीठ दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत पावन कन्याकुमारी शक्तिपीठ में माँ भगवती के दिव्य दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

तीन समुद्रों के पवित्र संगम पर स्थित इस सिद्ध शक्तिपीठ में माता सती की रीढ़ का पृष्ठ भाग गिरा था। माँ कन्याकुमारी के श्रीचरणों में शक्तिधाम प्रकल्प की पुस्तिका समर्पित कर प्रकल्प की सफलता, राष्ट्र कल्याण एवं जनमंगल की प्रार्थना की तथा माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

माँ कन्याकुमारी की कृपा से शक्तिधाम प्रकल्प निरंतर धर्म, संस्कृति और साधना के पथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है।

शक्तिपीठ दर्शन श्रृंखला के अंतर्गत तमिलनाडु के कन्याकुमारी ज़िले स्थित पावन सुचिंद्रम (शुचि-नारायणी) शक्तिपीठ में माँ भग...
06/08/2026

शक्तिपीठ दर्शन श्रृंखला के अंतर्गत तमिलनाडु के कन्याकुमारी ज़िले स्थित पावन सुचिंद्रम (शुचि-नारायणी) शक्तिपीठ में माँ भगवती के चरणों में शक्तिधाम प्रकल्प की सफलता एवं जनकल्याण हेतु विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ।

तीन परिवारों ने श्रद्धापूर्वक माँ के विग्रह को शक्तिधाम पधारने का विनम्र निमंत्रण अर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख पुजारी जी को शक्तिधाम प्रकल्प की जानकारी दी गई तथा उन्होंने प्रकल्प हेतु इस पावन शक्तिपीठ की पवित्र माटी भेंट कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

माँ नारायणी एवं भगवान संहार महादेव की कृपा से शक्तिधाम प्रकल्प निरंतर अपने दिव्य उद्देश्य की ओर अग्रसर हो—यही प्रार्थना है।

शक्तिधाम के कार्यों एवं आगामी योजनाओं के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री आदरणीय श्री इंदरसिंह परमार जी स...
02/08/2026

शक्तिधाम के कार्यों एवं आगामी योजनाओं के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री आदरणीय श्री इंदरसिंह परमार जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर शक्तिधाम की पुस्तिका भी भेंट की तथा उनके मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं।

शक्तिधाम के माध्यम से सनातन संस्कृति, साधना एवं आध्यात्मिक चेतना के संवर्धन का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।

शक्तिधाम परिवार का विस्तार निरंतर जारी है।आज म्यूचुअल फंड एवं वित्तीय परामर्श क्षेत्र से जुड़े श्री रूपेश कपाड़िया जी शक...
29/07/2026

शक्तिधाम परिवार का विस्तार निरंतर जारी है।

आज म्यूचुअल फंड एवं वित्तीय परामर्श क्षेत्र से जुड़े श्री रूपेश कपाड़िया जी शक्तिधाम परिवार से जुड़े। उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
समाजहित, सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के इस महाअभियान में उनका जुड़ना हमारे लिए हर्ष और प्रेरणा का विषय है। हमें विश्वास है कि उनके अनुभव, सहयोग और मार्गदर्शन से शक्तिधाम के दिव्य संकल्प को नई गति और सशक्त दिशा मिलेगी।

शक्तिधाम परिवार का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।आज पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री प्रमोद खंडेलवाल जी शक्...
29/07/2026

शक्तिधाम परिवार का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।
आज पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री प्रमोद खंडेलवाल जी शक्तिधाम परिवार से जुड़े। उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव एवं मार्गदर्शन से शक्तिधाम के दिव्य संकल्प को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त होगी। आइए, सनातन संस्कृति, सेवा और राष्ट्र जागरण के इस पुण्य अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इस संकल्प को साकार करें।

शक्तिधाम परिवार का विस्तार निरंतर जारी है।आज एल.एन.सी.टी. ग्रुप एवं चौकसे एसोसिएट्स के डायरेक्टर, श्री मुकेश चौकसे जी शक...
29/07/2026

शक्तिधाम परिवार का विस्तार निरंतर जारी है।

आज एल.एन.सी.टी. ग्रुप एवं चौकसे एसोसिएट्स के डायरेक्टर, श्री मुकेश चौकसे जी शक्तिधाम परिवार से जुड़े। उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन।
समाज, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनके अनुभव एवं सहयोग से शक्तिधाम के दिव्य संकल्प को नई शक्ति और दिशा मिलेगी। आइए, सनातन संस्कृति, सेवा और आध्यात्मिक जागरण के इस महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लें।

Address

Badwah, Khargone
Madhya Pradesh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shakti Dham Nyas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share