29/07/2024
🌴🌴 *वृक्षारोपण* 🌴🌴
"*पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ*"
*सम्मानीय सदस्यगण*
*सादर जय जिनेन्द्र*
तेरापंथ युवक परिषद, जलगांव के तत्वाधान में तेरापंथ किशोर मंडल जलगांव द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज रविवार सुबह 11.30 बजे तेयुप उपाध्यक्ष प्रथम श्री. रितेश जी छाजेड इनके विशेष सहयोग से मन्यारखेड़ा परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जलगांव किशोर मंडल प्रभारी श्री योगेश जी रांका(फूडी वुडी रेस्टोरेंट) की ओर से पेड़ एवं सुरक्षा जाली उपलब्ध कराए गए थे। नीम, बाभूळ, रामफल आदि के कुल 13 उपयुक्त पेड़ लगाए गए।
ते यु प अध्यक्ष श्री पंकज जी सुराणा ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं उपाध्यक्ष प्रथम श्री रितेश जी छाजेड़ व किशोर मंडल प्रभारी श्री योगेश जी रांका द्वारा प्राप्त सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम में जलगांव तेयुप अध्यक्ष श्री पंकज जी सुराणा, मंत्री श्री अजित जी सांखला, पूर्व अध्यक्ष श्री सुदर्शन जी बैद, श्री रितेशजी छाजेड, मण्यार खेड़ा के सरपंच, किशोर मंडल प्रभारी श्री योगेश जी रांका, सह प्रभारी संकेत मालू एवं किशोर मंडल के कई सदस्य उपस्थित थे। किशोर मंडल प्रभारी श्री योगेश जी रांका ने आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
*किशोर मंडल प्रभारी :- श्री योगेश रांका*
*सह प्रभारी:-संकेत मालू, अक्षय रांका*
*तेरापंथ युवक परिषद, जलगांव*
*अध्यक्ष: पंकज सुराणा*
*मंत्री: अजित सांखला*