Kanha Ke Charan Kamal

Kanha Ke Charan Kamal Radhe Krishna

मोको भी सिखा दो कान्हा ,मुरली  मैं भी सुनाऊँगी ,कोई तराना जब जब आएगी ,तेरी याद कान्हा मुरली की तान से बुलाऊगीं कान्हा दौ...
23/09/2021

मोको भी सिखा दो कान्हा ,मुरली
मैं भी सुनाऊँगी ,कोई तराना
जब जब आएगी ,तेरी याद कान्हा
मुरली की तान से बुलाऊगीं कान्हा
दौड़े दौड़े चले आना, देर ना लगाना
मैं भी सुनाऊँगी कोई तराना
तुम तो हरजाई, सुनते ना कान्हा
जो भी लगाए टेर ,पहुंच जाते कान्हा
राधे की पुकार सुन के, कान्हा चले आना
मैं भी सुनाऊंगी ,कोई तराना
दासी निरगुणिया, न जाने तुम्हें रिझाना
कैसे बुलाये,तुझे मेरे कान्हा
मन की पुकार सुन के, कान्हा चले आना
मैं भी सुनाऊंगी ,कोई तराना
तेरी याद में, रोना जानूॅ कान्हा
काजल की रेख सब, बह ना जाए कान्हा
टेर सुन दासी की ,कान्हा चले आना
मैं भी सुनाऊंगी ,कोई तराना
राधे राधे
सीमा शुक्ला 🙏🙏

पूछ रहा मन मेरा हरि कहां हैसांवरा सलोना मेरा हरि कहां है बंद करें मैंने दोनों नैना पहुंच गई मैं तो गोकुल के अंगना माटी म...
23/06/2021

पूछ रहा मन मेरा हरि कहां है
सांवरा सलोना मेरा हरि कहां है
बंद करें मैंने दोनों नैना
पहुंच गई मैं तो गोकुल के अंगना
माटी में खेल रहा हरि वहां है
सांवरा सलोना मेरा हरि कहां है
बरसाने में जाकर देखा
लाडो के संग में कान्हा को देखा
रास रचाए रहा हरि वहां है
सांवरा सलोना मेरा हरि कहां है
जब भी संकट आते देखा
चुपके से सब जाते देखा
संकट मिटाए रहा हरि वहां है
सांवरा सलोना मेरा हरि कहां है
राधे राधे
सीमा शुक्ला । 🙏🏻🙏🏻

पकड़ लूं  प्रिये, तेरा हाथ चाहते हैं रहो साथ हरदम, ये रजा चाहते हैं मै राजी हूँ तेरी हर एक रजा में  प्रीतम तुम्हारी हर ए...
06/01/2021

पकड़ लूं प्रिये, तेरा हाथ चाहते हैं
रहो साथ हरदम, ये रजा चाहते हैं
मै राजी हूँ तेरी हर एक रजा में
प्रीतम तुम्हारी हर एक वफा में
तेरी वफा में जीना चाहते हैं
रहो साथ हरदम , ये रजा चाहते हैं
कौन समाए तेरे सिवा दिल में
लुटा दी ये सांसे तेरी चाहत में
तेरी चाहत में लुटना चाहते हैं
रहो साथ हरदम यह रजा चाहते हैं
दासी भी सोचे यही मन ही मन में
मिलेंगे कभी प्रीतम, प्रिये जी के संग में
यही आस लेकर जीना चाहते हैं
रहो साथ हरदम यह रजा चाहते हैं
पकड़ लूँ प्रिये, तेरा हाथ चाहते है । 🙏🙏
सीमा शुक्ला

मैं ढूंढूं कुंज गलियन में कहां है राधे संग मोहन कभी ढूंढा है मंदिर मेंकभी ढूंढा है गलियन में ना देखा हृदय आसन में कहां ह...
01/11/2020

मैं ढूंढूं कुंज गलियन में
कहां है राधे संग मोहन
कभी ढूंढा है मंदिर में
कभी ढूंढा है गलियन में
ना देखा हृदय आसन में
कहां है राधे संग मोहन
जहां है राधे संग मोहन
कभी सावन के झूलों में
कभी बारिश की बूंदों में
ना देखा अपने असुवन में
जहां है राधे संग मोहन
लगाई प्रीत जो तुमसे
बुझे ना वो कभी राधे
झुके सिर हर पल चरणन में
जहां है राधे संग मोहन
राधे राधे 🙏🙏
सीमा शुक्ला

Address

21/7, Vishnupuri Colony, Nawab Ganj
Kanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kanha Ke Charan Kamal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Kanha Ke Charan Kamal:

Share