27/05/2026
विशेष आभार एवं सम्मान 🔱
सिद्धपीठ श्री दुनाव महादेव मंदिर समिति की ओर से हम हृदय की गहराइयों से श्री ललित नेगी जी (ACP, दिल्ली पुलिस) का विशेष धन्यवाद एवं अभिनंदन व्यक्त करते हैं।
आपके द्वारा श्री चंद्र सिंह नेगी मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से ₹7,00,000 (सात लाख रुपये) का सहयोग प्रदान करते हुए स्वयं राजस्थान मकराना जाकर मंदिर निर्माण हेतु मार्बल खरीदकर योगदान देना अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय कार्य है।
आपका यह योगदान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि धर्म, आस्था एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण का एक अनुकरणीय उदाहरण है।
हम भगवान आशुतोष श्री दुनाव महादेव से प्रार्थना करते हैं कि आपको एवं आपके परिवार को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें।
आपका यह सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। 🙏
॥ हर हर महादेव ॥ 🔱