Gau Mandir - गौ मन्दिर

Gau Mandir - गौ मन्दिर गौमाता को स्वावलंबी बनाने और राष्ट्र

07/10/2025
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "महिला स्वावलंबन योजना" का शुभारंभ*  *मोकलावास, 8 मार्च 2025 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस* ...
11/03/2025

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "महिला स्वावलंबन योजना" का शुभारंभ*

*मोकलावास, 8 मार्च 2025 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस* के शुभ अवसर पर, गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास में *"महिला स्वावलंबन योजना* " का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को प्राकृतिक साबुन निर्माण का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के तहत, पांच ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए आवश्यक साबुन निर्माण सामग्री भेंट की गई, जिससे वे व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर अपने उत्पाद तैयार कर सकें। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण-अनुकूल साबुन बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी, साथ ही आश्रम परिसर में ही उनके लिए एक उत्पादन केंद्र स्थापित किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण पहल को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए जिन्होंने आर्थिक सहयोग प्रदान किया है गौ संवर्द्धन आश्रम परिवार उनकी उदारता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। उन में प्रमुख है - चेन्नई से श्री प्रसन्न चंद लीला कंवर चोरडिया जी (नोखा चंदावत) एवं श्रीमती सोहन बाई नाहर (पत्नी श्री शायरचंद जी कुचेरा), श्री नन्दलाल जी भाटी, श्री कैलाश जी लड्ढा, श्री कैलाश जी शारदा, श्री रमेश प्रकाश जी शर्मा, श्री प्रमिला जी अजीत चोरड़िया अहमदाबाद और श्रीमती हेमलता जी। आपके इस सहयोग से आवश्यक संसाधन जुटाने, प्रशिक्षण प्रदान करने और योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में सहायता मिली है।

महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर शुरू हुई "महिला स्वावलंबन योजना" निश्चित रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी। आश्रम की यह पहल न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान देगी, बल्कि उनके परिवार और समाज के आर्थिक उत्थान में भी सहायक होगी।

हमारी संस्था लक्ष्य पर्यावरण एवं जनकल्याण संस्था के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री नरेश जी जोशी जी का जन्मदिवस दिनांक 31 ...
31/12/2024

हमारी संस्था लक्ष्य पर्यावरण एवं जनकल्याण संस्था के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री नरेश जी जोशी जी का जन्मदिवस दिनांक 31 दिसम्बर को गौ–संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास में बहुत ही सादे तरीके से मनाया गया। श्री जोशी जी को उनके जन्म दिवस की अशेष शुभकामनाएं। गौ आश्रम परिवार गौभक्त जोशी जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है।

श्रीमान नरेश जी जोशी बहुत शुरुआत से हमारे गौ आश्रम से जुड़े रहे है और हर कठिन घड़ी में हमारा साथ निभाया है। इसलिए उनके इस बिशेष अवसर को हमारे गौ संवर्द्धन आश्रम में मनाया जाना हमारे लिए गौरव की बात हैँ।

गौ संवर्द्धन आश्रम में आयोजित श्री जोशी जी के जन्मदिन समारोह में उनके परिवार के सदस्य एवं परिचित आदि प्रीतिभोज का हिस्सा बने और उन्हें शुभकामनायें दी।

गौ संवर्द्धन आश्रम परिवार, मोकलावास

संपर्क : 96641 62094, 98294 88058

नरेश जी जोशी, हमारी संस्था लक्ष्य पर्यावरण एवं जनकल्याण संस्था के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष का जन्मदिन बहुत ही सादे तरीके...
31/12/2024

नरेश जी जोशी, हमारी संस्था लक्ष्य पर्यावरण एवं जनकल्याण संस्था के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष का जन्मदिन बहुत ही सादे तरीके से आज हमारे गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रीतिभोज में श्री जोशी जी के परिवार के सदस्यों एवं परिचितों ने भाग लिया।
इस शुभ अवसर पर श्री जोशी जी ने गौ वंश को लापसी भी खिलाई। उनका बहुत आभार एवं एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।
- गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास परिवार

*प्रथम विश्व ध्यान दिवस : आयुर्वेद विवि में ध्यान योग कार्यक्रम में गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास* जोधपुर के डॉ सर्वपल्ली...
22/12/2024

*प्रथम विश्व ध्यान दिवस : आयुर्वेद विवि में ध्यान योग कार्यक्रम में गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास*

