28/01/2023
ll राम राम ll
" माघ शुक्ल कुंज सप्तमी संवत् बीस सौ बीस l
बाबा नींब करौरी जी स्थापन कियो कपीस ll "
प्रातः स्मरणीय अनंत कोटि श्री विभूषित सदाशिवरुप एकादशः रुद्रावतार परम पूज्य श्रद्धेय गुरुदेव बाबा श्री नींब करौरी जी महाराज के पावन श्री पनकी धाम के स्थापना दिवस के 60 वर्ष पूर्ण होने पर आज माघ शुक्ल की सप्तमी के शुभ अवसर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में तीन दिवसीय कार्यक्रम में बसंत पंचमी के अवसर पर प्रारंभ हुई श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, स्थापना का अनावरण आज के उस शुभ दिन हुआ जब आज ही की तिथि पर 60 वर्ष पूर्व में पूज्य महाराज श्री द्वारा इस दिव्य धाम का व हनुमान जी का अनावरण उनके पावन करकमलों द्वारा कानपुर के पनकी में संपन्न हुआ था । यूं तो श्री महाराज जी की हर एक लीला कृत्य ही अपने आप में अलौकिकता व रहस्य से परिपूर्ण रहा है व है भी, पर आज भी जब कभी चर्चा हो तो पनकी कानपुर के स्थापना की बात सर्वप्रथम हर एक के मुख से सुनने को मिलती हैं कि किस प्रकार आप प्रयागराज (इलाहाबाद) में रहते हुए भी यहां प्रत्यक्ष आ कर श्री हनुमंत लाल जी महाराज की स्थापना की और कैसे आप ही की महिमा से भंडारे का संपूर्ण वनस्पति घी शुद्ध देसी घी में परिवर्तित हुआ । आज उसी पनकी नया हनुमान मंदिर धाम में सन् 2016 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विराजित बाबा महाराज जी के दिव्य व अलौकिक श्री विग्रह, जिस श्री विग्रह के दर्शन पा कर सभी का मनमोह जाता है, सब आप ही के श्री विग्रह में आप ही के भौतिक शरीर का अनुभव करते हैं । ये आप के साक्षात होने की व इन मानवीय नेत्रों से सुलभ साक्षात दर्शन करा पाने की अनुभूति कराने में सक्षम आप ही का यहां विराजित श्री विग्रह है , ऐसे मेरे बाबा के स्वरूप के श्री राम दरबार की प्रतिक्षा व विलंब की घड़ियां आज समाप्त हुई आज आप अपने प्रभु इष्ट श्री राम, माता सीता व श्री लक्ष्मण लाल जी के अनुपम विग्रह की ओर निहारते रहे व आप पूर्ण रूप से भक्तिमय सामाधीस्थ रहे व सुरम्य श्री रामचरित मानस जी के अखण्ड पाठ में व प्रभु श्री राम की भक्ति में मग्न एवं राम मय रहें । आप ही की इच्छा व कृपा से ये सभी अनुभूति व आप के व प्रभु के प्रथम दर्शन पाने , प्रसाद पाने व आपकी आरती का परम सौभाग्य आप के इस दास (श्री गुरु चरणाश्रित अभिमन्यु मिश्रा) को भी सपरिवार प्राप्त हुआ ।
🌺🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌺
मेरे गुरुदेव चरणों पर सुमन श्रध्दा के अर्पित हैं l
न प्रति है प्रतीति हैं नहीं पूजन की शक्ति है ll
मेरा ये मन मेरा ये तन मेरा जीवन समर्पित है l
मेरे गुरुदेव चरणों पर सुमन श्रध्दा के अर्पित हैं ll
श्री महाराज चरणाश्रित अभिमन्यु मिश्रा
- परम पूज्य बाबा श्री नींब करौरी जी महाराज भक्ति पेज
"आस्था महाराज जी की" यूट्यूब चैनल