Hari TV Live

Website

Hari TV Live जय गुरुदेव जी।
हमारे page को Follow करो,like करो और post को शेयर करो जी ।

AI से 80s का रेट्रो लुक बनवाना पड़ सकता है भारी, फोटो अपलोड करने से पहले पढ़ें ये 6 जरूरी बातेंडीपफेक का खतरा80s वाला लु...
11/09/2026

AI से 80s का रेट्रो लुक बनवाना पड़ सकता है भारी, फोटो अपलोड करने से पहले पढ़ें ये 6 जरूरी बातें

डीपफेक का खतरा
80s वाला लुक पाने के लिए आप अपनी जिस असली फोटो को AI को देते हैं, उसका इस्तेमाल करके AI आपकी ही शक्ल वाला एकदम असली लगने वाले फर्जी वीडियो या फोटो, जिसे डीपफेक भी कहा जाता है, बना सकता है। इससे आपकी पहचान चोरी हो सकती है, जो काफी खतरनाक हो सकता है।

तस्वीर पर आपका कंट्रोल खत्म होना
इस बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं कि एक बार जब आप कोई फोटो इंटरनेट के AI जनरेटर पर अपलोड कर देते हैं, तो उस पर आपका कोई अधिकार नहीं रह जाता। सिस्टम आपकी फोटो से आपकी लोकेशन और पर्सनल जानकारी चुरा सकता है। इससे आपकी फोटो का गलत यूज होने का खतरा बढ़ जाता है।

असली-नकली में फर्क करना मुश्किल
AI टूल्स के इस्तेमाल से बनने वाली तस्वीरों का एक और नुकसान यह है कि जैसे-जैसे AI से बनी तस्वीरें आम हो रही हैं, असली और नकली तस्वीरों के बीच फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है। इसकी वजह से विजुअल कंटेंट पर निर्भर दूसरे उद्योगों पर बुरा असर पड़ सकता है।

हो सकता है आपकी तस्वीरों का इस्तेमाल
आपने भले ही बस मनोरंजन के लिए किसी एआई का ऐप इस्तेमाल किया हो, लेकिन ये टेक कंपनियां कई बार आपकी तस्वीर का इस्तेमाल विज्ञापनों या अपने सिस्टम को और स्मार्ट बनाने में कर सकती हैं। वह भी आपकी परमिशन लिए के बिना।

प्राइवेसी को खतरा
जब आप किसी AI ऐप को अपनी फोटो देते हैं, तो आप अनजाने में अपने चेहरे की बारीकियां (बायोमेट्रिक डेटा) उनके सर्वर पर सेव कर देते हैं। ये कंपनियां आपका डेटा थर्ड-पार्टी को बेच सकती हैं, जिससे आपकी प्राइवेसी हमेशा के लिए खतरे में पड़ सकती है।

भेदभाव को बढ़ावा देना
कई बारे AI सिस्टम समाज के पुराने और गलत विचारों को बढ़ावा देता है। इसकी वजह से फोटो बनाते समय ये टूल्स रंग-रूप या नस्ल के आधार पर भेदभाव करते हैं और सुंदरता के गलत पैमाने तय करते हैं, जो समाज के लिए हानिकारक हो सकता है।

🌙🚗 रात में Google Maps पर आँख बंद करके भरोसा करना खतरनाक हो सकता है!कभी-कभी मैप सबसे छोटा या तेज रास्ता दिखाते हुए आपको ...
06/09/2026

🌙🚗 रात में Google Maps पर आँख बंद करके भरोसा करना खतरनाक हो सकता है!

कभी-कभी मैप सबसे छोटा या तेज रास्ता दिखाते हुए आपको सुनसान, कच्चे या संदिग्ध रास्तों पर ले जा सकता है। सड़क बंद होने की जानकारी या GPS लोकेशन भी हर बार पूरी तरह सही नहीं होती।

⚠️ इसलिए रात के सफर में सावधान रहें—
🛣️ मुख्य Highway को प्राथमिकता दें
🔦 बहुत सुनसान या कच्चा रास्ता दिखे तो रुककर जांच करें
🗺️ केवल Maps नहीं, सड़क के संकेतों और अपनी समझ पर भी भरोसा करें

याद रखें: मंज़िल तक जल्दी पहुँचने से ज्यादा जरूरी है सुरक्षित घर पहुँचना! 🙏🚘

#सड़क_सुरक्षा #सुरक्षित_यात्रा #रात_का_सफर #सावधानी_हटी_दुर्घटना_घटी

02/08/2026
भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वी  जयंती की हार्दिक बधाई  शुभकामनायें ।
14/04/2026

भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती की हार्दिक बधाई शुभकामनायें ।

सभी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।
13/04/2026

सभी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।

Address

Karnal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hari TV Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share