22/08/2026
आज आचार्यशंकर भारतोद्भासक मण्डल एवं नवयुग कन्या महाविद्यालय, संस्कृत एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में
पूज्यपाद धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज एवं कलिपावनावतार पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज के पावन प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकारी, निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता का समारोप एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम संयोजिका प्रो.वंदना द्विवेदी जी ने कार्यक्रम की भूमिका जो रखा तदन्तर मण्डल के मुख्य मार्गदर्शक रामबाबू पाण्डेय जी ने धर्मसम्राट करपात्री जी के जीवन से परिचय कराया,पुरस्कार वितरण उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा मनोज जी संपर्क पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने विस्तार से धर्म सम्राट,तुलसीदास और भारतीय ज्ञान परम्परा पर विषय रखा,अंत में कार्यक्रम की संरक्षिका व महाविद्यालय की प्रचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवमोहन त्रिपाठी, द्वितीय आकांक्षा पाण्डेय, तृतीय अपूर्व मिश्र, चतुर्थ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, पंचम दिव्या पाण्डेय एवं षष्ठम शक्ति को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम शाम्भवी त्रिपाठी, द्वितीय अभिषेक दीक्षित, तृतीय अपूर्व मिश्र व सांत्वना पुरस्कार दिव्या पांडेय चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम कोमल रावत, द्वितीय रवि, तृतीय आराधना बहेलिया, चतुर्थ निकिता दीक्षित व पंचम आराधना बहेलिया को क्रमशः ३०००,२०००,१००० व ५०० रुपए नकद, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो सीमा पाण्डेय,डॉ अपूर्वा अवस्थी, डॉ अंकिता पांडेय, डॉ मेघना यादव, मंडल के महासचिव डॉ विशाल शुक्ल, योगेश तिवारी, हरि वर्मा सहित लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्रों ने लखनऊ व अन्य जनपदों से 30 संस्थाओं से प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अपूर्वा अवस्थी ने किया।