जोधपुर के डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, करवड़ के संविधान पार्क में दिनांक 21 दिसंबर 2024, शनिवार को *प्रथम विश्व ध्यान दिवस* के अवसर पर आयोजित सामूहिक ध्यान कार्यक्रम में *गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास* के सचिव *श्री राकेश निहाल जी* ने योग ऋषि स्वामी रामदेव के परम शिष्य एवं पतंजलि योग पीठ के *मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थदेव जी* और विवि के कुलपति *प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति जी* के साथ मंच साझा किया। इस कार्यक्रम में 30 मिनट में पांच हजार लोगों द्वारा हिस्सा लेकर विश्व कीर्तिमान बनाने का दावा पेश किया गया ।

विवि के कुलपति प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने पहले विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पतंजलि योगपीठ के स्वामी डॉ. परमार्थ देव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

आज गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास जोधपुर गौशाला में हमारी बहुत पुरानी सदस्य गौमाता कबरी की बेटी ने अपनी पहली ब्याहत में एक...
13/03/2024

आज गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास जोधपुर गौशाला में हमारी बहुत पुरानी सदस्य गौमाता कबरी की बेटी ने अपनी पहली ब्याहत में एक स्वस्थ सुन्दर बछड़ी को जन्म दिया है . इस नये थारपारकर सदस्य का हमारे परिवार में सहर्ष स्वागतम. ईश्वर इसे अच्छी सेहतमंद और दीर्घायु करें, यही प्रार्थना है.

A Myriad of hues at Moklawas, the breathtaking sunset view.
20/12/2023

A Myriad of hues at Moklawas, the breathtaking sunset view.

The morning glory - the spectacular sunrise at Moklawas
13/12/2023

The morning glory - the spectacular sunrise at Moklawas

02/12/2023

रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिये कृपया संपर्क करें :
राकेश निहाल : 96641 62094 98294 88058
अवधि : 15 से 17 दिसंबर , 2023
स्थान : गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास, जोधपुर

*गौ सेवा का सबसे पवित्र दिन गोपाष्टमी पर्व*कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ...
18/11/2023

*गौ सेवा का सबसे पवित्र दिन गोपाष्टमी पर्व*

कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गौ-चारण लीला आरम्भ की थी। भगवान श्रीकृष्ण के साथ साथ गौ पूजन का इससे पवित्र और परम पर्व कोई और नहीं हो सकता है।

आइए.. इस रविवार को गौ सेवा के पावन पर्व गोपाष्टमी पर गांव मोकलावास स्थित *गौ संवर्द्धन आश्रम* गोशाला में भारत की सर्वश्रेष्ठ गौवंश थरपारकर गायों, बछड़ों व नंदी की सेवा कर हम अपने समस्त कष्टों से मुक्ति पाने और अपने जीवन को धन्य करने का सौभाग्य प्राप्त करें।

प्रश्न उठता है कि उन्नत किस्म के गौवंशों की सेवा की क्या आवश्यकता है? विदित रहे हमारा एकमात्र उद्देश्य विदेशी नस्लों के बीच में विलुप्त हो रही देशी थरपारकर नस्ल को बचाना है, उनका संवर्द्धन करना है, ताकि इसके माध्यम से हम भारत के गौरवशाली अतीत को पुनः जीवित कर सके और नवभारत निर्माण में योगदान दे सके। *बीमार, बेचारी, बापड़ी गाय* के नाम पर भावनाओं का व्यापार करना हमारा मकसद नहीं है।

आइए कल रविवार 19 नवंबर को मोकलावास गोशाला में गोपाष्टमी पर्व के साथ दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया है, हमारे साथ मुख्य अतिथि के रूप में DRM, उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर डिवीज़न, श्रीमान पंकज कुमार सिंह और विशिष्ट अथिति ASP, CID Crime Branch, Jodhpur, श्रीमान चैन सिंह महेचा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

आप सभी गौभक्त भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपरिवार आमंत्रित हैं। कृपया पधारें और गौवंश के सान्निध्य में हमारे साथ इन पावन पर्वो को मनायें। गौशाला की वैदिक रसोई में बने सात्विक प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। आप सभी से पुनः सविनय निवेदन हैं कि समय पर पधार कर हमें अनुग्रहित करें और इस स्नेह मिलन व गोपाष्टमी पर्व के कार्यक्रम को सफल बनायें। आपके आगमन की प्रतीक्षा में समस्त *गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास, परिवार*।

कार्यक्रम :
तारीख : 19 नवंबर रविवार, 2023
स्थान : गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास
हवन /यज्ञ एवं गौ पूजन :- प्रात : 9 से 11 बजे तक
अभिनन्दन समारोह :- 11 से 1बजे तक
प्रसाद :- 1 बजे से
आयोजनकर्ता: *लक्ष्य पर्यावरण एवं जनकल्याण संस्था*

Address

Arna Jharna, Gram Moklawas
Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gau Mandir - गौ मन्दिर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share