Kedarnath Darshan

Kedarnath Darshan Kedarnath Temple is a Hindu Temple (Shrine) dedicated to Lord Shiva.Located on the garhwal himalayan range Uttarakhand.

बाबा केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के प्रतिकृति को भेंट करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...
09/11/2025

बाबा केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के प्रतिकृति को भेंट करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को।

आज श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में शिव-गौरी पुत्र श्री गणेश पूजन एवं पद यात्रा का आयोजन किया गया...
07/09/2024

आज श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में शिव-गौरी पुत्र श्री गणेश पूजन एवं पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य पुजारी, वेद पाठियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने पूजा-अर्चना कर संपूर्ण देश और राज्यवासियों के कल्याण की कामना की।

जय बाबा मद्महेश्वर 🚩द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज विधि विधान के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये गये ।।
20/05/2024

जय बाबा मद्महेश्वर 🚩
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज विधि विधान के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये गये ।।

!! जय बाबा मध्यमहेश्वर !!आज द्वितीय केदार बाबा मध्यमहेश्वर जी डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ ...
18/05/2024

!! जय बाबा मध्यमहेश्वर !!

आज द्वितीय केदार बाबा मध्यमहेश्वर जी डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से मध्यमहेश्वर धाम के लिए हुवी रवाना 🙏🏻
20 मई को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खुलेंगे बाबा मध्यमहेश्वर के कपाट !!
ादेव

आराध्य ईष्ट तुंगनाथ जी के ग्रीष्मकालीन कपाट आज सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं🙏
10/05/2024

आराध्य ईष्ट तुंगनाथ जी के ग्रीष्मकालीन कपाट आज सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं🙏

जय श्री केदार… आज शुभ मुहूर्त पर पूर्ण विधि-विधान से श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।ब...
10/05/2024

जय श्री केदार…
आज शुभ मुहूर्त पर पूर्ण विधि-विधान से श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

बाबा केदार आप सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए।

"जय केदार उदार शंकर, मन भयंकर दुख हरम्,गौरी गणपति स्कंद नंदी, श्री केदार नमाम्यहम्"बाबा श्री केदारनाथ जी की दिव्य व पावन...
06/05/2024

"जय केदार उदार शंकर, मन भयंकर दुख हरम्,
गौरी गणपति स्कंद नंदी, श्री केदार नमाम्यहम्"

बाबा श्री केदारनाथ जी की दिव्य व पावन पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है।

10 मई को सुबह 7 बजे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।

#केदारनाथ_धाम

जय बाबा मध्यमहेश्वर जी 🙏जय बाबा तुंगनाथ जी 🙏आराध्य देव द्वितीय केदार श्री  #मध्यमहेश्वर जी के  #कपाट इस वर्ष  #20 मई व त...
13/04/2024

जय बाबा मध्यमहेश्वर जी 🙏
जय बाबा तुंगनाथ जी 🙏

आराध्य देव द्वितीय केदार श्री #मध्यमहेश्वर जी के #कपाट इस वर्ष #20 मई व तृतीय केदार श्री #तुंगनाथ जी के कपाट #10 मई को शुभलग्नानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

आज #बैशाखी के पावन अवसर पर वैदिक विधि एवं #पंचाग गणना के आधान पर श्री #ओंकारेश्वर मन्दिर #ऊखीमठ में द्वितीय केदार बाबा #मध्यमहेश्वर जी व श्री #मार्कण्डेय मंदिर #मक्कूमठ में तृतीय केदार बाबा #तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि #निर्धारित की गई।

्री_मध्यमहेश्वर_जी
्री_तुंगनाथ_जी

द्वितीय केदार श्री  #मध्यमहेश्वर जी के  #कपाट इस वर्ष  #20 मई को शुभलग्नानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
13/04/2024

द्वितीय केदार श्री #मध्यमहेश्वर जी के #कपाट इस वर्ष #20 मई को शुभलग्नानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

जय श्री केदार🙏विश्वविख्यात श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 10 मई को प्रात: 7:00 बजे अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर सम्प...
08/03/2024

जय श्री केदार🙏

विश्वविख्यात श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 10 मई को प्रात: 7:00 बजे अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर सम्पूर्ण विधि-विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा केदार के #शीतकालीन गद्दी स्थल #ऊखीमठ स्थित श्री #ओंकारेश्वर मंदिर में वैदिक विधि -विधान के साथ पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई।

बाबा केदार से सबके मंगल की कामना हैं।

#केदारनाथधाम ादेव ्री_केदार

कल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में घोषित की जा...
07/03/2024

कल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में घोषित की जायेगी।

जय श्री बद्रीविशाल 🚩आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के चार पवित्र धामों में से एक विश्व प्रसिद्ध, भू-बैक...
14/02/2024

जय श्री बद्रीविशाल 🚩

आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के चार पवित्र धामों में से एक विश्व प्रसिद्ध, भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई 2024 को शुभ मुहूर्त में प्रातः 6:00 बजे पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तिथि घोषित की गई।

श्री बद्री विशाल जी से प्रार्थना है कि सभी भक्तों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें।

Address

Kedarnath

Telephone

+17817853588

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kedarnath Darshan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category