Muhammad Arif Faizani

Muhammad Arif Faizani Naat o Qirat And Deeni Clips

09/11/2025

यह पेज में डिलीट कर रहा हूं अब मैं केवल नीचे दिए हुए लिंक वाले पेज पर एक्टिव रहूँगा कृपया आप सभी वहीं जुड़ें।

https://www.facebook.com/share/17NoqHvVq9/

24/09/2025

क़ुरआन पाक को खुद से तरजुमा करके मसाइल निकालने वालों के लिए शदीद वईद...
हदीस-ए-पाक में है नबी करीम ﷺ ने इरशाद फरमाया जिस ने क़ुरआन में अपनी राय से कुछ कहा .... उस ने अपना ठिकाना जहन्नम में बना लिया।

[ सुनन तिर्मिज़ी, अल-हदीस: 2951 ]

इस तस्वीर को बनाने वाले को इतनी भी अक़्ल नहीं कि यह जो कई रास्ते दिखाए जा रहे हैं यह आगे जाकर इन्हीं दो रास्तों में ही म...
14/09/2025

इस तस्वीर को बनाने वाले को इतनी भी अक़्ल नहीं कि यह जो कई रास्ते दिखाए जा रहे हैं यह आगे जाकर इन्हीं दो रास्तों में ही मुन्तक़िल होते हैं।
यानि कि मौलवियों का रास्ता क़ुरआन व हदीस का ही रास्ता ठहरा।

नीचे वाले रास्ते न हों तो ऊपर वाले रास्ते तक पहुँचना नामुमकिन है।

13/09/2025

1500 Sala Jashne Wiladat
𝐄𝐢𝐝 𝐌𝐞𝐞𝐥𝐚𝐝𝐮𝐧𝐧𝐚𝐛𝐞𝐞 𝐂𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 atNoori International School

12/09/2025

अलहम्दुलिल्लाह नूरी इंटरनेशनल स्कूल में ईद मीलादुन्नबी ﷺ के मौके पर बच्चों के दरमियान हुस्ने नात, हुस्ने किराअत और तकरीर का कम्पटीशन होता है, जिनमें हस्सान बिन साबित अवार्ड, जामेउल कुरआन अवार्ड और अमीरे हमज़ा अवार्ड दिए जाते हैं। इस साल मुहम्मद रज़ा ने फ़र्स्ट पोज़िशन हासिल करके हस्सान बिन साबित अवार्ड अपने नाम किया। अल्लाह इस बच्चे को दीन व दुनिया में कामयाब फ़रमाए।
Noori International School

बम्बा बड़ी मस्जिद
24/03/2025

बम्बा बड़ी मस्जिद

23/03/2025

आईपीएल की लत और सट्टे की आफत कैसे बचाएं अपने घर-परिवार को ?

आईपीएल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सट्टेबाजी, बर्बादी और कर्ज में डूबने का जरिया बन चुका है। नौजवान गलत रास्ते पर जा रहे हैं, घर तबाह हो रहे हैं। इसे रोकना जरूरी है।

कैसे परखें कि कोई सट्टा खेल रहा है या नहीं ?
● बैंक और डिजिटल पेमेंट चेक करें अनजान नंबरों पर पैसे तो नहीं भेजे जा रहे ?
● मोबाइल देखें सट्टे वाली ऐप्स या टेलीग्राम ग्रुप्स तो नहीं ?
● दोस्तों की संगत पर ध्यान दें गलत लोगों के साथ तो नहीं ?
● अचानक ज्यादा पैसे की जरूरत ? बार-बार उधार मांग रहा है ?
● आईपीएल मैच के दौरान अजीब हरकतें ? बार-बार फोन चेक करना, खुश या परेशान होना।

कैसे बचाएं ?

