13/06/2025
डॉ. उमेश चंद्र कटियार हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना सक्रिय, प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल
कन्नौज।
आज छत्रपति शिवाजी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने शिवाजी नगर निवासी दिवंगत डॉक्टर उमेश चंद्र कटियार के परिजनों से मुलाकात कर हत्याकांड की जानकारी ली और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक की पत्नी और बेटी ने आरोप लगाया कि उमेश जी की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत रामकिशोर और उसके भाई संजय द्वारा पैसों के लालच में करवाई गई है।
परिजनों ने बताया कि हत्या को हुए छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। इस पर छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ताओ ने प्रशासन और राजनेताओं की उदासीनता पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि हत्या जैसे जघन्य अपराध में भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासन की लापरवाही साफ झलकती है।
छत्रपति शिवाजी सेना ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है और कहा है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, सेना संघर्ष करती रहेगी। संगठन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है।
पीड़ित परिवार के साथ वार्तालाप में छत्रपति शिवाजी सेना के जिला अध्यक्ष सत्यम पटेल बाबा राधेश्याम पटेल राजेंद्र पटेल आलोक पटेल मराठा प्रांजुल पटेल प्रमोद पटेल शिवम यादव शिवकुमार( पीड़ित पत्नी निशा कटियार पीड़ित बेटी स्वाती कटियार एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे
🚩जय भवानी 🚩
🚩जय शिवाजी🚩