● बच्चों को सही परवरिश दें।
● अच्छी संगत में रखें।
● मोबाइल और इंटरनेट पर नजर रखें।
● वर्जिश, तालीम और तरबियत पर ध्यान दें।
● गलत काम करते देखें तो घरवालों को बताएं।
● बेरोज़गारी से बचाने के लिए हुनर सिखाएं।
● मस्जिद और इमाम से जुड़ें।
● मां-बाप बच्चों पर ध्यान दें।
● ज़रूरत हो तो सख्ती करें, लेकिन प्यार से समझाएं।

अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो नुकसान बड़ा हो सकता है, इसलिए मिलकर इसे रोकना जरूरी है।

✍️ मुहम्मद आरिफ फैजानी
बंबा बड़ी मस्जिद, जोधपुर

22/03/2025

फ़िलस्तीन पर बमबारी हो रही है और दूसरे मुल्कों की तरह मुसलमान मुल्क भी ख़ामोश तमाशाई बने हुए हैं।

अल्लाह करीम ही करम फ़रमाने वाला है, कैसे सख़्त हालात हो गए!

ऐ सब कुछ सुनने और देखने वाले मालिक मदद फ़रमा

आमीन

21/03/2025

हजरत अली رضی الله عنہ कब से मुसलमान थे?

आ'ला हज़रत रहमतुल्लाहि अलैहि फ़रमाते हैं कि हज़रत अली रदियल्लाहु अन्हु और हज़रत अबूबक्र सिद्दीक़ रदियल्लाहु अन्हु हमेशा से सच्चे मोमिन और मुसलमान थे।

आलमे अरवाह (यानी जब रुहें पैदा की गईं) से लेकर पैदाइश के वक़्त बचपन और समझदारी की उम्र तक जब हुज़ूर नबी करीम ﷺ ने नबूवत का ऐलान किया और फिर ज़िंदगी भर, यहाँ तक कि वफात के बाद भी

ये दोनों हज़रात हमेशा मौहिद (एक अल्लाह को मानने वाले), मोमिन (ईमान वाले), पाकीज़ा और बा-ईमान रहे।
ये कभी भी कुफ्र या शिर्क की गंदगी में नहीं पड़े, बल्के हर लम्हा ईमान और यक़ीन पर क़ायम रहे और हमेशा रहेंगे।
अल्हम्दुलिल्लाह! ये अल्लाह का ख़ास फज़ल है।
(फ़तावा रज़विया, जिल्द 27, सफह 459)

13/03/2025

दीनदार बनो, मालदार बनो, तालीमयाफ़्ता बनो!

मुसलमानों की पस्ती की बड़ी वजह दीन से दूरी, माली कमज़ोरी और जहालत है। अगर तरक्क़ी चाहते हो तो इन तीन बातों को अपनाओ:

✅ दीनदार बनो! क्योंकि दीन ही असल पहचान और दोनों जहां की कामयाबी है।

✅ मालदार बनो! ताक़तवर बनो, दूसरों के मोहताज नहीं बल्कि मददगार बनो।

✅ तालीमयाफ़्ता बनो! इल्म हासिल करो, क्योंकि तालीम ही रोशनी है जो अंधेरों से निकालती है।

दीनदारी, ख़ुद किफ़ालत और तालीम – यही कामयाबी की कुंजी है!

26/02/2025

🌷 जब उलामा को दुनियावी तालीम चाहिए, तो तुम्हें दीन क्यों नहीं ? 🌷

❇ जैसे उलामा के लिए दुनियावी तालीम जरूरी है, *वैसे ही दुनियावी तालीम वालों के लिए दीन की बुनियादी बातें सीखना उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है।

📚 अगर मदारिस में दुनियावी तालीम की ज़रूरत महसूस होती है, तो मुस्लिम स्कूलों में दीन की तालीम होना उससे भी ज़्यादा जरूरी है,
ताकि हम ऐसे न बनें जो सिर्फ दुनिया के हों या सिर्फ दीन के, बल्कि ऐसे बनें जो दोनों में कामयाब हों! ✅

✍️ मुहम्मद आरिफ़ फैज़ानी

Address

Jodhpur

Telephone

+919928586487

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Muhammad Arif Faizani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share